सर मेरा नाम संदीप कुमार पंच ( वार्ड न. 10) गांव बिगड़ जिला फतेहाबाद का रहने वाला हू l ये मेरे वार्ड का गंदे पानी का नाला है इसकी 3 साल से सफाई नहीं हुईl सफाई कर्मचारी संजय बात सुनता नहीं ओर सरपंच साहब की वो मानता नहीं ओर ग्राम सचिव सपना जी बोले ये मेरा काम नहीं हैl
🙏🙏🙏
आज AICC मुख्यालय, दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी के नेतृत्व में आयोजित हरियाणा कांग्रेस की महत्त्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ।
इस अवसर पर सांसद श्री @RahulGandhi जी को न्यायपूर्ण संघर्ष में मिली शानदार जीत की बधाई दी।
मैं भी 2 बार प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हूँ। इसलिए मुझे पता है कि हरियाणा पुलिस हर स्थिति से निपटने में सक्षम है। ख़ुफ़िया इनपुट के आधार पर सरकार सही दिशा निर्देश देती तो ऐसा हादसा न होता।
जुलाई में ही गुड़गांव में G-20 की बैठक हुई थी। जिसका विषय 'क्राइम एंड सिक्योरिटी' था। हैरत की बात है कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि सरकार हर व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दे सकती। सारी सुरक्षा क्या उनके खुद के लिए है? आम नागरिक सुरक्षा के लिए किसके पास जाए?
प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा देना सरकार का पहला काम है।
कल नूह में जो हुआ, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। क्योंकि, सन् 1947 में भी मेवात में ऐसी कोई बात कभी नहीं हुई। हरियाणा सरकार समय रहते कदम उठाती तो यह हादसा टल जाता।
सभी लोगों से मेरी यही अपील है कि आपस में भाईचारा बनाये रखें और शांति कायम करें। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
BJP-JJP सरकार की कारगुजारियों का नतीजा बाढ़ के रूप में प्रदेश की जनता भुगत रही है। गिरदावरी करवाने में सरकार जानबूझकर देरी कर रही है, ताकि पानी उतरने के बाद किसानों का नुकसान कम करके दिखाया जा सके। इसके अलावा, सरकार मुआवजे के लिए किसानों को पोर्टल की झंझट में न उलझाए, बल्कि युद्ध स्तर पर जल्द से जल्द मुआवजा वितरण करने की व्यवस्था कराए ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।
आज पलवल और फरीदाबाद दौरे पर।
आज दिल्ली निवास पर झज्जर, सोनीपत, पानीपत, जींद और रोहतक जिलों से आये @INCHaryana के सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों से मुलाकात की।
प्रदेश में जो बदलाव की मुहिम चल रही है, उसमें सोशल मीडिया के साथियों का महत्वपूर्ण योगदान है। आप नये साथियों को जोड़ते रहिये और कांग्रेस परिवार को मजबूती देते रहिये। आपकी मेहनत जल्द ही रंग लायेगी।
नाथूसरी चौपटा में जनसभा के दौरान ज़बरदस्त बारिश, तेज हवा और तूफ़ान आगया।
पहली बार एसे “तूफान” में “तूफानी” रैली देखी।
रैली “तूफ़ानी” तो समझों बदलाव की आवेगी “सुनामी”!
वो षड़यंत्र करेंगे, हम संघर्ष करेंगे...
वो संसद से निकालेंगे, हम सड़कों पर मिलेंगे...
वो सड़कों को रोकेंगे, हम खेतों में मिलेंगे...
वो घर को छुड़वाएंगे, पर दिलों में से कैसे निकालेंगे ...
सोनीपत में सुबह तड़के मदीना गाँव में किसान-मजदूरों के बीच पहुँचने पर @RahulGandhi जी का धन्यवाद। @indurajnarwal 🙏
एक महिला को अपनी बात सुनाने के लिए मुख्यमंत्री के पैरों में अपना दुपट्टा रखना पड़ा, लेकिन सुनवाई फिर भी नहीं हुई। महिला सरपंच को धक्के मारकर स्टेज से उतार दिया गया।
हरियाणा में अहंकार में डूबे मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं और आम जनमानस के अपमान की यह तस्वीरें अब रूटीन हो गई हैं। दुर्भाग्य।
एक विधवा मां, जिसने अपना जवान बेटा खो दिया। एक मां, जिसका बेटा सरकार द्वारा संरक्षित नशे के कारोबार की भेंट चढ़ गया। एक मां, जो नशा कारोबारियों पर कार्रवाई की मांग कर रही है। उस मां से संवाद करने का ये सलीका देखिए। इस अहंकार और संवेदनहीनता को देखिए!
आज Mother's Day है!
आज भिवानी अनाज मंडी का दौरा कर किसान, मजदूर व आढ़तियों से बातचीत की।
किसान पहले से ही घाटे में चल रहा है। खास तौर पर सरसों के किसानों को MSP से डेढ़ हजार रुपए प्रति क्विंटल कम रेट पर फसल बेचनी पड़ी है।
किसानों को और नुकसान पहुंचाने के लिए सरकार ने खरीद को पूरी तरह बंद कर दिया है। जबकि सरकार को सरसों समेत तमाम फसलों की MSP पर खरीद करनी चाहिए।
किसानों को फसल का पूरा रेट देना और उसके नुकसान की भरपाई करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन बीजेपी-जेजेपी सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। आज किसानों के साथ मजदूर और आढ़ती भी बेहद परेशान हैं।
सोनीपत के लोकप्रिय मेयर और हमारे युवा संघर्षशील भाई @nikhilmadaaninc को जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप स्वस्थ, प्रसन्न व दीर्घायु हों ऐसी मंगलकामनाएं हैं।
#Haryana_berozgari_divas
शिक्षित बेरोज़गारी दर इतनी ज़्यादा बढ़ रही है कि मजबूरीवश देश से बाहर जा रहा है. सरकार आपके उचित फैसले और नियम ही इसमें बदलाव कर सकते हैं.
युवाओ को प्रताड़ित करने की बजाये उन्हें एग्जाम मे बैठने का मौका देने से यह रोष काफ़ी कम हो सकता है #cet_qualify_kro