जाति - धर्म से ऊपर, मेरे लिए देश, और इंसानियत, सबसे पहले हैं मैं हर गरीब, लाचार, कमजोर और बेबस लोगों को न्याय दिलाने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करूंगा
झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई इस बच्ची की मजबूरी में साफ दिख रही है…
अगर अब भी आप जाति-धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले नेताओं की अंधभक्ति नहीं छोड़ी तो झारखंड की आने वाली पीढ़ियाँ कभी आपको माफ नहीं करेंगी।
नाम – सतेंद्र कुमार पाल, ग्राम दरुआ जोगा, थाना उटारी रोड, जिला पलामू।
एक भाई CRPF में और दूसरा इंडियन नेवी में देश की सेवा कर रहा है।
लेकिन यह सैनिक परिवार अपने ही राज्य झारखंड में 3 महीने से न्याय के लिए भटक रहा है।
27 अगस्त को घर में चोरी हुई।
डॉग स्क्वॉड के सुराग पर राम पाल तिवारी पकड़ा गया,
लेकिन विधायक प्रतिनिधि के दबाव में पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
एक महीने बाद फिर चोरी —
इस बार CRPF जवान का मोबाइल चोरी हुआ।
कांड संख्या 19/25 में तीन आरोपी पकड़े गए —
लवकुश रजवार, गोरा चंद्रवंशी, सहिंद्र यादव।
लेकिन विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह और प्रतिनिधि सुनील बैठा थाना पहुँचकर उन्हें छुड़वा देते हैं।
मामला राजनीतिक दबाव में कमजोर कर दिया गया।
जवान 3 महीने से न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
अगर देश की रक्षा करने वाला ही न्याय न पाए, तो आम जनता क्या उम्मीद करे?
मैं @JharkhandCMO@JharkhandPolice और @DC_Palamu से मांग करता हूँ—
1️⃣ दोनों चोरी के मामलों की निष्पक्ष दोबारा जांच हो
2️⃣ राजनीतिक दबाव डालने वालों पर कार्रवाई हो
3️⃣ कांड 19/25 के आरोपियों की गिरफ्तारी हो
4️⃣ मामले की निगरानी उच्च अधिकारी करें
जवान के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं। तत्काल कार्रवाई जरूरी है। @HemantSorenJMM@yourBabulal@ChampaiSoren@JairamTiger@DevendraNathMa9
घटना:
झारखंड के सिमडेगा ज़िले के कोलेबिरा प्रखंड का मामला है।
सकेंद्र प्रसाद को 19 नवंबर 2025 को ऐडेगा मुखिया जीरेन डांगा ने साज़िश के तहत अपने यहाँ बुलवाया और दिन में 2 ���जे ‘चोर-चोर’ कहकर इतनी बेरहमी से मारा कि आज वे इस दुनिया में नहीं रहे।
---
मैं @JharkhandCMO और @JharkhandPolice से मांग करता हूँ कि—
1️⃣ सभी दोषियों पर तुरंत कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।
2️⃣ इसमें शामिल अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड कर जेल भेजा जाए।
3️⃣ पीड़ित परिवार को तुरंत मुआवज़ा और सरकारी सहायता मिले।
---
ऐसी घटना फिर कभी न हो — यह सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।
@deepakbiruajmm @HemantSorenJMM @dc_simdega
घटना:
झारखंड के सिमडेगा ज़िले के कोलेबिरा प्रखंड का मामला है।
सकेंद्र प्रसाद को 19 नवंबर 2025 को ऐडेगा मुखिया जीरेन डांगा ने साज़िश के तहत अपने यहाँ बुलवाया और दिन में 2 बजे ‘चोर-चोर’ कहकर इतनी बेरहमी से मारा कि आज वे इस दुनिया में नहीं रहे।
---
मैं @JharkhandCMO और @JharkhandPolice से मांग करता हूँ कि—
1️⃣ सभी दोषियों पर तुरंत कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।
2️⃣ इसमें शामिल अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड कर जेल भेजा जाए।
3️⃣ पीड़ित परिवार को तुरंत मुआवज़ा और सरकारी सहायता मिले।
---
ऐसी घटना फिर कभी न हो — यह सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।
@deepakbiruajmm@HemantSorenJMM@dc_simdega
भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह देश के हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है।
— कि चाहे कोई किसी भी धर्म या जाति का हो, किसी भी क्षेत्र से आता हो, कोई भी भाषा बोलता हो, गरीब हो या अमीर, उसे समानता, सम्मान और न्याय मिलेगा।
संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कव��� है, उनकी शक्ति है और हर एक नागरिक की आवाज़ है।
जब तक संविधान सुरक्षित है, हर भारतीय के ��धिकार सुरक्षित हैं।
आइए, हम प्रण लें कि हम संविधान पर किसी भी तरह का आक्रमण नहीं होने देंगे।
इसकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है और इसपर होने वाले हर प्रहार के सामने सबसे पहले खड़ा रहूंगा
आज का दिन हमें याद दिलाता है कि लोकतंत्र तभी मज़बूत होता है जब सत्ता नहीं, संविधान सर्वोपरि होता है
आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ये सिर्फ मां ही कर सकती है लेकिन अफसोस यही बच्चे बड़े होकर मां से सवाल करते हैं आपने किया ही क्या,
तो वो औलाद इस वीडियो को जरूर देखे जो अपने म��ं के लिए गलत बयानी करते हैं और अपनी मां को वृद्धाश्रम तक पहुंचा देते है क्या वृद्धाश्रम जाने के लिए मां बच्चे को इतना प्यार से पालती है - और अब मेरी बात भी सुन लो…
मैं अनाथ हूँ।
मुझे पता है कि माँ-बाप का प्यार जिंदगी में कितना ज़रूरी होता है।
मैंने यह प्यार कभी नहीं पाया,
इसलिए मैं समझता हूँ कि
दुनिया में माँ-बाप से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
जिसके पास माँ-बाप हैं,
वह दुनिया का सबसे अमीर इंसान है
लेकिन दुख की बात यह है कि
सबसे ज़्यादा वही लोग इस नेमत की क़दर नहीं करते।
मैं समझता हूँ…
क्योंकि जब माँ-बाप नहीं होते,
तब इंसान हर पल यही सोचता है
काश मेरे माँ-बाप भी होते…
नमस्कार प्रियंका कुशवाहा दीदी,
आपका तहे दिल से धन्यवाद 🙏
आपने मेरे बारे में जो सम्मानभरे शब्द लिखे और मेरे अकाउंट को जिस प्यार से प्रमोट किया, वह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।
आपका समर्थन मेरे हौसले को और मजबूत करता है।
दिल से आभार दीदी।"
देश, समाज और शिक्षा को सर्वोपरि मानने वाले संदीप पाल आज युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। जाति-धर्म की संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर राष्ट्र हित को प्राथमिकता देने वाली उनकी विचारधारा उन्हें भीड़ से अलग बनाती है।
संदीप पाल को फ़ॉलो करना न भूलें 👉
@Tigersandeeppal
रांची के सदर अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति में नर्सों ने एक मरीज को लगातार तीन इंजेक्शन लगा दिए परिजनों का आरोप है कि मरीज इंजेक्शन से पहले बिल्कुल सामान्य था, चल-फिर रहा था—लेकिन इंजेक्शन लगते ही उसकी मौत हो गई। यह घटना सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही को दिखाती है
“स्वास्थ्य मंत्री @IrfanAnsariMLA दिन-रात दावा करते हैं कि स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक है—तो फिर ऐसी घटनाएँ क्यों हो रही हैं? आखिर जिम्मेदार कौन है? स्वास्थ्य मंत्री को सिर्फ वोट लेने औ�� चुनाव जीतने से मतलब रहता है। चुनाव जीतते ही राजा बन जाते हैं, फिर जनता मर रही है या जी रही है
आदरणीय लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री @IrfanAnsariMLA महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी,
सरिता मुर्मू, पति रघु मरांडी, ग्राम कुंडीलावा, पोस्ट देवरी, थाना देवरी, जिला गिरिडीह की निवासी हैं।
ये अत्यंत गरीब आदिवासी माता जी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और आर्थिक तंगी के कारण इलाज कराने में असमर्थ हैं।
आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया इनके उपचार की व्यवस्था करने की कृपा करें।
साथ ही समाज के सभी संगठन एवं समाजसेवी साथियों से भी आग्रह है कि इस गरीब आदिवासी माता जी की मदद के लिए आगे आएँ।
@GiridihDc@deepakbiruajmm@JMMKalpanaSoren
1 - अब बिहार में पेपर लीक नहीं होगा।
2- अब बिहार मे कोई बेरोजगार नहीं रहेगा।
3- अब बिहार मे पलायन नहीं करेंगे।
4- अब बिहार में कोई मखाना नहीं बिकेगा, सीधे विदेश एक्सपोर्ट होंगा।
5- अब बिहार में हर जिले में चार चार फैक्ट्रियां होगी।
6- अब बिहार मे कोई पुल नहीं टुटेगा।
7- अब बिहार की सड़कें दुबई की तरह बनेगी। 8- अब बिहार के किसी बच्चे को नौकरी मांगने के लिए नहीं पीटा जाएगा।
9- अब बिहार के प्राइमरी स्कूल के बच्चे अब को��� शिकायत नहीं करेंगे।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇
एक बार फिर बिहार के युवाओं को
लात जूता डंडा खाने क़ी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झार��ण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मैं धरती आबा के संघर्ष और शहादत को शत-शत नमन करता हूं।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें!
अमर रहें! अमर रहें!#जोहार_झारखंड
#BhagwanBirsaMunda150