बहुजन समाज के मसीहा एवं सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर साहेब श्री कांशीराम जी की जयंती पर आज आदरणीय बहन कु @Mayawati जी के निर्देशानुसार राजस्थान के भरतपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
हजारों की संख्या में पहुंचे मेहनतकश लोगों, युवा साथी,महिलाएं और बडे बुजुर्ग, मान्यवर साहेब के अनुयायी, बहुजन समाज पार्टी राजस्थान यूनिट के पदाधिकारी और बीवीएफ के वॉलंटियर्स का बहुत आभार शुक्रिया।
आज दिनांक 15/3/2026 को लखनऊ में बामसेफ, डीएस 4 व बीएसपी के संस्थापक एवं जन्मदाता, सामाजिक परिवर्तन के नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी की 92वीं जयंती के अवसर पर उनको बीएसपी की राष्ट्रिय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी ने श्रद्धांजलि दी एवं नमन किया ।
#KanshiRamJi#jaibhim#JaiBharat
#BSP #जयभीम #जयभारत #UttarPradesh
#9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ
आज दिनांक 20-09-2025 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री(उ०प्र०) माननीय बहन कुमारी मायावती जी के आह्वान पर बी.एस.पी. के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी के आदर–सम्मान में दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को उनकी पुण्यतिथि पर ‘मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल’ लखनऊ में होने वाले राज्यव्यापी कार्यक्रम के लिए निर्धारित स्थल का जायज़ा लिया।
#9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ
#जयभीम
हम सभी को सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा के साथ अपने बसपा के लिए काम करना चाहिए । जो हमारा काम है।
मा. बहनजी को अच्छे से पता है कब कौन-सा निर्णय लेना है कौन माफी के हकदार हैं कौन नहीं। कौन सही है।
तो जो लोग मुफ्त में सलाह दे रहे हैं मत दीजिये बस बसपा के लिए आप अपना काम कीजिये।
देश के विभिन्न राज्यों में भी ख़ासकर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम आदि इन राज्यों में भारी बरसात व भूस्खलन आदि के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ से हो रही व्यापक जान-माल व पशुधन की तबाही तथा गुरुग्राम व नोएडा आदि जैसे शहरी इलाकों में भी भारी जल भराव आदि की समस्याओं से करोड़ों परिवारों को ज़बरदस्त कठिनाईयों व आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में मानवता-इन्सानियत के नाते लोगों का पीड़ितों की राहत सहायता के लिये बड़े पैमाने पर स्वतः आगे आने की ख़बरें और तस्वीरें काफी संतोष देने वाली अच्छी ख़बर है, किन्तु ऐसे बुरे हालात में केन्द्र व सम्बंधित राज्य सरकारों को जनता के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने के साथ-साथ मानवतावादी आचरण भी अपनाते हुये सभी पीड़ित परिवारों को हर प्रकार की मदद के लिये तत्काल ज़रूर आगे आना चाहिये।
इसके साथ ही सरकारों को आगे के लिए सभी जरूरी बुनियादी जन सुविधाओं पर लगातार समुचित ध्यान देना होगा, ताकि जन समस्यायें हर वर्ष प्रभावित व जटिल ना हों तथा आम जनजीवन व ख़ासकर करोड़ों किसानों, ग़रीबों, मज़दूरों एवं अन्य मेहनतकश लोगों की रोज़ी-रोटी अत्याधिक प्रभावित ना हो।
बिहार विधानसभा के लिये जल्द अगले कुछ महीनों में ही होने वाले आमचुनाव में बी.एस.पी. उम्मीदवारों के चयन सहित पार्टी के हर स्तर की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पिछले दो दिनों की बैठक में गहन चर्चा व समीक्षा की गयी तथा इस दौरान अकेले अपने बल पर चुनाव लड़ने के फैसले के मद्देनज़र आने वाले दिनों में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को भी अन्तिम रूप दिया गया।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को उल्लेखित कमियों को दूर करके पूरी मुस्तैदी व तन, मन, धन से आगे बढ़ने का निर्देश देते हुये उन्हें अगले महीने के प्रारंभ से शुरू होने वाले पार्टी की यात्रा व जनसभा आदि कार्यक्रमों के सम्बंध में विशेष ज़िम्मेदारी भी सौंपी गयी।
ये सभी कार्यक्रम बी.एस.पी. पार्टी प्रमुख अर्थात् मेरे दिशा निर्देशन में होंगे। इसकी विशेष जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द व केन्द्रीय कोआर्डिनेटर व राज्यसभा सांसद श्री रामजी गौतम तथा बी.एस.पी. बिहार स्टेट यूनिट को साैंपी गयी है।
बिहार एक बड़ा राज्य है और इसीलिये वहाँ की ताज़ा ज़रूरतों को देखते हुये राज्य की सभी विधानसभा सीटों को तीन ज़ोन में बाँट कर पार्टी के वरिष्ठ लोगों को अलग-अलग से उसकी ज़िम्मेदारी सौंपने का फैसला भी बैठक में लिया गया।
बिहार में पार्टी की अपनी तैयारी के साथ-साथ वहाँ राज्य के तेज़ी से बदलते हुये राजनीतिक हालात एवं चुनावी समीकरण आदि को देखते हुये बी.एस.पी. द्वारा चुनाव में बेहतर रिज़ल्ट लाने का आश्वासन पार्टी के लोगों ने पार्टी प्रमुख को बैठक में दिया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले उड़ीसा और तेलंगाना राज्य में भी पार्टी संगठन की तैयारियों व वहाँ भी यूपी के पैटर्न पर ज़िला से लेकर पोलिंग बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन के साथ-साथ पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के मिशनरी कार्यों के लिये दिये गये टारगेट की भी समीक्षा बैठक पार्टी प्रमुख द्वारा स्वंय अलग-अलग से ली गयी।
@AnandAkash_BSP हार्दिक मंगलकामनाये व बहुत बहुत बधाई @AnandAkash_BSP , देश का युवा आपके साथ है। हमे पूरा विश्वास है कि आदरणीय बहन जी के नेतृत्व में आप बहुजन आंदोलन को एक नई गति प्रदान करेंगे।
हार्दिक मंगलकामनाये व बहुत बहुत बधाई @AnandAkash_BSP , देश का युवा आपके साथ है। हमे पूरा विश्वास है कि आदरणीय बहन जी के नेतृत्व में आप बहुजन आंदोलन को एक नई गति प्रदान करेंगे।
आदरणीय बहन कु. मायावती जी, बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की चार बार रही मुख्यमंत्री एवं लोकसभा व राज्यसभा की भी कई बार रही सदस्य है।
आदरणीय बहन जी का मुझे बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त करने पर पूरे दिल से आभार एवं धन्यवाद अदा करता हूँ।
साथ ही मैं पूरी निष्ठा और मेहनत से परम पूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी और मान्यवर साहब श्री कांशीराम जी के आंदोलन को आदरणीय बहन जी के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश के अनुसार आगे बढ़ाने के लिए पूरे जी-जान से काम करूँगा।
पार्टी के मेरे सभी साथियों और नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
जयभीम, जयभारत
@ECISVEEP चुनाव आयोग भरोसा खो चुका है। देश मे लोकतंत्र की हत्या में चुनाव आयोग का पूरा सहयोग है। वोटिंग मशीने सरेआम पकड़ी जाती है। बहुत बार तो बीजेपी नेताओं के घर से ही पकड़ी गई है। चुनाव आयोग विश्वनीयता खो चुका है।
वैसे तो बिहार में ख़ासकर दलितों, अति-पिछड़ों, शोषितों, ग़रीबों और उनकी महिलाओं आदि के विरुद्ध जुल्म-ज्यादती, हत्या एवं जातिवादी शोषण तथा इन वर्गों के लोगों को उनके हक़ से वंचित रखने के मामले हमेशा काफी चर्चा का विषय रहे हैं, लेकिन राज्य में विधानसभा आमचुनाव से पहले हिसंक वारदातों व हत्याओं के जारी रहने के क्रम में शासित दल भाजपा के ही एक प्रमुख उद्योगपति व नेता श्री गोपाल खेमका की राजधानी पटना में हाल में हुई सनसनीखेज़ हत्या ने राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति को भी नये तरीके से गर्मा दिया है, जिस खून-खराबे के सम्बंध में चुनाव आयोग अगर अभी से ही संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे तो यह शान्तिपूर्ण चुनाव संचालन हेतु बेहतर होगा।
बिहार में चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण के दौरान यह सब हिंसक घटनाक्रम किसके द्वारा किसके स्वार्थ की पूर्ति के लिए किया जा रहा है, इसको लेकर ना केवल राज्य की गठबंधन सरकार कठघरे में है, बल्कि इसको लेकर राजनीति काफी गर्म है कि आगे चलकर राज्य के राजनीतिक समीकरण व चुनाव पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह देखने वाली बात है।
वैसे हमारी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.), विशेषकर दलितों, अन्य पिछड़ों, वंचितों, शोषितों, ग़रीबों व मज़दूरों आदि बहुजनों की पार्टी है जो अपने कैडर व शुभचिन्तकों के तन, मन, धन के बूते पर राजनीति करने के सिद्धान्त व नीति के तहत् बिहार विधानसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही है, और इसीलिए चुनाव आयोग से अपील है कि बिहार चुनाव को सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के साथ-साथ बाहूबल, धनबल व अपराध बल आदि से मुक्त कराने के लिए जो भी सख़्त कदम उठाने की ज़रूरत हो तो वह समय से अवश्य उठाए ताकि चुनाव अभियान स्वतंत्र व निष्पक्ष साबित हो।
मेरा मन अन्दर से क्षुब्ध एवं दुःखी है। सांसद चन्द्रशेखर के कारण समाज के युवा बच्चे कान पकड़कर बैठे हैं। यूपी पुलिस इन्हें कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रही है।
सांसद चन्द्रशेखर ने आज बयान दिया है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवाओं से उनका कोई सम्बन्ध नहीं।