*जीवन की परीक्षा कितनी वफादार हैं ,उसका पेपर कभी लीक नहीं होता..! Fan Of @ImRo45 ❤
राष्ट्र सर्वोपरि 🇮🇳 || महादेव ❣️🙏🏻 ||जय राधा माधव जय कुंज बिहारी ❣️🙏🚩
वंदे मातरम्....
आज राज्यसभा में 'वंदे मातरम्' विधेयक पारित होना भारत की राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत के सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। 'वंदे मातरम्' केवल एक गीत नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की देशभक्ति, त्याग और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक है। राष्ट्र के सम्मान से जुड़ी हमारी अमूल्य धरोहरों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले इस महत्वपूर्ण निर्णय का मैं और मेरी पार्टी स्वागत करती है। 🇮🇳
🇮🇳 The countdown to #IMC2026 begins!
Great to witness the Theme Launch of India Mobile Congress 2026, celebrating 10 remarkable years of IMC , a decade that reflects India’s extraordinary journey in telecom, digital connectivity and technology-led innovation. 📡🚀
Under the leadership of Hon’ble PM @narendramodi, and with the vision of Union Minister @JM_Scindia and MoS @PemmasaniOnX, India continues to strengthen its position as a global technology and telecom powerhouse.
Looking forward to another landmark edition bringing together 5G, 6G, AI, startups, digital infrastructure and global innovation.
@PMOIndia@DoT_India@GoI_MeitY@MIB_India@PIB_India@Secretary_DoT@exploreIMC@ConnectCOAI
#IndiaMobileCongress #IMC2026 #DigitalIndia #IndiaTech #5G #6G #AI #Innovation #Telecom #ViksitBharat
कानून का राज तभी मजबूत होगा, जब कानून के रक्षक स्वयं कानून का सम्मान करेंगे। भारत तिवारी जी की जिस तरह से हत्या हुई, वह किसी भी सभ्य समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकती।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि यदि कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले अधिकारी ही कानून को अपने हाथ में लेने लगेंगे, तो आम जनता का न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। मेरी मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो तथा जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएं, उन्हें बिना किसी दबाव या पक्षपात के कठोरतम सजा दी जाए। बिहार में कानून का राज सर्वोपरि है और निर्दोष को न्याय दिलाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है : @iChiragPaswan
आरा में भरत तिवारी जी की जिस तरीके से घटना घटी है, उससे स्पष्ट है कि गलत तो हुआ है। ऐसे में परिवार को न्याय मिले ये हम लोगों की प्राथमिकता है। आज इसी उद्देश्य के साथ मैं वहां पर गया कि परिवार अपनी बातों को खुलकर स्पष्ट तरीके से रखे, ताकि उन विषयों को मैं उच्च मंच तक लेकर जाऊं। परिवार को न्याय जरूर मिलेगा , मैं और मेरी पार्टी पूरी तरह पीड़ित परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है।
बिहार पुलिस का सौतेला व्यवहार देखिए, साथ में न्यायालय भी शांत बैठा है।
जब एक बार FIR हो गई है तो अभियुक्त गिरफ्तार क्यों नहीं किए गए ? SP भोजपुर बिहार किस अधिकार और जरूरत से रात के अंधेरे में पीड़ित पक्ष के यहां पहुंचे ? अकेले में भरत तिवारी के भाई चंदन से क्या बात की और कैसे धमकाया ?
क्या ये सब DGP साहब आपको नहीं दिखाई दे रहा है ?
SP भोजपुर का ट्रांसफर अब तक क्यों नहीं किया गया ?
SDM जगदीशपुर की क्या अपडेट है ? कहां हैं ये महानुभाव ? इनसे पूछताछ क्यों नहीं की गई है ?
क्या संविधान दो तरह के व्यवहार की अनुमति देता है ?
शुक्र मानिए कि अभी तक अधिवक्ता वर्ग पूरी तरह से नहीं उतरा है, अन्यथा लेने के देने पड़ जायेंगे ।।
आवाज सुनिए, जनता कह रही है कि रण होगा और बहुत प्रचंड होगा ।। तब क्या करेंगे, अतः आपसे अनुरोध है कि वही करिए और शीघ्र करिए जो आपका कर्तव्य है।।
भोजपुर एसपी राज और शाहपुर विधायक राकेश ओझा ने ही भरत तिवारी के हत्या का षडयंत्र रचा था।
अब भरत तिवारी जी के भाई को धमका रहा है, SP को सबसे पहले निलंबित करें।
उसके बाद विधायक पर कार्रवाई हो।🙏
#भोजपुर_SP_को_निलंबित_करो
भोजपुर एसपी ने कहा मीडिया में बयान मत दीजिए नहीं तो भरत तिवारी के जैसे मारे जाएंगे, ये दावा है, भरत तिवारी जी की मां आशा देवी जी का।
इतना कुछ होने के बाद भी आखिर भोजपुर एसपी को अब तक निलंबित क्यों नहीं किया गया है ?
#भोजपुर_SP_को_निलंबित_करो#BharatTiwari#Bhojpur#Bihar #JusticeForBharatTiwari
प्रशासन को "Bharat Tiwari" से बड़ा Criminal नहीं मिला?
@samrat4bjp अपना इस्तीफा दे दो😡
बाढ़पीडितो के लिए आवाज उठाना, उनके न्याय के लिए लडना संविधान के खिलाफ है क्या? जो भरत तिवारी का एनकाउंटर का आदेश दिया तुमने?
बेगुसराय रेप आरोपी का एनकाउंटर क्युं नही हुआ फिर?😡
#bharattiwari
भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद भड़का जनाक्रोश
भीड़ को पीछे हटाने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज...
इस सरकार मे सबसे ज्यादा यादव और सवर्ण लोगों पर अत्यचार हो रहा है बिहार मे ।
जात देख देख कर एनकाउंटर किया जारहा है ...
#Bihar#Bharattiwari#Bhojpur#viralvídeo
जांच बैठाने के बाद SP राज ने कहा - तुम्हें और तुम्हारे परिवार को भी तुम्हारे भाई के जैसा ही मरवा देंगे।
पुलिस पर भरोसा नहीं है हमें :- ये बोल है भरत तिवारी जी के भाई का।
अपने देश के न्याय व्यवस्था पर एक सवालिया निशान है ये ?
#BharatTiwari#Bhojpur#Bihar#JusticeForBharatTiwari #LawAndOrder
📍 शोक संवेदना एवं निष्पक्ष जांच की मांग
ग्राम बेलौटी, जिला भोजपुर (आरा)
ग्राम बेलौटी, भोजपुर निवासी स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी जी केवल इतना चाहते थे कि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान करें तथा गरीब, वंचित एवं बाढ़ पीड़ित परिवारों को उनके अधिकारों से वंचित न रखा जाए।
भरत भूषण तिवारी जी समाज के लिए संघर्ष करने वाले एक जागरूक एवं संवेदनशील व्यक्ति थे। उन्होंने सदैव गरीबों, असहायों, दलितों एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाने का कार्य किया। कोरोना महामारी, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं तथा अन्य कठिन परिस्थितियों में उन्होंने अपने सामर्थ्य से बढ़कर समाज सेवा की। उनके अनेक ऐसे उदाहरण मौजूद हैं, जिनमें वे प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों के साथ मिलकर जनहित के कार्य करते दिखाई देते हैं।
आज उनकी मृत्यु की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर अनेक प्रश्न उठ रहे हैं। यदि विभिन्न माध्यमों से प्रसारित जानकारी एवं वीडियो में दिखाई गई परिस्थितियां सही हैं, तो यह आवश्यक है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत जांच कराई जाए, ताकि सत्य जनता के सामने आ सके।
लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है। कानून का शासन तभी मजबूत माना जाता है जब हर घटना की जांच निष्पक्ष रूप से हो और दोषी चाहे कोई भी हो, उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए।
मैं बिहार सरकार एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग करता हूँ, ताकि सत्य सामने आए और न्याय सुनिश्चित हो सके। ऐसी घटनाएं समाज में अनेक सवाल खड़े करती हैं और यदि समय रहते सच्चाई सामने न आए तो आम जनता का विश्वास प्रभावित होता है।
स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी जी का सामाजिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मैं शीघ्र ही पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करूंगा तथा निष्पक्ष जांच की मांग को मजबूती से उठाऊंगा।
स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी अमर रहें।
आपका अपना
श्री पवन सिंह
बिहार विधान परिषद् सदस्य 🙏🏻
@bihar_police@officecmbihar
भारत का युवा सवाल पूछे, लेकिन किसी का मोहरा न बने।
आज मुझे 2011 का वो दौर याद आ रहा है, जब लाखों लोग एक आंदोलन के पीछे खड़े हुए थे। गुस्सा था, जोश था, भावनाएं थीं। बाद में पता चला कि भीड़ का इस्तेमाल किसके लिए हुआ और फायदा किसे मिला।
आज फिर वही दृश्य दिखाई दे रहा है।
कुछ चेहरे, कुछ माइक्रोफोन, कुछ कैमरे और लाखों भावुक युवा।
सवाल पूछना आपका अधिकार है।
न्याय मांगना आपका अधिकार है।
गलत के खिलाफ आवाज़ उठाना भी आपका अधिकार है।
लेकिन एक सवाल खुद से भी पूछिए
जो लोग आपको सड़क पर उतार रहे हैं, उनका क्या दांव पर लगा है?
आपका समय, आपकी पढ़ाई, आपका भविष्य, आपकी ऊर्जा।
और उनका?
फॉलोअर्स, फंडिंग, प्रसिद्धि और कारोबार।
जब भी कोई आपको गुस्सा दिलाए, पहले ये देखिए कि उस गुस्से से फायदा किसका हो रहा है।
हर आंदोलन देशहित में नहीं होता।
नारा सच्चाई नहीं होता।
हर ट्रेंड जनआंदोलन नहीं होता।
कई बार भीड़ सिर्फ सीढ़ी होती है, जिस पर चढ़कर कुछ लोग अपनी मंज़िल तक पहुंचते हैं।
युवाओं,
जागो।
सवाल पूछो।
तथ्य पढ़ो।
सोचो।
लेकिन किसी का औजार मत बनो।
याद रखो
जिस दिन युवा सोचना छोड़ देता है, उसी दिन प्रोपेगैंडा जीत जाता है।
#YouthOfIndia #ThinkBeforeYouFollow #India #Awareness #Propaganda #jantarmantar
मैं ये पोस्ट लिखना नहीं चाहता था।
लेकिन आज कहना ज़रूरी है।
मैं देश के युवाओं से भी कहना चाहता हूँ और उन लोगों से भी जो युवाओं की भावनाओं को हथियार बनाकर अपना एजेंडा चला रहे हैं।
युवाओं,
सवाल पूछना आपका अधिकार है।
न्याय मांगना आपका अधिकार है।
गलत के खिलाफ आवाज़ उठाना आपका अधिकार है।लेकिन हर बार भीड़ का हिस्सा बनने से पहले एक सवाल खुद से ज़रूर पूछिए
“जिस लड़ाई में मैं खड़ा हूँ, उससे सबसे बड़ा फायदा किसका हो रहा है?”
आपका समय, आपकी मेहनत, आपकी पढ़ाई, आपका भविष्य दांव पर लगता है।
लेकिन कुछ लोगों के लिए यह सिर्फ फॉलोअर्स, फंडिंग, प्रसिद्धि और राजनीतिक कारोबार का माध्यम बन जाता है।
मैं उन सभी राजनीतिक दलों, संगठनों, एक्टिविस्टों, यूट्यूबरों, इन्फ्लुएंसरों और तथाकथित आंदोलनकारियों से भी हाथ जोड़कर विनती करता हूँ।
अगर लड़ाई लड़नी है तो अपने दम पर लड़िए।देश के युवाओं को मोहरा मत बनाइए।
देश के युवाओं को ढाल मत बनाइए।
देश के युवाओं का इस्तेमाल अपने प्रोपेगैंडा, राजनीति, फंडिंग या निजी एजेंडे के लिए मत कीजिए।
उन्हें जागरूक बनाइए, भड़काइए मत।
उन्हें तथ्य बताइए, भ्रम मत फैलाइए।
उन्हें सोचने की ताकत दीजिए, भीड़ का हिस्सा मत बनाइए।
क्योंकि जिस युवा का समय बर्बाद होता है, उसका नुकसान सिर्फ उसका नहीं, पूरे देश का होता है।
आज देश को नारे लगाने वाले नहीं,
सोचने वाले युवा चाहिए।
देश को भीड़ नहीं,
जागरूक नागरिक चाहिए।
और युवाओं, याद रखिए—
जिस दिन आप अपनी सोच किसी और
सौंप देते हैं, उसी दिन आपका इस्तेमाल शुरू हो जाता है।
जागिए।
सोचिए।
तथ्य पढ़िए।
सवाल पूछिए।
लेकिन किसी के हाथ का औज़ार मत बनिए।
@BJP4India@INCIndia@AamAadmiParty@cpimspeak@AITCofficial@samajwadiparty@RJDforIndia@Jduonline@ShivSenaUBT_@JansattaDal
और देश की हर राजनीतिक पार्टी, संगठन व विचारधारा से यही आग्रह है— राजनीति कीजिए, लेकिन भारत के युवाओं का इस्तेमाल मत कीजिए।
#YouthOfIndia #WakeUpIndia #ThinkBeforeYouFollow #IndiaFirst #StudentPower #Awareness #Democracy #jantarmantar