कांग्रेस मुख्यालय इंद्रा भवन मे स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा ध्वजारोहण की तैयारी मे कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक श्री @srinivasiyc के नेतृत्व मे राष्ट्रीय पदाधिकारियो की बैठक मे !
आज 9 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक टाउन हॉल, चांदनी चौक में अगस्त क्रांति दिवस संपन्न हुआ!
इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती @LambaAlka जी के साथ अन्य कांग्रेस के गणमान्य पदाधिकारी तथा कांग्रेस के जुझारू कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
इतिहास गवाह है, पुरानी दिल्ली के दिल चांदनी चौक में स्थित ऐतिहासिक 'टाउन हॉल', 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी जी के आवाह्न पर स्थानीय गतिविधियों और प्रदर्शनों का एक प्रमुख केंद्र रहा था!
याद करें, जब 8 अगस्त 1942 को गांधी जी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' का आवाह्न किया उस समय अंग्रेजी हुकूमत ने कांग्रेस के पूरे शीर्ष नेतृत्व को जेल में डाल दिया! उस समय 9 अगस्त को अरुणा आसिफ अली जी के नेतृत्व में इसी टाउन हॉल से लाल किले तक तिरंगा मार्च आयोजित हुआ और तिरंगा फहराया गया था!
जय कांग्रेस, जय हिन्द! 🇮🇳
@CongressSevadal के मुख्य संगठक श्री @srinivasiyc जी का सवाल - अगर भीड़ में किसी भाजपा नेता का बच्चा या जय शाह होता तो क्या तब भी पैलेट गन चलाने का आदेश दिया जाता??
देश के बच्चों पर अत्याचार क्यों?
@CongressSevadal लीगल सेल से जुड़ें✊
न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित अधिवक्ता, विधि के छात्र-छात्राएं और विधि क्षेत्र से जुड़े सभी पेशेवर हमारे लीगल सेल से जुड़ने के लिए आमंत्रित हैं।
https://t.co/hf0o7LF80n
📲 QR कोड स्कैन करें या Google Form भरें 🇮🇳
गुजरात के वांसदा में बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है..लेकिन इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस सेवादल के #SOSSevadal साथी राहत और बचाव कार्यों में जुटकर जरूरतमंदों तक हरसंभव सहायता पहुँचा रहे हैं।
सेवा और मानवता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हर संकट में अडिग है✊
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति @INCDelhi के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री@devendrayadvinc जी के साथ तथा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री कमल कांत शर्मा जी के निमंत्रण पर हमने गुरुद्वारा सैनिक विहार में आयोजित भव्य कीर्तन दरबार कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम गुरुवाणी का पाठ श्रवण किया। तत्पश्चात सुप्रसिद्ध शब्द-कीर्तनकार भाई चमनजीत सिंह जी (गुरुशिख्खी पंथ को समर्पित) द्वारा अत्यंत पवित्र एवं मधुर स्वर में गुरबाणी कीर्तन तथा भजन प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता एवं भक्ति-रस से सराबोर कर दिया।
यह भव्य धार्मिक आयोजन श्री जगदीश अरोड़ा परिवार के सक्रिय सहयोग एवं उदारता से संपन्न हुआ।
हम पूरे परिवार को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं।
इस शुभ अवसर पर श्री चमन लाल जी (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), देवराज अरोड़ा जी ( पूर्व निगम पार्षद) इंद्रजीत गुलाटी जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करने वाला रहा, बल्कि सामाजिक सद्भाव एवं सामूहिक भक्ति का भी अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया