बड़ी ख़बर-
सोचिए! इस दौर की तानाशाही की इंतिहा है ये!!!
योगी की रैली में भीड़ लाने के लिए भेजी गई रोडवेज की बस से गोरखपुर की प्राइमरी टीचर उमा त्रिपाठी का पैर कट गया।
उमा त्रिपाठी लखनऊ के मेदांता में एडमिट हैं। प्रशासन का एक अदना सा कर्मचारी भी उन्हें पूछने तक नहीं गया।
योगी के जाने की तो बात ही छोड़ दीजिए।
उन्होंने हमको इंटरव्यू दिया और बिलखते हुए दर्द बयां किया।
अब सरकार उमा त्रिपाठी की इस आपबीती को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवा रही है।
एक रोती बिलखती टीचर की आवाज दबा रही है!!
एक बार फिर से देखिए।
वही पूरा वीडियो।
उस शिक्षिका की भयावह आपबीती, जिसे दबाने पर पूरी सरकार जुटी।
YouTube link-
https://t.co/cTE4B3XfPO
इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन’ की जीत सुनिश्चित हो। जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों। जीत ही बंटवारे को सम्मानजनक बनाएगी क्योंकि जीती हुई सीट ही सम्मान दिलाएगी।
अतः आपकी टीम की तरफ़ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से जिन 26 सीटों पर आज बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें। फिर मिल बैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और उस पर कौन सा कैंडिडेट जीतने की पोजिशन में है। हो सकता है कि हम अपने आँकलन और जीत के गणितीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को ऐसी कई जीतनेवाली सीटों के बारे में भी बताएं जिन पर उन्होंने किसी कारणवश विचार ही नहीं किया है।
हमारी कोशिश तो ये है कि जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देनेवाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को ‘पीडीए प्रत्याशी’ के रूप में प्रस्तुत करें।
जिस प्रकार लोकसभा में आपके संगठन ने ‘पीडीए’ के साथ पूरी तरह सहयोग किया वो सदैव सराहनीय रहेगा क्योंकि उसने ही मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा को धूल चटाई थी अब इस बार भी हम लोग मिलकर उप्र में और फिर केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे। ज़मीनी सर्वेक्षणों से ये बात साफ़ हो गई है कि हर शहर, मोहल्ले, गली व गाँव तक ये बात पहुँच गई है कि जो पीड़ित है, वो पीडीए है। इसीलिए पूरे प्रदेश के हर समाज, हर वर्ग के ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ भाजपा के ख़िलाफ़ लामबंद हो गये हैं क्योंकि उन सबको ये विश्वास है कि ‘PDA ही NDA को हराएगा’ और पीडीए ही परिवर्तन लायेगा।
सच तो ये है कि हम नहीं चाहते हैं कि सीट का बँटवारा हमारे-तुम्हारे के भाव से हो, हम तो इसे बंटवारा नहीं, ‘सीट समायोजन’ कहना चाहते हैं। कठिन समीकरणवाली सीटों पर हम मिलकर कम-से-कम दो प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करके जिसकी अधिक संभावना दिखेगी उसे चुनकर मिलजुल के जिताएंगे। हम नहीं चाहते हैं कि गठबंधन में एक-दूसरे पर उम्मीदवार थोपे जाएं बल्कि सहमति से तय किये जाएं, तब ही आपके-हमारे वोट आपस में ट्रांसफ़र होकर हम लोगों की जीत को सुनिश्चित करेंगे और कल को हम मिलकर कह सकेंगे कि हम लोगों ने तो पहले ही कहा था :
बात सीट की नहीं, जीत की है।
आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है। नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा। एक-दो लोग ऐसे भी होंगे जिनसे आपने और हमने चुनाव लड़ाने का वादा किया होगा लेकिन वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार सीटों पर बदलाव भी करने पड़ेंगे। भावी प्रत्याशियों को भी ये समझना होगा कि हर सीट महत्वपूर्ण है, अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों, अगर उनके दल के बड़े नेता ने कुछ फेरबदल या बदलाव किया है तो उसके पीछे सोच सरकार बनाने की है और सरकार बन गई तो सबको सम्मान-स्थान मिल जाएगा। हर बड़ा नेता अपनी बात का मान ख़ुद रखेगा, इतना विश्वास तो अपने नेताओं पर लोगों को रखना ही पड़ेगा।
इस तरह जो चुनाव लड़ा जाएगा उसमें आपका-हमारा संगठन मिलकर कहेगा कि हम दोनों के मिलने से हमारी तैयारी 806 सीटों के बराबर की है।
देश की जनता ख़ासतौर से किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएँ, छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी, सच्चे अधिकारी, कर्मचारी और संपूर्ण प्रगतिशील-पंथनिरपेक्ष व उत्पीड़ित ‘पीडीए समाज’ आपकी और हमारी तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रहा है। आपसी समायोजन से कोई भूल किये बिना हम देश का नया इतिहास लिखने के कगार पर हैं। हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे, इसी आशा के साथ आप-हम ‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उप्र में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी और देश का भविष्य सँवारने में हम लोगों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए।
समाजवादी पार्टी के द्वारा अंशु मलिक जी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उन्होंने अखिलेश यादव जी को धन्यवाद कहा..
साथ साथ ही उन्होंने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी को भी धन्यवाद कहा..
सब जानते हैं कि भाजपा सरकार हृदयहीन और असंवेदनशील है जो उन एक बेबस माँ व शिक्षिका जी का दर्द व ज़िम्मेदारी कभी नहीं समझ सकती है, जिनका एक पैर पहले से ही पोलियोग्रस्त है और अब मुख्यमंत्री जी के आयोजन के लिए भीड़ जुटाने में लगी एक बस ने उनके पैर को बुरी कुचल दिया है।
हम निष्ठुर उप्र भाजपा सरकार से अपील करते हैं कि:
- वो उनके हर संभव सर्वोच्च स्तरीय इलाज का प्रबंध करवाए,
- 25 लाख का मुआवजा और
- सरकारी आवास योजना के तहत घर दे,
- गंभीर हालातों को देखते हुए स्वास्थ्य लाभ के लिए बिना वेतन काटे छुट्टी दे व
- पीड़ित शिक्षिका जी को ठीक होने के बाद घर के सबसे पासवाले स्कूल में नियुक्ति दे।
मुख्यमंत्री जी के लिए भीड़ जुटाने में लगी गाड़ियों का ख़ामियाज़ा एक मजबूर माँ क्यों उठाये, अब क्या इस ‘माँ’ से भी वो यही कहेंगे कि ‘भाषण सुनने के मूड में नहीं हैं’।
बेहद निंदनीय!
विशेष : अगर 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना देखनेवाली उप्र भाजपा सरकार के पास इलाज कराने के लिए निधि-नीयत न हो तो कृपया हमें बता दें, सारी व्यवस्था हम कर देंगे।
भाजपा के गढ़ वाराणसी जैसी हॉट सीट पर भाजपा को धूल चटाने वाले MLC लाल बिहारी यादव कह रहे हैं कि -
गठबंधन हमारे लेवल का नहीं है वो राहुल गांधी और अखिलेश यादव तय करेंगे जो कहेंगे वो हम करेंगे।
इधर कांग्रेस ने इमरान मसूद को आगे कर रखा है जोकि प्रधान न बने।
सहारनपुर से सपा विधायक आशु मलिक जी का 2027 का टिकट क्लियर!
2022 में 30 हजार से अधिक वोटों से जीतने वाले आशु मलिक जी पर फिर भरोसा। समाजवादी पार्टी जिंदाबाद! ✊🏻
इन पाँचों सीटों पर 2022 में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन यह था...
बेहट में उमर अली खान ने भाजपा को 37,880 वोटों से हराया था।
सहारनपुर में आशु मलिक ने भाजपा को 30,745 वोटों से हराया था।
कैराना में नाहिद हसन ने भाजपा को 25,887 वोटों से हराया था।
अमरोहा में महबूब अली ने भाजपा को 71,036 वोटों से हराया था।
ललितपुर में सपा बहुत बुरी तरह हारी थी।
सपा का कैंडिडेट कुशवाहा समाज से था जो अबकी बार बदल कर लोधी समाज से कर दिया गया है .. अब पूरे यूपी में लोधी समाज को भाजपा के खिलाफ के एकजुट होकर वोट करना चाहिए।
Very big (Exclusive)-
“मेरा पैर काट दिया!”
योगी की रैली वाली बस ने ये क्या किया?
गोरखपुर की प्राइमरी टीचर उमा त्रिपाठी लखनऊ के मेदांता अस्पताल से Live
महाविस्फोटक ख़बर।
19 नवंबर को गोरखपुर के कैंपियरगंज में योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के लिए भीड़ लाने के वास्ते गाँव में घुसी रोडवेज़ की बस ने,
प्राइमरी अध्यापिका का जीवन बर्बाद किया!!
उमा त्रिपाठी के दाहिने पैर में पहले से ही है पोलियो और बायाँ पैर बस ने इस कदर कुचला कि मेदांता अस्पताल में उसे काटकर अलग करना पड़ा!
योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने की ख़ातिर गाँव के संकरे रास्ते में घुसाई गई रोडवेज़ की बस।
दर्द से बिलखते हुए गोरखपुर के कैंपियरगंज के प्राथमिक स्कूल भरगाई की अध्यापिका उमा त्रिपाठी ने बताई अपनी आपबीती।
न कोई देखने आया, न ही हाल पूछना आया!!
ये दर्द आपका कलेजा कँपा देगा!!
ललितपुर विधानसभा से 2027 के चुनाव के लिए पहली महिला प्रत्याशी बनने वाली ज्योति सिंह लोधी...🔥
अबकी समाजवादी पार्टी देश की आधी यानी महिलाओं को टिकट वितरण में भरपूर हिस्सेदारी देने जा रही है..
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जेल में बिताए दिनों और गाजियाबाद कोर्ट में जज के सामने हुई बातचीत का जिक्र किया।
आजम ने कहा- जब मैं जज साहब से बात कर रहा था, तो मेरी आंखों में आंसू थे। मेरी बात सुनकर जज की आंखें भी नम हो गई थीं।
आजम ने कहा- मैंने जज साहब से कोर्ट में कहा था कि साहब, मुझे नहीं मालूम था कि तालीम हासिल करने की इतनी बड़ी सजा मिलेगी। नहीं तो कसम खाकर कहता हूं कि मैं नहीं पढ़ता, रिक्शा चलाता।
@yadavakhilesh मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन मैंने इससे घटिया चैनल @aajtak नही देखा जो कातिया के गैंग का मेम्बर 😡 पत्रकारिता के नाम पर कलंक😡 जो चाटुकारिता में नम्बर वन है @yadavakhilesh इसके चैनल मालिक के घर के बाहर धरना प्रदर्शन करो 👍 @grok कर अध्यन विस्तार से जानकारी दे 🙏🇮🇳