वो चिल्ला कर झूठ को सच बताएँगे,आप शांति से सच पहुँचा देना।
हिंसा का वीडियो सबसे पहले हमने दिखाया,हमारा ही वीडियो सब लगा रहे हैं,मगर वो सिर्फ हिंसा दिखा रहे हैं,शांतिपूर्ण प्रदर्शन को तो वो सुबह से नहीं दिखा रहे।
हमारी क्षमता कम हो सकती है,मगर आपकी नहीं। पहुंचा दीजिए इस सच को घर-घर तक
बाकी मिलता हूँ थोड़ी देर में विस्तृत रिपोर्ट के साथ YouTube पर
ऐसी शिक्षिका देश में होनी चाहिए जो पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को जीवन के मूल्यों को भी समझा सके!
जीवन बार बार नहीं मिलता।
20 साल से 25 साल तक का समय आपका करियर बिल्डिंग का भी टाइम होता है ऑपोजिट चीजें भी आपको पसंद आएंगी लेकिन आपको बैलेंस बना कर चलना है...
यह सलाह जवान लड़के-लड़कियां की जिंदगी बदल देने वाला वीडियो है।
बहुत प्रेरणा स्त्रोत है🙏
बारिश ने सब कुछ उजाड़ दिया, मगर “रोटी जिम्मता जाइयो” की मीठी मनुहार को यह बरसात भी नहीं उजाड़ पाई।
बारिश ने सब कुछ उजाड़ दिया, मगर “रोटी जिम्मता जाइयो” की मीठी मनुहार को यह बरसात भी नहीं उजाड़ पाई।
80 साल की उन बुजुर्ग दादी की आंखों से जब आंसू गिरे, तो मानों कलेजा मुंह को आ गया। उन्होंने सिसकते हुए बताया कि उनके बेटे और परिवार ने पहली बार बड़े अरमानों से खेत में ईसबगोल की फसल लगाई थी। पर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। रात के 3:00 बजे ऐसा भीषण तूफान आया कि चाहकर भी कोई घर से बाहर कदम नहीं रख सका; आसमान से बिजली इस कदर कड़क रही थी कि मौत का साया मंडरा रहा था।
जब सुबह उजाला हुआ और परिवार खेत पर पहुंचा, तो वहां का मंजर देखकर सबकी चीख निकल गई। एक ही रात में पूरी मेहनत, सारा निवेश और सुनहरे सपने मिट्टी में मिल चुके थे। दादी रुंधे गले से बस यही कह रही थीं, "शायद यह हमारी तकदीर में ही नहीं था।"
लेकिन इंसानियत की पराकाष्ठा देखिए—सब कुछ बर्बाद हो जाने के बाद भी, जब हम वहां से निकलने लगे, तो दादी ने हमारा हाथ थाम लिया। कहने लगीं, "बेटा, चाय तो पी ली, अब खाना खाकर ही जाना।" दिल भर आया यह सोचकर कि जिसका अपना सब कुछ
उजड़ गया, उसका दिल दूसरों की खातिर आज भी कितना बड़ा है। ऐसी निस्वार्थ आत्मीयता आज सिर्फ हमारे ग्रामीण अंचलों में ही जीवित है। उनकी पीड़ा देखकर मेरी आंखें भी नम हो गईं।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका बिश्नोई जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को यह शोक सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें।
ॐ शांति!
@RajCMO@RajGovOfficial
हार्ट अटैक आने पर डॉक्टर कैसे हार्ट के ब्लॉकेज को खोलते हैं( एंजियोप्लास्टी/ स्टेंट लगाना)
देखिए इस वीडियो के माध्यम से.... #HealthIsWealth#HeartHealth
जबकि बैंकिंग एक्जाम्स by IBPS, बल्की एग्जाम्स by NTA, SSC CBT यानी कम्प्यूटर बेस्ट टेस्ट के माध्यम से कराए जा रहे हैं, मैंने कई अधिकारियों और विशेषज्ञों से बात की, की राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अब छोटे एग्जाम्स जहां कम कैंडिडेट्स हों को CBT से कराना चाहता है, तो मुझे बताया गया की राजस्थान का युवा अभी कम्प्यूटर पर एग्जाम देने के लिए सक्षम नहीं है, टाइम लगेगा तैयार होने में। आप युवा क्या सोचते हैं ? CBT में जहां सिर्फ क्लिक करके A,B,C,D या E को चुनना, वोह भी हमारे युवा करने में सक्षम नहीं होंगे? यह पोल सिर्फ 24 घंटे के लिए खुला है, जायदा से जायदा वोट करके जवाब दें। अपने सभी साथियों से भी शेयर करें। जय हिंद।