नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 2014–15 से 2024–25 के बीच 10 वर्षों में देशभर में करीब 94,000 सरकारी स्कूल बंद हुए।
लेकिन सांसदों की संख्या बढ़ाने से ही देह का विकास होगा।
एक हफ्ते के भीतर महाराष्ट्र में किसानों ने रास्ता रोको आंदोलन किया.. गन्ना किसानों ने टोल नाका पर आंदोलन किया.. पानी के लिए महिलाओं ने जिल्ह परिषद के सामने आंदोलन किया.. महाराष्ट्र और राजस्थान के किसान आमने सामने आ गए.. और इन सभी आंदोलन की वजह है सूखा.. पेश है सूखा बुलेटिन जहां पर बात सूखा और उसके ग्रामीण महाराष्ट्र पर पड़ रहे असर पर!
सरसों का तेल 200 रुपए के पार हुआ
दाल-आटा, चावल समेत सभी जरूरी चीजों के दाम भी बढ़े
सरसों का तेल जो पहले 170 से 195 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, वह अब बढ़कर 190 से 220 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है
15 दिन के अंदर ही दामों में तेजी के कारण मध्यम वर्गीय परिवारों के घर का बजट बुरी तरह बिगड़ गया है
मैंने आज़म ख़ाँ साहब के कई बयान सुने हैं। सुनता रहता हूँ । ये भी सुनूँगा। रोज़ सोचता हूँ कि उनके बयानों का विश्लेषण करूँगा। मैं किसी के भी इंटरव्यू न करने की प्रतिज्ञा से बंधा हूँ और उनके सार्वजनिक बयानों के अपने फुटेज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों के रिकॉर्ड किए बयानों को सुना है। अजीत जी के इंटरव्यू चल जाने के बाद सोचूँगा। इंतज़ार है कि भाषा का कोई विद्वान पहचान की राजनीति के इस ख़ूँख़ार दौर में उनकी अभिव्यक्ति को लेकर ढंग से लिखेगा। उन शब्दों की वापसी पर लिखेगा जिन्हें खदेड़ दिया गया था। आज़म ख़ाँ उस ‘पिच’ से हटकर बोलते हैं जहाँ एक नेता अपनी पीड़ा को लेकर कोसने से लेकर ललकारने लगता है। एक ही पंक्ति में वे सब कुछ दर्ज करते हैं। जिसे छोड़ते हैं वो भी बख़्शा नहीं जाता है और जो बख़्शा नज़र आता है, वह छोड़ा नहीं जाता।
The ECI has asked Delhi poll officials to revisit voters marked ‘missing’ and regenerate forms for deleted names. Those found can rejoin electoral rolls with a declaration, bypassing statutory forms.
Read https://t.co/35P9q4gPyY
हमारे देश में दूसरे देश की कंपनियाँ अपना व्यवसाय करें; राजनीति नहीं। सबको बराबर मानकर चलना ही एक अच्छी समावेशी कंपनी की पहचान होती है।
सरकार भी विदेशी कंपनियों पर अवांछित दबाव डालकर, उनके व्यवसाय का राजनीतिकरण न करे।
#Meta
अचानक मेरी फ़ीड में सोना बेचने और सोना ख़रीदने वालों की बाढ़ आ गई है। एक कह रहा है अभी सोना बेचो। दूसरा कह रहा अभी ख़रीदो। तीसरा कह रहा है जो ख़रीद चुके हो, रखे रहो। जबकि इस वक़्त दुकान खुली है न मैं झोला लेकर सोना ख़रीदने जा रहा हूँ। ये तीनों एक ही किताब पढ़ कर रील ठेल रहे हैं या अलग-अलग किताब से रील बनवा रहे हैं? प्रधानमंत्री ने कहा था सोना मत ख़रीदो। इस पर उनका भी एक रील आना चाहिये। बहुत रात नहीं हुई है। सोना के जितने भी विद्वान इस वक्त लोगों का दिमाग़ ख़राब कर रहे हैं, उनसे अपील है कि कल सुबह ज्ञान दें। चाँदी में जिन्हें नुक़सान हुआ है, वो बाहर जाकर चाँद देखें।
राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी ज़िम्मेदारी है।
ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है - सीधे "डबल इंजन" को।
BJP ने मनरेगा पर हमला किया, किसान को घाटे में डुबोया, पंचायतों के अधिकार छीने। महंगाई, बेरोज़गारी और पलायन ने गाँव सूने कर दिए।
गाँव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है।
ये सिर्फ़ राजस्थान का जनादेश नहीं - देश के हर गाँव की आवाज़ है।
प्रधानमंत्री उद्योगपतियों से पूछ रहे हैं कि सैलरी कहाँ हैं । जब नोएडा के मज़दूरों ने सैलरी बढ़ाने को लेकर आंदोलन किया तो उनके साथ क्या हुआ? पाकिस्तान का एंगल लाया गया और मज़दूरों के ख़िलाफ़ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुए। उनकी बात करने वाले छात्रों पर फ़र्ज़ी आधार पर रासुका लगा। मज़दूर कहेगा कि हमारी सैलरी कहाँ हैं तो उसका दमन होगा और प्रधानमंत्री कहेंगे तो महान हो जाएंगे।
इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद कोई समझ जाएगा कि ज्ञानेश इस्तीफ़ा क्यों नहीं दे रहे हैं। वो तय नहीं पा रहे हैं कि इस्तीफ़ा हाथ से लिखें या ई-मेल पर टाइप करें। ख़ुद लिख कर साइन करें या कोई लिख दे फिर उस पर साइन करें।
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे - "टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।"
मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं - आपका कबूलनामा है।
आप कहते हैं - "भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।" सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है।
एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें - सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं?
नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME - उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया।
Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है।
"आप करो, हम देख लेंगे"? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की - देश ने देखा, और देख रहा है।
तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा - किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं।
तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
जब गोरखपुर में एक्सीडेंट में मारे गये एक बच्चे के संबंध में उप्र के मुख्यमंत्री द्वारा फैलाये गये झूठ का भंडाफोड़ सीसीटीवी के वीडियो से हो गया है तो अब वो बौखला गये हैं और पूरी दुनिया में बदनाम होने की हताशा से अब हमारे पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान कर रहे हैं।
हम अपने साहसी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वो इस जुल्म और नाइंसाफ़ी से डरें नहीं क्योंकि अब बस दो-तीन महीनों के मेहमान मुख्यमंत्री जी की शक्ति बची ही कितने दिनों की है। ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटनेवाले हैं, इसीलिए हताशा में ऐसे उत्पीड़न पर उतारू हैं।
दरअसल इतनी कमज़ोर स्थिति तो आज तक किसी मुख्यमंत्री की नहीं हुई है कि :
- दिल्लीवाले इनको अपने दरबार में बुलवाकर हाज़िरी लगवा रहे हैं;
- उन्हीं के शहर के, उन्हीं के दल के प्रदेश अध्यक्ष अलग दल बनाने की साज़िश करने पर उन्हें धमका रहे हैं;
- प्रदेश संगठन उनकी बनाई प्रत्याशियों की लिस्ट को फ़र्ज़ी बताने के लिए ‘नकार-पत्र’ पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा रहा है;
- उनके साथ उनके अपने ही दल के 10 विधायक भी नहीं हैं;
- नौकरशाही और पुलिस महकमे में कुछ गिने-चुने महाभ्रष्ट सजातीय अधिकारियों को छोड़कर इनके अन्याय और जुल्म में कोई साथ नहीं दे रहा है;
- इनकी अपनी ही सरकार के उप मुख्यमंत्री इनकी बात को काटते हुए कह रहे हैं कि कोई वोट नहीं कटा है;
- उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक इनकी बात को ये कहकर नकार रहे हैं कि हम तो धर्म पर आधारित कोई आँकड़ा देते ही नहीं हैं;
- जनता न इनके साथ कभी थी न आज है। लखनऊ के अग्निकांड में युवा मृतक की माँ के साथ किये गये इनके दुर्व्यवहार की वजह से अब पूरे प्रदेश की महिलाएं इनके ख़िलाफ़ हो गई हैं;
- युवाओं को इनकी आरक्षण विरोधी, नौकरी विरोधी दक़ियानूसी-रूढ़िवादी सोच कभी नहीं पसंद थी, अब तो और भी नहीं है;
- निवेशक 5% एडवांस कमीशन वसूली से परेशान हैं और ठेकेदार 50% एडवांस से। हर निर्माण में अपार कमीशनख़ोरी के परिणाम और प्रमाण धंसते हाईवे, गिरती पानी की टंकियों व पुलों में जनता देख रही है। दुकानदार, व्यापारी, कारोबारी इनके टैक्स अधिकारियों और थानों की वसूली से बुरी तरह त्रस्त हैं;
- इनके राज में थाना, कचहरी, तहसील के महाभ्रष्टाचार का गोरखधंधी गिरोह जनता को लूट-खसोट रहा है;
- पीडीए समाज 2024 व 2026 के चुनावों में इनको हराकर अपनी एकजुटता दिखा चुका है;
- प्राध्यापकों, पत्रकारों, अधिकारियों व वकीलों के साथ इनके अशोभनीय व्यवहार की वजह से बुद्धिजीवी इनके साथ नहीं है और इन्हें ‘हाता नहीं भाता है’;
- यश भारती सम्मान बंद करने से कोई भी प्रतिभावान कलाकार, रचनाकार, पेशेवर डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, खिलाड़ीआदि इनके साथ नहीं है;
- किसान की बोरी में चोरी करने व खाद की लाइन में लगाने और छुट्टा पशुओं के कारण रात भर पहरा देने के लिए जगाने के कारण गाँव-ग्रामीण इनको हराने के लिए लामबंद हैं , मजदूर व श्रमिक इनके विरुद्ध सड़कों पर उतर चुके हैं;
- अब तो इनके ‘क़ानून-व्यवस्था’ के झूठे प्रचार की भी कलई खुल गई है। पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है कि मुख्यमंत्री जी ने सरेआम हत्या करनेवाले ‘जेल में बंद अपराधी’ को ‘अच्छे आचरण’ के नाम पर बाहर निकाला है। जिसने सरेआम क़ानून-व्यवस्था की गोलियों से धज्जियाँ उड़ाई हों, उसका आचरण अच्छा कैसे हो सकता है। याद रहे मुख्यमंत्री जी ने ख़ुद पर से भी मुक़दमे हटाए थे। सत्ता-सजातीय माफ़ियाओं पर डर के मारे इनकी घिग्घी बंध जाती है क्योंकि आधे से ज़्यादा सजातीय माफ़िया ही इनके अहंकारी दुर्व्यवहार से अंदर-ही-अंदर इनके ख़िलाफ़ हो गये हैं। इनके फ़र्ज़ी एनकाउंटर व हिरासत में पीडीए को मरवाने से, दलितों व महिलाओं पर अत्याचार-अपराध में उप्र के नंबर एक बन जाने से, STF में एक ही जाति के लोगों का पोस्ट करने से, बुलडोज़र के व्यवस्था की जगह अव्यवस्था का प्रतीक बन जाने से, थानों को ‘भ्रष्टाचार का भट्टा’ बनाने के कारण अब जनता कह रही है कि *अपराध जिनकी कार्यशैली का हिस्सा है, वो क्या क़ानून-व्यवस्था सुधारेंगे।* इस बार भाजपा इनके क़ानून-व्यवस्था के पूरी तरह बर्बाद और फ़ेल होने के कारण ही चुनाव हारेगी, इसीलिए पूरी भाजपा और उसके प्रत्याशी मिलकर इन्हें हटाना चाहते हैं;
कॉरपोरेट टैक्स में छूट को output based conditional बनाना चाहिए था। लेकिन अगर पार्टी को मिलने वाला कॉरपोरेट चंदा सोच और मति को अंधा कर दे तो फिर बाद में यूँ कॉरपोरेट सेक्टर पर ‘कार्पेट बॉम्बिंग’ कर अपनी नीति को सही ठहराने की कोशिश बेमानी है।
क्या अगले साल की शुरुआत से ही देश में भयंकर बिजली संकट आने वाला है? कोयले के घटते स्टॉक, ₹20 प्रति यूनिट तक पहुंचती बिजली की कीमतों और 10 साल पुरानी एक नीति के कारण आज हमारे पावर ग्रिड पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. आखिर सरकार इस संकट से निपटने के लिए क्या आपातकालीन कदम उठा रही है? पूरा मामला समझें 'कौतुक' के इस एपिसोड में. देखिए पूरा वीडियो इंडियन एक्सप्रेस हिंदी के YouTube चैनल पर.