इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री मानसिंह जी गुर्जर, पूर्व मंत्री श्री वीरेन्द्र मीना जी, करौली पूर्व विधायक श्री सुरेश मीना जी, बामनवास विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्री राजेन्द्र मीना जी सहित अनेकों गणमान्य मौजूद रहे।
वजीरपुर के खिदरपुर निवासी श्री रामखिलाड़ी मीणा जी ( सेवानिवृत्त एम. डी) के निधन का दुखद समाचार मिलने के पश्चात आज उनके निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कर ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने अदम्य साहस एवं वीरता से दुश्मनों के दाँत खट्टे कर देने वाले, कारगिल युद्ध के नायक, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बन्ना की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके विचारों, उनके संघर्षों और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। उनके पदचिन्हों पर चलना हम सभी के लिए गौरव की बात है।
गंगापुर सिटी शहर मंडल द्वारा आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुआ। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि राष्ट्रभक्ति, विचारधारा और संकल्प का एक जीवंत संगम था।
डॉ. मुखर्जी जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए जिस प्रकार संघर्ष किया,
वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने नारा दिया था 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे', और इसके लिए उन्होंने अपना बलिदान भी दिया। उनके बलिदान से आज जम्मू-कश्मीर पूरी तरह भारत का अभिन्न अंग है।
जिससे हृदय आनंद और भक्ति से भर उठा।
अग्रवाल समाज समिति, उदेई मोड द्वारा जो आत्मीयता, स्नेह और सम्मान प्रदान किया गया, उसके लिए हृदय से कोटि-कोटि आभार।
@BhajanlalBjp@BJP4Rajasthan@madanrrathore
एक पेड़ माँ के नाम – वृक्ष लगाएं, जीवन बचाएं!
आज गंगापुर सिटी में देवशयनी एकादशी के पुण्य अवसर पर अग्रवाल समाज समिति, उदेई मोड द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कुशाललेक गार्डन पहुंचकर एक वृक्ष माँ को समर्पित किया। यह केवल एक पौधा नहीं, बल्कि एक जीवन का संकल्प है
स्वस्थ पर्यावरण और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक छोटा लेकिन सशक्त कदम।
इस अवसर पर हमने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और समाज को भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम उपरांत श्याम बाबा के दर्शन कर उनके श्रीचरणों में आमरस की पावन प्रसादी भक्तजनों में वितरित की,
देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान विष्णु से प्रार्थना है कि सभी को सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
आज बजाजा ट्रस्ट मैरिज गार्डन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर श्री विजेन्द्र काड़ोल्या जी, श्री विमल काड़ोल्या जी एवं श्री सतीश काड़ोल्या जी की पूज्य माताजी के स्वर्गवास पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं प्रकट कीं।
बांसवाड़ा की गढ़ी विधानसभा से भाजपा विधायक श्री कैलाश चंद्र मीणा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@KailashMeenaBJP
राय समाज समन्वय विकास सेवा समिति द्वारा खंडेलवाल मैरिज हॉल में आयोजित 9वें आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 2025 में सहभागिता कर सौभाग्य मिला।
इस पुण्य अवसर पर परिणय सूत्र में बंधे सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद, समृद्ध एवं संस्कारमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं दीं।
यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता और सहयोग की मिसाल है, बल्कि समाज के प्रति हमारी साझा ज़िम्मेदारियों की भी सुंदर अभिव्यक्ति है। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जो आत्मीयता, स्नेह और सम्मान प्रदान किया गया, उसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञता प्रकट करता हूं।
आज खैरथल-तिजारा की पावन धरती पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री जी के साथ एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।