सिर्फ ₹9,000 में सोलर साइकिल बनाकर इस 12 वर्षीय छात्र ने साबित कर दिया कि हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को हर संभव प्रोत्साहन मिलना चाहिए। 👏🇮🇳
अब्दुल्ला इमरान मंगलगिरी को दिल से सलाम।
🫡
.@samajwadiparty के मुखिया पूर्व मुख्यमन्त्री श्री @yadavakhilesh जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि अल्लाह आपको सलामत रखें और लंबी उम्र दे।
जब गंगा में इफ़्तार करने पर दो महीने की जेल हुई, तो शराब और चिकन की पार्टी करने वालों को 24 घंटे के अंदर ज़मानत क्यों मिली? मुसलमानों के साथ इतना भेदभाव क्यों? : Barrister @asadowaisi
वाराणसी में AIMIM कार्यकर्ताओं ने नबी-ए-पाक हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नाज़िया इलाही की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी धर्म या महापुरुष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर कानून के तहत निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन लोगों में इस मुद्दे को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला।
"AIMIM उत्तर प्रदेश में गठबंधन करने के लिए तैयार है लेकिन सम्मान के साथ, मैं गठबंधन के लिए आधे रास्ते पैदल चलकर आऊंगा, भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन के लिए तैयार है लेकिन बराबरी और सम्मान के साथ।"
#बैरिस्टर ओवैसी साहब
@asadowaisi
सदर-ए-मजलिस बैरिस्टर असदुद्दीन ओवेसी साहब की फ़ौरन मुदाख़लत और एआईएमआईएम निज़ामाबाद टीम के सख्त एहतेजाज के बाद, निज़ामाबाद में उर्दू टीचर पर हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
Mulk ke mumtaz wa bebaaq Aalim-e-Deen Maulana Salman Hussaini Nadwi Sahab ke inteqal par hum unhein khiraj-e-aqeedat pesh karte hain. Marhoom bhi chahte the ke mulk mein Musalmano'n ki mazboot siyasi awaaz ho. Allah Ta'ala marhoom ki maghfirat farmaaye, unhein Jannat-ul-Firdous mein aala maqam ata farmaaye. Aameen.
बिजनौर की सरज़मीं, नजीबाबाद के ऐतिहासिक आज़ाद चौक पर AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नक़ीब-ए-मिल्लत अलहाज जनाब बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब ने शिरकत कर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने ख़िताब में उन्होंने संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार रखे तथा लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ बुलंद करने की अपील की।
मिशन उत्तर प्रदेश 🪁 🪁 🪁
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #AIMIMUttarPradesh
#OwaisiInUttarPradesh
@asadowaisi@aimimupofficial@aimim_national
"पापा गुजर गये हैं। अब 12 बज रहे हैं 300 कमा लिये हैं, 200 की जरूरत है। सारे घर का खर्चा मैं उठाता हूं, किराये पर रहता हूं"💔
यह एक बच्चा, जो खेलने-कूदने की उम्र में एक-एक पैसा जोड़कर अपने परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ अपने कंधों पर उठा रहा है
अगर आपको कभी ऐसे बहादुर बच्चे दिखें तो बिना किसी भेदभाव के उनकी मदद जरूर करना...!!
DGCA और उड्डयन मंत्री आखिर कब ध्यान देंगे?
एयर टिकट इतना महंगा होने के बावजूद यात्रियों के सामानों की येसी दुर्गति?
जापान और चीन से उड्डयन मंत्रालय कुछ सीखे कि लगेज को कैसे हैंडिल करना है।
“यह सरकार असल में आम लोगों पर ही नागरिकता साबित करने का बोझ डाल रही है!”: @asadowaisi#AsaduddinOwaisi ने विदेश मंत्रालय के बयान कि पासपोर्ट यात्रा का दस्तावेज़ है, न कि नागरिकता का सबूत, पर कहा, "पासपोर्ट सिर्फ़ भारतीय नागरिक को ही दिया जाता है। अगर आप पासपोर्ट एक्ट 1967 पढ़ेंगे, तो उसमें साफ़ लिखा है कि पासपोर्ट किसी गैर-भारतीय नागरिक को नहीं दिया जाता और पासपोर्ट पूरी पुलिस जांच-पड़ताल के बाद ही दिया जाता है। फिर, अगर आप यह कह रहे हैं कि सिर्फ़ नागरिकता का सर्टिफ़िकेट ही सबूत है, तो नागरिकता का सर्टिफ़िकेट तो सिर्फ़ उन लोगों को मिलता है जिन्हें रजिस्ट्रेशन या नेचुरलाइज़ेशन के ज़रिए नागरिकता मिली हो। मुझे लगता है कि सरकार किसी भी व्यक्ति से अचानक यह पूछने का अधिकार अपने पास रखना चाहती है कि क्या आप भारतीय हैं?"
अगर आप पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो 1 जुलाई से आपको पहले के मुकाबले ज्यादा शुल्क देना होगा। विदेश मंत्रालय (MEA) ने पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन करते हुए पासपोर्ट की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। नई दरों को लेकर मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, 36 पन्नों वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। यानी अब पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदकों को 1,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। वहीं, तत्काल सेवा के तहत पासपोर्ट बनवाने की फीस 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दी गई है।
पासपोर्ट शुल्क में यह बदलाव 14 साल बाद किया गया है। इससे पहले वर्ष 2012 में फीस में संशोधन हुआ था। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।
बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब ने कहा, "पासपोर्ट किसको मिलता है? पासपोर्ट भारत के नागरिक को ही मिलता है, है ना? यह किसी पड़ोसी देश के नागरिक को तो नहीं मिलता है। अगर आप पासपोर्ट एक्ट की धारा 6(2)(a) पढ़ेंगे कि जो व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं है, उसे पासपोर्ट नहीं दिया जाता है..."
देते है भगवान को धोका,इंसानों को क्या छोड़ेंगे?
SIT का गठन हो गया, FIR दर्ज हो गई, आठ लोगों के नाम सामने आ गए। अब इनके घरों पर बुल्डोजर कब चलेगा? या बुल्डोजर का डीज़ल खत्म हो गया?
और कंधे पर हाथ रखकर ‘लंगड़ाते’ हुए ले जाने वाला वीडियो कब आएगा?
या फिर सारी सख्ती और दादागिरी सिर्फ मुसलमानों के लिए ही है?
हैदराबाद, तेलंगाना: AIMIM प्रमुख बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब कहते हैं, "...मैं कह रहा हूं कि एक बूथ पर एक BLO के पास लगभग 1200 वोटर होते हैं। और आप उन्हें 30 दिन दे रहे हैं। इसका मतलब है कि वे जाएंगे, फॉर्म बांटेंगे और फिर उन्हें वापस इकट्ठा करेंगे। और फिर अगर मॉनसून आ जाता है - यह मॉनसून का मौसम है - तो बारिश होगी ही। ये सभी व्यावहारिक मुश्किलें हैं। दिया गया समय बहुत कम है।"