भारत का संविधान सबने पढ़ा लेकिन हमने पढ़े और समझे सिर्फ अपने मौलिक अधिकार...
हमने कभी मौलिक कर्तव्यों की बात की ही नहीं जबकि अधिकार प्राप्त करने के लिए कुछ कर्तव्य भी निभाने होते है...
खैर क्या रखा है फालतू बातों में हमें तो अभी जाति धर्म की चर्चा में व्यस्त है..
कल शाम को दिल्ली की आदरणीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी का एक वीडियो देखा जिसमें वो जनता से दिल्ली को साफ एवं स्वच्छ रखने की अपील कर रही है और आज सुबह दिल्ली की सड़कों पर टहलते हुए ये नजारा दिखा एक विद्यालय के सामने वही विद्यालय जहां कल जाने कितने बच्चे अपने भविष्य का बस्ता लाएंगे
फिर वो पढ़ेंगे गेट पर लिखी पंक्तियां - say no to plastic
और फिर वो सीखेंगे कि हमें सिर्फ पढ़ना है सीखना नहीं है
इंसानों की प्रवृत्ति ही होती है सिर्फ अपने मतलब का पढ़ने और समझने का उससे ज्यादा हमें समझ आता ही नहीं
कितनी धाराएं निकल गई
मेरे इस कुंठित जीवन से
मैं दृग हिमालय बना रहा
अविचलित सा तपोवन में
तुम स्वतंत्र कोकिला बन कर के
विचरते हो सारे नभ में
मैं भी गुंजायमान रहा
अपने ही एकाकीपन मे
तुम खिलखिला कर हंसती हो
अपने ही घर के आंगन में
मैं तुमको देख खुश हो लेता हूं
अपने ही सूनेपन में
President Droupadi Murmu presented the National Service Scheme (NSS) Awards for 2020-21 to universities, NSS units and NSS volunteers at Rashtrapati Bhavan today