जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा जिला मेरठ , पूर्व में महानगर संस्कृति प्रमुख धर्म जागरण समन्वय विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ ,पूर्व महानगर संयोजक बजरंग दल
'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा' का अमर मंत्र देकर राष्ट्रचेतना को नई दिशा देने वाले, भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक 'लोकमान्य' बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
'लोकमान्य' का जीवन राष्ट्रभक्ति का आदर्श और उनका 'स्वराज मंत्र' भारत की आत्मा का अमर स्वर है।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।
अप्रतिम साहसी, कुशल सेनानायक, त्याग व बलिदान की उज्ज्वल कीर्ति पताका, स्वाधीनता के अमर स्वर, राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!!
#महाराणा_प्रताप_जयंती
सामाजिक समरसता के प्रणेता, @RSSorg के तृतीय सरसंघचालक श्रद्धेय बालासाहब देवरस जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
आपका त्यागमय जीवन, विचार और संगठनात्मक कौशल हम सभी का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।
स्वतंत्रता, स्वाभिमान के वैश्विक प्रतिमान, मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान योद्धा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
#महाराणा_प्रताप_जयंती
राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान, अदम्य साहस, त्याग और पराक्रम के अमर प्रतीक, मेवाड़ के गौरव एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन !
महाराणा प्रताप का अद्वितीय शौर्य, मातृभूमि की स्वतंत्रता एवं अस्मिता की रक्षा के लिए किया गया उनका संघर्ष, अटूट स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनका जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य, सम्मान और राष्ट्रहित के लिए दृढ़ रहने का संदेश देता है..!
जय भवानी 🙏🚩❗️❗️
स्वधर्म और राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर सादर नमन।
उनका प्रेरणादायी जीवन राष्ट्रनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता, पराक्रम, त्याग और स्वाभिमान का अमिट प्रतीक है।
नाम : महाराणा श्री राणा सांगा जी
जन्म : 12 अप्रैल 1482 (मेवाड़)
वंश : सिसोदिया
शासक : मेवाड़,चित्तौड़गढ़
प्रशासन : अदम्य एवं कुशल नेतृत्व
खतौली का युद्ध 1517 : महाराणा सांगा ने दिल्ली के अन्तिम सुल्तान इब्राहिम लोदी को हराया।
बाड़ी का युद्ध 1518 : महाराणा सांगा ने दिल्ली के अन्तिम सुल्तान इब्राहिम लोदी को हराया।
गागरौन का युद्ध 1519 : महाराणा सांगा ने मालवा के महमूद खिलजी द्वितीय को हराया।
ईडर विजय 1520 : महाराणा सांगा ने गुजरात के सुल्तान मुजफ्फर शाह द्वितीय को हराया।
बयाना का युद्ध 1527 : महाराणा सांगा ने मुगल बादशाह बाबर की सेना को बुरी तरह पराजित किया
खानवा का युद्ध 1527 : महाराणा सांगा और बाबर के बीच युद्ध हुआ,जिसमें महाराणा सांगा ने अदम्य साहस,वीरता और स्वाभिमान दिखाया।
महाराणा सांगा अपनी अन्तिम सांस तक खानवा के युद्ध में बाबर व उसकी सेना से बहादुरी एवं अदम्य साहस के साथ लड़े।
अदम्य साहस के प्रतीक महाराणा श्री राणा सांगा जी ,मुग़ल बादशाह बाबर से अन्य युद्ध लड़ने के लिए खड़े हो उठे।
सन 1528 में काल्पी के निकट महाराणा श्री राणा सांगा जी के साथ उनके ही सरदारों या सामन्तों ने विश्वासघात किया और उन्हें ज़हर देकर उनकी हत्या कर दी।
आज सिसोदिया वंश के प्रतापी एवं पराक्रमी महाराणा सांगा जी की जयन्ती है। उनकी जयन्ती पर सभी देशवासियों को बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
जलियांवाला बाग के अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन।
जलियांवाला बाग वह पावन तीर्थ है, जहां असंख्य राष्ट्रभक्तों ने ब्रिटिश हुकूमत की क्रूरता के सामने अदम्य साहस और अद्वितीय त्याग का परिचय देते हुए मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।
इन अमर क्रांतिवीरों का बलिदान हम सभी को सदैव राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा।
भारत की समृद्ध कृषि परंपरा और लोक-उत्सव की गौरवशाली विरासत के प्रतीक पावन पर्व बैसाखी की सभी अन्नदाता किसानों, सिख बंधुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उत्साह और उमंग का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नव ऊर्जा का संचार करे, यही मंगलकामना है।
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
जगज्जननी माँ दुर्गा की आराधना एवं उपासना के पावन पर्व 'चैत्र नवरात्रि' के प्रथम दिवस पर माँ शैलपुत्री सभी भक्तों के जीवन में शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें, उनसे यही प्रार्थना है।
जय माँ शैलपुत्री।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
माँ, बहन और बेटी के रूप में नारी शक्ति साहस, सृजन और संवेदना की प्रतीक है। समाज, शिक्षा, विज्ञान और अर्थव्यवस्था, हर क्षेत्र में उनका योगदान राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला है।
महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध मा॰ प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है, जहाँ नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की अग्रणी सहभागी बन रही है।
#InternationalWomensDay #WomensDay2026 #WomensDay
Held an engaging discussion with Mr. Kerry Mok, President and Chief Executive Officer of SATS, in Singapore today.
In his presence, SATS Ltd signed an MoU for the development of a world class cargo complex at Noida International Airport, Jewar, along with the establishment of a Taj SATS air catering kitchen that will serve Jewar as well as other airports across North India.
This partnership will boost trade, strengthen supply chains and generate significant employment opportunities, further reinforcing Uttar Pradesh’s position as a leading aviation and logistics hub.