#WATCH | Noida: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, "BJP is fighting the elections not through its workers but through its officials. If any party starts fighting the elections with officials, then its defeat is certain ..."
यूपीएससी में लेटरल एन्ट्री के पिछले दरवाज़े से आरक्षण को नकारते हुए नियुक्तियों की साज़िश आख़िरकार पी��ीए की एकता के आगे झुक गयी है। सरकार को अब अपना ये फ़ैसला भी वापस लेना पड़ा है।
भाजपा के षड्यंत्र अब कामयाब नहीं हो पा रहे हैं, ये PDA में आए जागरण और चेतना की बहुत बड़ी जीत है।
इन परिस्थितियों में समाजवादी पार्टी ‘लेटरल भर्��ी’ के ख़िलाफ़ 2 अक्टूबर से शुरू होनेवाले आंदोलन के आह्वान को स्थगित करती है, साथ ही ये संकल्प लेती है कि भविष्य में भी ऐसी किसी चाल को कामयाब नहीं होने देगी व पुरज़ोर तरीके से इसका निर्णायक विरोध करेगी। जिस तरह से जनता ने हमारे 2 अक्टूबर के आंदोलन के लिए जुड़ना शुरू कर दिया था, ये उस एकजुटता की भी जीत है।
लेटरल एंट्री ने भाजपा का आरक्षण विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है।
#नहीं_चाहिए_भाजपा
आज अभी कुछ समय पहले B ब्लॉक सेक्टर 63A में कनोजिया जी के मकान में रहने वाली एक छोटी बच्ची को उसकी माँ के सामने ही गाड़ी से कुचल दिया जिससे बच्ची कैलाश हॉस्पिटल में ज़िंदगी और मौत से लड़ र���ी है
नोट:व���डियो मन विचलित करने वाला है @Uppolice @CP_Noida @bstvlive @vinodkapri
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने आज प्रयागराज में इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी श्री उज्जवल रमण सिंह और फूलपुर में इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री अमर नाथ मौर्य के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभाएं की। दोनों चुनावी जनसभाओं में ऐतिहासिक भीड़ आयी। भीड़ में श्री अखिलेश यादव और श्री राहुल गांधी को देखने और सुनने को लेकर जबरदस्त जोश और उत्साह रहा। चिलचिलाती धूप और गर्म��� के बीच ऐतिहासिक भीड़ ने गगनभेदी नारों से श्री अखिलेश यादव और श्री राहुल गांधी का स्वागत किया।
दोनों नेताओं ने जनसभाओं में आये विशाल जनसमूह का अभिवादन किया। लोगों से इलाहाबाद से श्री उज्जवल रमण सिंह और फूलपुर से श्री अमर नाथ मौर्य को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की।
इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दस साल त��� जनता को ठगने का काम किया है। यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। यह संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भाजपा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान को बदलना चाहती है। संविधान बचाने के लिए भाजपा को हटाना जरूरी है। इस चुनाव में एक तरफ संविधान बचाने की लड़ाई लड़ने वाले हम इंडिया गठबंधन के लोग हैं वहीं दूसरी तरफ संविधान बदलने की बात करने वाले भाजपा के लोग है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा क��� संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा। तभी जनता का वोट देने का अधिकार और अन्य अधिकार सुरक्षित रहेगा। भाजपा जनता के अधिकार छीनना चाहती है।
श्री अखिलेश यादव ने जनता से अपील की कि अपना जोश और उत्साह बनाये रखे। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर भाजपा को सत्ता से हटाये। भाजपा ने देश और देश की जनता का बहुत नुकसान किया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता झूठे है। झूठ बोलते है। भाजपा की हर बात झूठी निकली। इन्होंने किसानों, नौजवानों, मजदूरों से भी झूठे वादे किया। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। भाजपा ने महंगाई बढ़ाकर किसानों और आम जनता ��ी कमर तोड़ दी। भाजपा किसानों की जमीन और फसल छीनना चाहती है। इसीलिए तीन काले कृषि कानून लायी थी। आंदोलन में हमारे सैकड़ों किसानों ने अपनी शहादत देकर भाजपा सरकार को झुका दिया था। उसी का नतीजा था कि तीनों काले कानून वापस हुए। भाजपा की दस साल की सरकार में महंगाई और कर्ज के बोझ से परेशान एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। भाजपा सिर्फ उद्योगपतियों के कर्ज माफ करती है उन्हीं के हित की नीत���यां बनाती है। भाजपा सरकार संविधान और जनता के जान के पीछे पड़ी है। वैक्सीन कम्पनी से चंदा लेकर सबको वैक्सीन लगवा दिया। अब वैक्सीन को लजेकर गंभीर रिपोर्ट आयी है। लोगों को तमाम तरह की बीमारियां हो रही है।
श्री यादव ने कहा कि चार चरणों में भाजपा चारों खाने चित हो गयी है। भाजपा का सफाया हो रहा है। सातवें चरण तक जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा। भाजपा ने किसानों की आवाज दबायी। इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों के कर्ज माफ करेगी। फसल की एमएस���ी को कानूनी अधिकार देगी। अन्य तरीके से भी मदद होगी। भाजपा सरकार ने युवाओं को नौकरी और रोजगार नहीं दिया। भर्ती परीक्षाओं के सब पेपर लीक हो गये। भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं थी। यह सरकार नौकरी नहीं देना चाहती थी। हमारे युवा, छात्रों का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। भविष्य अंधकार में डाल दिया। नौकरी के लिए धोखा दिया।
श्री यादव ने कहा कि हम नौजवानों को भरोसा दिलाते है कि इंडिया गठबंधन की सरका�� में नौकरी के साथ-साथ सम्मानजनक रोजगार देंगे।
श्री ��ाहुल गांधी ने विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस संविधान पर आक्रमण कर रही है। यह चुनाव संविधान बचाने का है। श्री राहुल गांधी ने कहा है कि डॉ0 भीमराव अम्बेडकर, महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और हिन्दुस्तान के संविधान को भाजपा क्या कोई भी ताकत फाड़ कर नहीं फेंक सकती है। यह जनता का संविधान है।
श्री राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने सारा का सारा लाभ 22 उद्योगपतियों को दिया है। उन्हीं को अरबपति बनाया है। उनका कर्ज माफ किया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही हम लोग देष के करोड़ों गरीबों को लखपति बनायेंगे। पूरे देश में हर लोकसभा क्षेत्र में गरीबों की लिस्ट बनेगी। हर परिवार के घर की एक महिला को चुना जायेगा। करोड़ोें महिलाओं के खाते में एक-एक लाख रूपये हर साल ठकाठक, ठकाठक भेजेंगे। नरेन्द्र मोदी ने दस साल के दौरान 22 उद्योगपतियों के कर्ज माफ किये है। हम किसानों के कर्ज माफ करेंगे। किसानों के फसलों की एमएसपी का कानूनी अधिकार देंगे। युवाओं को टेªनिंग दी जायेगी। अप्रेंटिसशिप के दौरान उन्हें पैसा दिया जायेगा। नरेन्द्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। उनके फ���सलों से लोगों की नौकरियां छिन गयी। हम युवाओं को सम्मान की नौकरी देंगे। अग्निवीर योजना को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा। युवाओं को फिर फौज की पहले की तरह नौकरी दी जायेगी। हम भाजपा सरकार की अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे। सेना में भर्ती फिर पुराने तरीके से होगी। सेना में एक तरह के जवान, एक तरह के शहीद और एक तरह की पेंशन और सुविधाएं होगी। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर 400 रूपये की ��ाएगी। आशा, ऑगनबाडी कार्यक्रत्रियों की आय दोगुनी करेंगे। सरकारी विभागों में खाली पड़े 30 लाख पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।
श्री राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी के कार्यकर्ता और नेता बब्बर शेर की तरह है। ये सभी बूथ पर भाजपा और आरएसएस को हरायेंगे और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को रिकार्ड मतों से जितायेंगे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता