Banking looks very different from the outside. On the ground, it is about targets, customer pressure, government schemes, compliance and many issues that rarely get discussed.
I use this account to share what I see and understand about Indian banking, employee issues and finance. I will try to keep things simple and honest.
Views are personal.
RBI ने 11 नवंबर को घरेलू मनी ट्रांसफर (DMT) के पुराने निर्देश एक जगह जोड़कर नए निर्देश जारी किए, तुरंत लागू।
• बैंक शाखा पर आया ग्राहक NEFT से किसी खाते में ₹50,000 तक भेज सकता है
• BC/ATM से: ₹5,000 प्रति लेनदेन, महीने में ₹25,000 तक
स्रोत: https://t.co/R2JpFYHUrd
कैंप में मदद:
• Re-KYC, nominee, आधार seeding
• बंद पड़े जन-धन खाते चालू कराना
• PMJJBY, PMSBY, APY में नाम जुड़वाना
• बिना दावे वाला पैसा ढूँढना (RBI का UDGAM)
जानकारी: नज़दीकी बैंक शाखा या बैंक मित्र (BC)
स्रोत: PIB, 6 नवंबर 2026
https://t.co/3MNIQBujiq
(2/2)
बैंक ग्राहकों के काम की खबर 👇
वित्तीय सेवा विभाग (DFS), RBI और बैंक मिलकर 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक पूरे देश में वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) का खास अभियान चला रहे हैं।
लक्ष्य: हर ग्राम पंचायत और शहरी निकाय में कम से कम एक कैंप।
(1/2)
अभियान की बड़ी बातें:
• पहले 5 दिन में लगभग 40 लाख प्रमाण पत्र बने, पिछले साल इन्हीं दिनों से 60% ज़्यादा
• इनमें से लगभग 80% चेहरा दिखाकर बने
• देश में लगभग 3,000 जगह कैंप; जो कैंप तक नहीं आ सकते, उनके लिए घर पर सेवा
स्रोत: PIB, 6 नवंबर 2026
https://t.co/XLd4lZCsHM
(2/2)
पेंशनर्स के लिए काम की खबर 👇
केंद्र सरकार ने 'डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र' (Digital Life Certificate) का अभियान 5 शुरू किया है।
पेंशनर्स चाहें तो यह प्रमाण पत्र घर बैठे मोबाइल फ़ोन पर चेहरा दिखाकर (Face Authentication) बना सकते हैं, बैंक या दफ़्तर जाना ज़रूरी नहीं।
(1/2)
🚨 Bankers ध्यान दें: PSL के निर्देश अब एक जगह आने वाले हैं!
RBI ने 5 Nov 2026 को Priority Sector Lending की 5 Draft Directions जारी कीं — Commercial Banks, SFB, LAB, RRB और UCB के लिए अलग-अलग।
सुझाव 26 Nov 2026 तक। अभी draft है, लागू नियम नहीं।
Source: https://t.co/3turei1HKD
बिहार ग्रामीण बैंक के दो विवाद सुलह से सुलझे: 10,900 से ज़्यादा कर्मचारियों के लिए लगभग ₹77.69 करोड़ का अनुमानित लाभ
• 22 अक्टूबर: अधिकारी संघ, पटना से समझौता — लगभग 8,400 कर्मचारी, ₹67.17 करोड़ (PLI, कार्यवाहक भत्ता, वेतन वृद्धि, यात्रा भत्ता, प्रमोशन, अनुकंपा नियुक्ति)
• 23 अक्टूबर: वर्कर्स ऑर्गनाइज़ेशन से समझौता — लगभग 2,500 कर्मचारी, ₹10.52 करोड़ (इसमें ~₹9.02 करोड़ हर साल); 12वें द्विपक्षीय समझौते का क्रियान्वयन, HRA, ओवरटाइम, दिव्यांग कर्मचारियों का परिवहन भत्ता, प्रमोशन में पारदर्शिता, Negotiating Council
• सुलह कराई: सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), पटना
स्रोत: PIB, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय (27.10.2026)
https://t.co/TqnvOv2VyR
डिजिटल पेमेंट का भरोसा मज़बूत करने की दिशा में बड़ा कदम: PM मोदी ने आज भुवनेश्वर में RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया।
• 4 डेटा सेंटर — पेमेंट और सेटलमेंट जैसे अहम सिस्टम यहीं चलेंगे
• Uptime Institute का Tier IV प्रमाणन
• बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी Tier IV प्रमाणित सुविधाओं में से एक
• संस्थान: साइबर सुरक्षा व तकनीक की ट्रेनिंग-रिसर्च; AI और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी नई तकनीकों पर ध्यान
स्रोत:
उद्घाटन — RBI (लाइव): https://t.co/m4wQO7MJGE
सुविधाओं का ब्योरा — PMO: https://t.co/2vgkfGt8w0
Inauguration of RBI Data Centre and Cybersecurity Training Institute, Bhubaneswar by Shri Narendra Modi, Hon’ble Prime Minister. https://t.co/6Qtbnn8yrD
बैंकों के लिए बड़ा नियम: 1 अप्रैल 2027 से Basel III लीवरेज रेशियो के नए निर्देश लागू होंगे
लीवरेज रेशियो = बैंक की पूंजी ÷ उसका कुल एक्सपोज़र
RBI ने 23 अक्टूबर 2026 को अंतिम निर्देश जारी किए:
• D-SIB: न्यूनतम 4%
• अन्य बैंक: 3.5%
• भारत में G-SIB की शाखाएँ: 3.5% + लीवरेज रेशियो बफ़र
• आधार: Basel Committee का "Leverage Ratio 2017 Standard"
स्रोत: RBI प्रेस रिलीज़ 2026-2027/1376
https://t.co/hvaPOhrKVZ
बैंकिंग को क्वांटम युग के लिए तैयार करने की पहल!
Bank of India और C-DAC (MeitY) ने 22 अक्टूबर 2026 को MoU किया:
• भविष्य की साइबर सुरक्षा चुनौतियों के लिए quantum-safe तकनीक पर साझा रिसर्च
• संभावित क्षेत्र: fraud analysis, credit analytics, AI और blockchain
• क्वांटम, AI जैसी तकनीकों पर ट्रेनिंग और क्षमता-निर्माण कार्यक्रम
स्रोत: PIB, 23 अक्टूबर 2026
https://t.co/w4dEWkLVRO
RBI ने Puducherry Co-operative Urban Bank Ltd. पर पाबंदियाँ लगाईं (21 अक्टूबर 2026 को कारोबार बंद होने से) 🏦
• जमाकर्ता बचत, चालू या किसी भी खाते से ₹5,000 से ज़्यादा नहीं निकाल सकेंगे
• RBI की लिखित मंज़ूरी के बिना बैंक नया लोन, नई जमा या निवेश नहीं कर सकेगा
• पात्र जमाकर्ता DICGC से ₹5 लाख तक की जमा बीमा राशि के हक़दार (इच्छा-पत्र और जाँच के बाद)
• यह लाइसेंस रद्द होना नहीं है; निर्देश 6 महीने के लिए, समीक्षा के अधीन
स्रोत: RBI प्रेस रिलीज़ 2026-2027/1362
https://t.co/gBeXoMe6ch
1 दिसंबर से Emirates NBD Bank की भारत स्थित सभी शाखाएँ RBL Bank की शाखाओं के रूप में काम करेंगी 🏦
RBI ने 16 अक्टूबर 2026 को मंज़ूरी दी:
• Emirates NBD Bank P.J.S.C. की सिर्फ़ भारतीय शाखाओं का RBL Bank Ltd. में विलय (Scheme of Amalgamation)
• मंज़ूरी: बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 44A(4) के तहत
• लागू तारीख: 1 दिसंबर 2026
स्रोत: RBI प्रेस रिलीज़ 2026-2027/1342
https://t.co/z30lr5E6YX
16 अक्टूबर से बैंकों के लिए CRR का नियम सख्त
RBI का नया निर्देश: हर दिन ज़रूरी CRR का कम से कम 99% रखना होगा, अब तक 90% था।
CRR rate 3% ही रहेगा, बदला सिर्फ रोज़ का minimum।
मतलब, रोज़ की ढील 10% से घटकर सिर्फ 1%।
Source: RBI notification, 9 Oct 2026
https://t.co/DQTm4QmAyc
Seedhi baat 👇
• CRR ki dar nahi badli
• Fortnight ka average requirement bhi wahi hai
• Badla sirf rozana ka minimum: ab kisi bhi din banks zaroori CRR ke 90% tak nahi gir sakte, kam se kam 99% rakhna hoga
Yaani CRR hike nahi, bas rozana ki liquidity chhoot kam hui.
(RBI/2026-27/290)
@idesibanda जिन साथियों को Sunday को अपने परिवार के साथ होना चाहिए था, वे घर नहीं लौटे। यह केवल संयोग कहकर भुला देने वाली घटना नहीं है। निर्णय लेने वालों को जवाब देना होगा। ॐ शांति। #BlackSunday
@Hellobanker_in बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना। दिवंगत साथी को विनम्र श्रद्धांजलि और परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। 🙏
इसकी निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय होनी चाहिए। किसी भी कर्मचारी की जान किसी प्रशासनिक आदेश से बढ़कर है। कार्यस्थल पर संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण जरूरी है।
कम होते कर्मचारियों के बावजूद business, government schemes, compliance, recovery और customer service का बोझ लगातार बढ़ा है,फिर भी बैंककर्मियों ने PSBs को रिकॉर्ड मुनाफे तक पहुँचाया।
जब योगदान और दबाव दोनों बढ़े हैं, तो पहले से सहमत 5-Day Banking लागू करने में देरी क्यों?
बैंककर्मी सुविधा नहीं, न्यायसंगत work-life balance माँग रहे हैं।
#5DaysBanking #BankStrike #BankEmployees
धन्यवाद @SushantBSinha जी, बैंककर्मियों की आवाज़ और जमीनी हकीकत को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से रखने के लिए। 🙏
घटते स्टाफ, बढ़ते कार्य-दबाव और रिकॉर्ड मुनाफे के बीच 5-Day Banking कोई विशेष सुविधा नहीं, बल्कि न्यायसंगत work-life balance की माँग है। सहमति बन चुकी है,
अब सरकार इसे लागू करे।
#5DayBanking #BankStrike #UFBU