68,500 शिक्षक भर्ती आरक्षण विसंगति प्रकरण पर राष्ट्रपति भवन ने लिया संज्ञान
राष्ट्रपति सचिवालय के संज्ञान के बाद यूपी शासन ने जारी किया कार्रवाई का निर्देश
राष्ट्रपति सचिवालय के पत्र पर उत्तर प्रदेश शासन सक्रिय, संयुक्त सचिव ने 13 नवंबर को बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजा पत्र।
68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज!
लखनऊ के ईको गार्डन में 75वें दिन भी प्रदर्शन जारी।
प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठे
शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगतियां दूर करने की मांग
मांगों को लेकर अभ्यर्थियों ने शुरू किया अनशन
#ucknow#TeacherRecruitment #68500TeacherBharti #UPNews #EducationNews
#प्रेस_विज्ञप्ति——
68,500 शिक्षक भर्ती : दिवाली पर भी ईको गार्डन में डटे अभ्यर्थी
बोले– मांग पूरी होने तक नहीं छोड़ेंगे धरना स्थल—
आंदोलन का 68वां दिन, शनिवार को भी जारी रहा अनवरत धरना-प्रदर्शन; संशोधित परिणाम और नियुक्ति की मांग
लखनऊ। 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 में आरक्षण विसंगति के समाधान और न्याय की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का अनवरत धरना-प्रदर्शन राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में जारी है। आंदोलन के 68वें दिन शनिवार को दिवाली के अवसर पर भी अभ्यर्थी धरना स्थल पर डटे रहे। लंबे समय से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने इस बार दिवाली भी ईको गार्डन में ही मनाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर न्यायोचित कार्यवाही नहीं होती, तब तक वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे।
शुक्रवार को धनतेरस के दिन भी सैकड़ों अभ्यर्थी ईको गार्डन धरना स्थल के बाहर लगे फव्वारे के पास एकत्रित होकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते रहे। शनिवार को दिवाली के दिन भी आंदोलन जारी रखते हुए अभ्यर्थियों ने सरकार और संबंधित विभाग का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया।
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि 68,500 शिक्षक भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को नियमानुसार आरक्षण का लाभ देते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेशों और संस्तुतियों के अनुरूप भर्ती परिणाम संशोधित किया जाए। इसके साथ ही दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके आश्रित अभ्यर्थियों को भी नियमानुसार आरक्षण का लाभ देकर संशोधित परिणाम के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाए।
धरने का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह एवं आशुतोष वर्मा ने कहा कि पिछले 68 दिनों से सैकड़ों अभ्यर्थी अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। त्यौहार के अवसर पर जहां लोग अपने परिवारों के साथ खुशियां मना रहे हैं, वहीं आरक्षण विसंगति से प्रभावित अभ्यर्थी अपने भविष्य की चिंता में धरना देने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली भी आंदोलन स्थल पर ही मनाई जाएगी। जब तक आरक्षण संबंधी विसंगतियों का समाधान नहीं होता, संशोधित परिणाम जारी नहीं किया जाता और प्रभावित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी मांगें रख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस और न्यायपूर्ण निर्णय नहीं लिया गया है।
अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के समक्ष भी अपनी समस्याएं रखी गईं। इस दौरान कार्रवाई का आश्वासन मिला, लेकिन अभी तक मांगों का समाधान नहीं हो सका है।
आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि राज्य एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुतियों तथा आरक्षण संबंधी नियमों के अनुरूप प्रकरण का शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि वर्षों से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके। उनका स्पष्ट कहना है कि न्याय मिलने तक ईको गार्डन में उनका धरना अनवरत जारी रहेगा।
आज धरना प्रदर्शन में नवीन चौधरी, रंजना जायसवाल, दीपक पटेल, नसीम फरीदी, घनश्याम, मनोज, उत्कर्ष, अमित, ऋषिता पाल, अनुराग पाल, अनस, आदि अभ्यर्थी मौजूद रहे।
लखनऊ
➡️68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने मनाई दीपावली
➡️आंदोलन स्थल पर दीप जलाकर मनाया प्रकाश पर्व
➡️घर नहीं लौट सके आंदोलनरत शिक्षक अभ्यर्थी
➡️इको गार्डन के बाहर फव्वारे के पास जलाए दीप
#Lucknow#TeacherRecruitment#Diwali
लखनऊ में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, मंत्री आवास के बाहर शंख-घंटियां बजाकर बोले- '8 साल से भटक रहे'
7000 करोड़ के विज्ञापनों के दम पर जयजयकार में डूबी हुई व्यवस्था को इससे क्या फ़र्क़ पड़ता है?
जिनके पेट कई पीढ़ियों तक के लिए भर चुके हैं, उन्हें चार कौर ज़िंदगी के लिए तरसती हुआ आहों से क्या फ़र्क़ पड़ता है?
लखनऊ
➡️68500 शिक्षक अभ्यर्थियों ने मनाई दीपावली
➡️ईको गार्डन में दीप जलाकर मनाया त्योहार
➡️आज आंदोलन स्थल पर ही मनाएंगे दीपावली
➡️लंबे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थी
➡️जल्द नियुक्ति शेड्यूल जारी करने की अपील की
#Lucknow#TeacherRecruitment#UttarPradesh
लखनऊ
➡️मंत्री संदीप सिंह के आवास पहुंचे अभ्यर्थी
➡️68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
➡️आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया
➡️नियुक्ति शेड्यूल जारी कराने की मांग की
➡️पुलिस ने अभ्यर्थियों को ईको गार्डन भेजा
➡️एक अभ्यर्थी दीपक पटेल की बिगड़ी तबीयत
#Lucknow #TeacherRecruitment @thisissanjubjp
लखनऊ
➡️ 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
➡️ मंत्री आशीष पटेल के आवास पर प्रदर्शन
➡️ दीपावली से पूर्व नियुक्ति की मांग
➡️ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन भेजा
#Lucknow#TeacherRecruitment#UttarPradesh
लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आशीष पटेल के आवास पर जोरदार प्रदर्शन।
आरक्षण विसंगतियों से प्रभावित पिछड़ा वर्ग के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग उठाई।
प्रदर्शन के बीच कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल खुद बाहर आए और अभ्यर्थियों से मुलाकात की।
अभ्यर्थियों ने दीपावली से पहले नियुक्ति शेड्यूल जारी करने की मांग की।
मांग पूरी नहीं हुई तो दीपावली के दौरान भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
#UPNews #BreakingNews @UPGOV
लखनऊ
➡️ 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
➡️ विधानसभा के सामने लेट कर किया प्रदर्शन
➡️ पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया
➡️ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन भेजा
➡️ नियुक्ति की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
➡️ भर्ती का संशोधित परिणाम जारी करने की मांग
➡️ आरक्षण विवाद दूर कर भर्ती पूरी करने की मांग
#Lucknow #TeacherRecruitment #UttarPradesh @AdminLKO@lkopolice
सड़कों पर अपनी बैसाखी के साथ लेटे दिव्यांग अभ्यर्थी को जब पुलिस उठाकर बस में ठूंसने लगी, तो उसकी यह चीख पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ी करती है। 68500 शिक्षक भर्ती 2018 के अभ्यर्थी आज फिर अपने अधिकार और आरक्षण की मांग को लेकर सड़कों पर हैं।
#68500_शिक्षक_भरती#68500शिक्षकभर्ती #vidhansabha #uttarpradesh #lucknow
लखनऊ: 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति दूर करने और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कराने की मांग को लेकर प्रदेशभर से आए अभ्यर्थियों ने विधानसभा के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने परिणाम संशोधित कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग उठाई। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
#68500TeacherRecruitment #AssistantTeacher #TeacherProtest #ReservationIssue #LucknowNews