सातवें वेतनमान की लड़ाई को सब मिलकर पूरी मजबूती के साथ लड़ेगे ।जिस तरह बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (BSTA) गोपगुट पूरी मजबूती के साथ आंदोलन में अडिग है हम सभी को उनको पूरी मजबूती से साथ देना है ।
इनसे (मुख्यमंत्री जी) से पूछने कोई नहीं जाता होगा कि साहब शिक्षक भर्ती निकाले। जब कोई जाता भी होगा तो बोल देते हों���े कि स्कूल बंद कर दो।
~अभिनय सर
@abhinaymaths
#प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती
आपका छोटा-छोटा सहयोग देखिए…
कैसे बड़ा बनकर एकमुश्त सहयोग में बदल गया। ❤️
शिक्षकों के हक और अधिकार के लिए आमरण अनशन कर रहे क्रांतिकारी साथी मार्कण्डेय पाठक जी के संघर्ष को मजबूती देने के लिए बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से ₹15,000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
यह ₹15,000 सिर्फ एक ���ाशि नहीं है,
यह हजारों छोटे-छोटे सहयोग, साथियों के विश्वास और संघर्ष के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है।
एक साथी का छोटा सहयोग ही,
जब दूसरे साथियों के सहयोग से जुड़ता है,
तो वही संघर्ष की बड़ी ताकत बन जाता है। ✊
आपका साथ ही हमारी ताकत है।
संघर्ष जारी रहेगा।
— बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS)
एकता • अधिकार • सम्मान @psthakur96
@Anish97098 @imravisawarn @Bihartet19 @btetctet @Ashwini_tet
बिहार राज्य व���द्यालय अध्यापक संघ के आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष अनीष सिंह जी के नेतृत्व में बिहार के 38 जिले से आए हुए संगठन के साथियों के द्वारा आज गर्दनीबाग धरना स्थल से आंदोलन को मजबूत दिशा मिली है।
वेतनमान प्राप्त होने तक हम सभी का संघर्ष जारी रहेगा।
आज के आंदोलन में संगठन की एकता अभूतपूर्व रही।
पुनः बिहार के कोने-कोने से संगठन के आए हुए शिक्षकों को कोटि-कोटि धन्यवाद।
आज पटना के गर्दनीबाग में 7वें वेतनमान, पुरानी पेंशन समेत लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों के अनिश्चितकालीन अनशन में शामिल हुआ।
जो शिक्षक पीढ़ियों का भविष्य गढ़ते हैं, उन्हें अपने हक़ के लिए भूखे बैठने पर मजबूर करना सरकार की विफलता है।
अब आश्वासन नहीं—अधिकार चाहिए। शिक्षकों ���े संघर्ष के साथ हम मजबूती से खड़े हैं।
🔊 "आगामी 3 अक्टूबर को पटना का गर्दनीबाग शिक्षकों के अभूतपूर्व और अनुशासित सैलाब का गवाह बनेगा। राज्य के हर कोने से आ रही शिक्षकों की यह गरि��ापूर्ण उपस्थिति हमारे सातवें वेतनमान के संकल्प और अटूट एकजुटता का जीवंत प्रमाण होगी।"......
✅ आइए, अपनी संख्या बल और अनुशासन से यह सिद्ध करें ��ि शिक्षक अपने अधिकारों के प्रति न सिर्फ जागरूक हैं, बल्कि पूरी तरह से प्रतिबद्ध भी हैं।
चलो पटना, चलो गर्दनीबाग! ✊
| एक मांग ~ सातवां वेतनमान |
| शिक्षक • एकता • जिंदाबाद |
#BiharTeachersNeed7thPay
#BiharTeachersNeed7thPay
#BRVAS #गर्दनीबाग #7thPayLevel
@samrat4bjp @mkrtiwari_bjp @Team_BRVAS @btetctet @BiharTeacherCan @officecmbihar @EduMinOfIndia
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ
क्या यह सिर्फ बोलने के लिए ही रह गया है?
बिहार में अगर बेटी पढ़-लिख लेती है, तो आप उसे जॉइनिंग लेटर ही नहीं देते।
माननीय मुख्यमंत्री जी, 522 Beltron Programmer को जॉइनिंग लेटर दीजिए और बिहार की बेटियों को बचाइए।
#Deploy522BeltronProgrammer
पटना के गर्दन��बाग में 7वें वेतनमान और पुरानी पेंशन समेत लंबित मांगों पर शिक्षकों के अनिश्चितकालीन अनशन में शामिल होने के लिए संदीप सौरव जी (@Sandeep_Saurav_) का धन्यवाद। जो शिक्षक पीढ़ियों का भविष्य गढ़ते हैं, उन्हें अपने हक के लिए भूखे बैठना न पड़े — यही इस समर्थन का मतलब है।
आज पटना के गर्दनीबाग में बिहार के शिक्षक 7वें वेतनमान, पुरानी पेंशन और लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। इस संघर्ष में शामिल होकर आवाज़ बुलंद करने के लिए माननीय संदीप सौरव जी का हृदय से धन्यवाद।
शिक्षक सिर्फ क्लास नहीं पढ़ाते — वे बिहार की आने वाली पीढ़ी का भविष्य गढ़ते हैं। जब वही शिक्षक अपने वेतन, पेंशन और सम्मान के लिए सड़क पर भूखे बैठने को मजबूर हों, तो यह सिर्फ उनकी नहीं, पूरे शिक्षा तंत्र की चिंता है।
बिहार सरकार और शिक्षा विभाग से विनम्र लेकिन स्पष्ट मांग है:
• शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ बिना और देरी के दिया जाए।
• पुरानी पेंशन व्यवस्था समेत लंबित मांगों पर ठोस, समयबद्ध फैसला हो।
• अनशन पर बैठे शिक्षकों से बातचीत कर मांगों का सम्मानजनक समाधान निकाला जाए।
• आश्वासन नहीं, लिखित और लागू होने वाला अधिकार दिया जाए।
शिक्षक का सम्मान, बिहार के भविष्य का सम्मान है। इस न्यायपूर्ण संघर्ष के साथ हम मजबूती से खड़े हैं।
@samrat4bjp @mkrtiwari_bjp @DrMadanMohanJha @BiharEducation_ @Team_BRVAS
#BiharTeachersNeed7thPay
#BiharTeachers #7thPay #शिक्षकमांगेहक #SandeepSaurav
आज वेतनमान के लिए, अपने अधिकारों के लिए मुजफ्फरपुर की टीम भी हमारे सभी जिला इकाइयों की तरहपटना गर्दनीबाग की धरती पर पहुंचेगी ।
मुजफ्फरपुर सहित बिहार के जितने शिक्षक साथी हैं, आप सभी से अनुरोध है सातवां वेतनमान की मांग को मजबूत करने के लिए अपना एक दिन समय निकालकर कल जरूर चलें।
क्योंकि सातवां वेतनमान अगर नहीं मिला तो आठवीं वेतनमान की उम्मीदें छोड़ दीजिए।
आवश्यकता है व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल कर अपने लिए अपने भविष्य के लिए सड़क पर उतरने की।
आज आपका साथ मिलेगा तभी आपके लिए हम लोग संघर्ष कर पाएंगे।
जो भी लोग साथ में चलना चाहते हैं मेरे नंबर पर कॉल करें या मैसेज करें सब लोग साथ में आज मुजफ्फरपुर 8:30 Am में स्टेशन पर पटना के लिए निकलेंगे।
रवि सिंह
प्रदेश कोषाध्यक्ष
सह तिरहुत प्रभारी।
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ
8210579485
@Team_BRVAS@Bihartet19@btetctet
🔥 7वें वेतनमान आंदोलन—गर्दनीबाग में बढ़ती आवाज़! ✊🧑🏫
📍 आंदोलन स्थल से तस्वीरें साफ बता रही हैं—वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षक लगातार जुट रहे हैं।
💪 हक़ की आवाज़, एकजुटता के साथ!
✊ शिक्षक एकता ज़िंदाबाद!
#7thPayForBiharTeachers#BiharTeachersNeed7thPay