जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खण्ड सोहावल की ग्राम पंचायत बरई कलाँ में क्रियान्वित ग्रामीण पेयजल योजना से ग्रामवासियों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति प्राप्त हो रही है।
ग्राम प्रधान, बरई कलाँ द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्राम की सभी गृह जल संयोजनों पर प्रतिदिन निर्धारित समय पर जलापूर्ति की जा रही है। पूर्व में हैण्डपम्प एवं अन्य असुरक्षित स्रोतों पर निर्भरता के कारण उत्पन्न होने वाली जलजनित बीमारियों में उल्लेखनीय कमी आई है तथा ग्रामवासियों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार परिलक्षित हुआ है। ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों द्वारा इस हेतु भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया गया है।
उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण), निर्माण खण्ड अयोध्या द्वारा जनपद की समस्त योजनाओं में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु सतत् अनुश्रवण किया जा रहा है।
शिकायत निवारण: जल सारथी ऐप अथवा टोल फ्री नंबर 1800-1212-164 पर शिकायत की जा सकती है। विभाग समस्या के त्वरित समाधान हेतु प्रतिबद्ध है।
@UP_JN_Gramin@upswsm@dmayodhya@AyodhyaCDO@UniversalMEP
आज दिनांक 23 अगस्त 2026 को अधीक्षण अभियन्ता महोदय , उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण), अयोध्या द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत क्रियान्वित ग्रामीण पेयजल योजनाओं की प्रगति, जलापूर्ति व्यवस्था एवं अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
तत्पश्चात विकास खण्ड रुदौली की ग्राम जलालपुर मुजफ्फरपुर पाइप पेयजल योजना पर आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता (सिविल/ई0एण्ड एम0), अवर अभियन्ता (सिविल/ई0एण्ड एम0), टी0पी0आई0 एवं डी0पी0एम0यू0 के प्रतिनिधि, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान योजना से ग्राम के अन्तिम छोर तक पूर्ण प्रेशर के साथ क्लोरीनयुक्त पेयजलापूर्ति होती हुई पाई गई। अधीक्षण अभियन्ता महोदय द्वारा ग्रामवासियों से जलापूर्ति के सम्बन्ध में प्रतिक्रिया प्राप्त की गई तथा योजना परिसर में नियमित साफ-सफाई, क्लोरीनयुक्त पेयजल की नियमित आपूर्ति एवं प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में जल सारथी ऐप की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक डाउनलोड कराकर निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए।
जलापूर्ति से सम्बन्धित किसी भी समस्या हेतु जल सारथी ऐप अथवा टोल फ्री नंबर 1800-1212-164 पर शिकायत की जा सकती है। विभाग समस्या के त्वरित समाधान हेतु प्रतिबद्ध है।
#JalJeevanMission #HarGharJal #Ayodhya
@jaljeevan_@UP_JN_Gramin@upswsm@dmayodhya@AyodhyaCDO
धरती को दें नया जीवन, आओ मिलकर करें वृक्षारोपण! 🌳
विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर पूरी टीम और स्थानीय निवासियों ने मिलकर विभिन्न पौधों का रोपण किया। विकास के साथ-साथ प्रकृति का संतुलन बनाए रखना ही हमारा असली संकल्प है। 🤝❤️
#विश्व_पर्यावरण_दिवस#Treetime@upjnrayodhya
दिनांक: 13/05/2026
मुजफ्फरपुर जलालपुर स्किल डेवलपमेंट सेंटर में ऑपरेटर ट्रेनिंग सफलतापूर्वक संपन्न! ✅
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
🔹 ऑपरेशनल एवं ऑटोमेशन ट्रेनिंग
🔹 वाल्व और डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट
🔹 कार्यस्थल पर सुरक्षा (Safety)
🔹 ग्राम प्रधान एवं स्थानीय लोगों का फीडबैक
जल जीवन मिशन को और सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम। 💧
#JalJeevanMission #SkillDevelopment #HarGharJal #Ayodhya #UPJalNigam
जल सेवा, जन सेवा! 🚰
भीषण गर्मी को देखते हुए आज अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों में 'प्याऊ जल सेवा' का आयोजन किया गया:
✅ ब्लॉक सोहावल: बरई कला (OHT के पास)
✅ ब्लॉक रुदौली: मुजफ्फरपुर जलालपुर (OHT के पास), और भेलसर स्टोर के समीप।
राहगीरों और स्थानीय निवासियों को शीतल जल उपलब्ध कराकर इस गर्मी में राहत पहुँचाने का एक छोटा सा प्रयास। ✨
मानव सेवा ही सर्वोपरि है। 🤝💦
#PublicService #JalShakti #SummerRelief #SocialService #DrinkingWater
दिनांक: 11/04/2026
जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता और कार्य प्रगति को परखने हेतु एक महत्वपूर्ण संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता (सिद्धार्थनगर), श्री संजय कुमार जायसवाल जी ने जनपद अयोध्या के विकासखंड रुदौली स्थित नौगवांडीह पेयजल योजना का विस्तृत भ्रमण व निरीक्षण किया।
साइट पर ऑटोमेशन सिस्टम और डोजिंग सिस्टम की कार्यक्षमता को परखा गया ताकि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
ग्रामीणों को मिल रही 'नियमित जलापूर्ति' का जायजा लिया गया।
IGRS पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई।
अधिशासी अभियंता महोदय ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और पानी की सप्लाई व शिकायतों के समाधान के संबंध में उनका फीडबैक लिया।
इस अवसर पर जल निगम (ग्रामीण) और टी.पी.आई. की तकनीकी टीम मौजूद रही, जिसमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण) सिविल, अयोध्या: सहायक अभियंता श्री सिद्धार्थ जी, अवर अभियंता श्री कर्मवीर गौतम एवं अवर अभियंता श्री सौरभ पांडेय।
उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण) विद्युत : सहायक अभियंता श्री राम प्रसाद सेवक एवं अवर अभियंता श्री ज्योति रंजन।
TPI (Third Party Inspection): डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर श्री अरविंद कुमार।
विभाग का मुख्य उद्देश्य हर घर तक न केवल पानी पहुँचाना है, बल्कि उसकी गुणवत्ता और सुचारू व्यवस्था को भी बनाए रखना है।
#jaljeevanmission #hargharjal #ayodhya #dwsm #jjmup
@upjnrayodhya@AyodhyaCDO
"तकनीक के साथ हर घर तक पहुँचता शुद्ध जल।"
"जब गाँव के बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर शुद्ध पानी की खुशी दिखती है, तो सारी थकान मिट जाती है। 'हर घर जल' अभियान के माध्यम से हम सिर्फ पाइपलाइन नहीं बिछा रहे, बल्कि खुशहाली की नई राह बना रहे हैं। अयोध्या के गांवों में अब शुद्ध जल और बेहतर स्वास्थ्य का सवेरा हो रहा है। ✨🚰"
हमारी पेयजल योजनाएं Solar Energy से संचालित हो रही हैं, जो न केवल शुद्ध जल बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाती है। आधुनिक पंपिंग सिस्टम और स्मार्ट कंट्रोल पैनल के साथ, हम विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। 🔋💧"
#JalJeevanMission #HarGharJal #Ayodhya #SWSM #SustainableDevelopment #UttarPradesh #CleanWater #UPJalNigam #JalShakti #UniversalProjects
दिनांक 07.04.2026 को जनपद अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं का Impact Assessment King George's Medical University (KGMU), लखनऊ की टीम द्वारा निरंतर जारी रहा।
आज KGMU की टीम के साथ DPMU (जिला परियोजना प्रबंधन इकाई) की टीम ने संयुक्त रूप से ब्लॉक सोहावल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनियावॉं की पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया।
टीम ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों से मुलाकात कर जल की स्वच्छता और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर चर्चा की।
पेयजल योजना के तहत नलकूप, पंप हाउस और वितरण पाइपलाइन की कार्यक्षमता को बारीकी से परखा गया।
ग्रामीणों से घर-घर जाकर बात की गई और पानी की शुद्धता (Chlorination) व समय पर आपूर्ति को लेकर उनका फीडबैक लिया गया।
इस असेसमेंट का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जल जीवन मिशन न केवल पानी पहुँचा रहा है, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में भी बड़ा सुधार ला रहा है। टीम ने बभनियावॉं में योजना के क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।
#JalJeevanMission #HarGharJal #Ayodhya #SWSM #RuralDevelopment @upjnrayodhya@jaljeevan_@upswsm
दिनांक 06.04.2026 को जनपद अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं का Impact Assessment King George's Medical University (KGMU), लखनऊ की टीम द्वारा निरंतर जारी रहा।
आज KGMU की टीम के साथ DPMU (जिला परियोजना प्रबंधन इकाई) की टीम ने संयुक्त रूप से ब्लॉक सोहावल के अंतर्गत लहरापुर प्रानापुर ग्राम पंचायत की पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नलकूप, ओवरहेड टैंक, पंप हाउस एवं वितरण प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया गया।
टीमों ने ग्राम में भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और पेयजल आपूर्ति की नियमितता, शुद्धता, क्लोरीनेशन तथा जल संचयन से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया। इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य और उनकी जीवनशैली में आए सकारात्मक बदलावों का मूल्यांकन करना है।
अध्ययन के दौरान संयुक्त टीम ने योजना की प्रगति और ग्रामीणों को मिल रही सुचारू जलापूर्ति पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया।
#JalJeevanMission #HarGharJal #Ayodhya #Sohawal #SWSM @upjnrayodhya@jaljeevan_@upswsm@dmayodhya@AyodhyaCDO
"गुणवत्ता हमारी पहचान, सुरक्षा हमारा संकल्प! 👷♂️🏗️
जल जीवन मिशन (SWSM) अयोध्या प्रोजेक्ट के अंतर्गत 'Safety, Health & Environment' और 'Quality of Construction Work' में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ। यह सम्मान Mr. Arvind Yadav (Executive Engineer, UP Jal Nigam Rural) जी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार हमारी टीम की गुणवत्ता और सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
हम 'हर घर जल' के सपने को पूरी मज़बूती और सुरक्षा के साथ साकार करने के लिए समर्पित हैं। 🙏🙌
#JalJeevanMission #Ayodhya #UPJalNigam #SafetyFirst #QualityConstruction #MissionWater #upjnrayodhya
जल संरक्षण का संकल्प और हर घर जल का सपना! 💧✨
'विश्व जल दिवस' के विशेष अवसर पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद अयोध्या के विकासखंड रूदौली स्थित मुजफ्फरपुर एवं जलालपुर पेयजल योजना में 'जल अर्पण' कार्यक्रम का गौरवपूर्ण आयोजन किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, स्थानीय निवासियों और जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों की उपस्थिति में 'हर घर नल से स्वच्छ जल' सुनिश्चित करने की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ाया गया। बच्चों और ग्रामवासियों ने न केवल स्वच्छ जल के महत्व को समझा, बल्कि जल संरक्षण की शपथ भी ली।
आइए, हम सब मिलकर इस मिशन को सफल बनाएं और जल की हर बूंद को बचाएं।
#WorldWaterDay #JalJeevanMission #Ayodhya #CleanWater #SaveWater #UPGovernment #jjm #swsm
हर घर जल: अयोध्या के मुजफ्फरपुर गाँव में खुशहाली की दस्तक! 💧
लखनऊ की प्रतिष्ठित KGMU की टीम ने अयोध्या में संचालित जल जीवन मिशन की योजनाओं का जमीनी निरीक्षण किया। टीम ने न सिर्फ तकनीकी ढांचे (Distribution System) को देखा, बल्कि ग्रामीणों के घर-घर जाकर यह जाना कि नल से मिलने वाले जल ने उनके जीवन को कितना सुगम बनाया है।
विशेषज्ञों ने पानी की शुद्धता और नियमित सप्लाई की सराहना की। जल निगम के अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह योजना अयोध्या के भविष्य को संवार रही है।
अध्ययन के दौरान जल जीवन मिशन से ग्रामीणों के जीवन में आए सामाजिक, स्वास्थ्य एवं दैनिक सुविधा से जुड़े सकारात्मक बदलावों का भी मूल्यांकन किया जा रहा है।
इस अवसर पर जल निगम (ग्रामीण) से श्री अरविंद यादव (अधिशासी अभियंता), श्री अश्वनी कुमार (सहायक अभियंता), डीपीएमयू से श्री अमित पांडेय, टीपीआई एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनके द्वारा टीम को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।
#AyodhyaDiaries #HarGharJal #KGMU #SocialImpact #UttarPradesh #jjm #jaljeewanmission #dwsm