पिछले दिनों अनर्गल बयानबाजी से समाज में उत्पन्न हुई परिस्थितियों पर आलेख।
राजस्थान को तोड़ने की नहीं, जोड़ने की ज़रूरत है
लेखक: विश्वजीत सिंह चंपावत
पिछले कुछ हफ्तों से राजस्थान फिर एक बार सामाजिक तनाव के केंद्र में आ गया है। एक जनप्रतिनिधि द्वारा 1/n
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, अदम्य साहस एवं स्वाभिमान के प्रतीक, राष्ट्रनायक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर कोटिशः वंदन।
#MaharanaPratapJayanti#महाराणा_प्रताप_जयंती
आईसीसी महिला टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को पराजित कर शानदार जीत हासिल की है।
इस गौरवपूर्ण विजय पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#INDvsPAK
"विश्व रक्तदाता दिवस" पर सभी रक्तदाताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि स्वयं भी रक्तदान करेंगे और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।
#WorldBloodDonorDay
"केसरिया बालम पधारो" जैसे अमर लोकगीत को अपनी मधुर स्वर-धारा से जन-जन तक पहुँचाने वाली, मांड गायकी की गौरवशाली स्वर-साधिका एवं राजस्थान की लोकसंस्कृति की अमिट पहचान गवरी देवी जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
उनका जाना राजस्थान की सांस्कृतिक चेतना और लोककला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री, लोकप्रिय किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
#RajeshPilot@SachinPilot
आपके नेतृत्व, प्रतिभा और समर्पण से भारतीय विद्यार्थियों का मान विश्व पटल पर और अधिक बढ़े, ऐसी मंगलकामना है।
आपके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं।
क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष पद पर सिरोही निवासी विश्वजीत सिंह देवड़ा को निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह उपलब्धि न केवल सिरोही बल्कि पूरे राजस्थान के युवाओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। 1/2
यह उपलब्धि प्रवासी भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप इसी प्रकार जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।
लंदन के हिलिंगडन काउंसिल चुनाव में श्री रणजीत सिंह राठौड़ को काउंसलर पद पर विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
विदेश की धरती पर अपनी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के माध्यम से आपने समाज एवं राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान विचारक और सामाजिक न्याय के प्रणेता 'बाबा साहेब' डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
#AmbedkarJayanti
स्वर कोकिला, आशा भोंसले जी का निधन केवल एक कलाकार का नहीं, बल्कि एक युग का अंत है। भारतीय संगीत और कला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।