ये जीवन भी अजीब-सी चाहतों से भरा है कभी कोई अपनी ही दुनिया के किसी कोने में बैठा,हज़ारों मील दूर किसी को गले लगाने की ख्वाहिश करता है,जिसे वह छू तक नहीं सकता वह बस उसकी मौजूदगी महसूस करने की कोशिश में लगा रहता है कभी मन में ख़याल आता है कि काश एहसास भी सफ़र कर पाते,तो इन दूरियों के बावजूद हम एक-दूसरे के करीब होने का सुकून महसूस कर पाते...!
एक प्रेमी जोड़ा अक्सर कानपुर के गंगा बैराज के किनारे ठंडी सी वादियों में जाया करता था
-प्रेमी की बातें, प्रेमिका अपनी ठोड़ी पे अपने दोनों हाथ जमाए, मुस्कुराते हुए बहुत ध्यान से सुना करती थी...लड़का उसके चेहेरे की मुस्कान को देख के बहुत ख़ुश हुआ करता था
~वो सामें ख़ुश थी🤍
ऐसा लग रहा अचानक से दिन बहुत लंबे होने लग गए और रात बहुत छोटी ..... किसी से न बात करने का मन ना कुछ....बस वो लड़की दिमाग में आ जाती है बार बार
और उसकी दो चार बातें
हम निर्णय तो ले लेते हैं,लेकिन उन पर मोहर लगा पाना हमारे बस में नहीं होता फिर धीरे-धीरे उन्हीं फैसलों के सामने हमारी बेबसी हमें भीतर तक तोड़ने लगती है और तब सवाल उठने लगते हैं उन प्रार्थनाओं पर,जिन्हें हम सालों से हर रोज़ ईश्वर के सामने दोहराते आए हैं शायद इसी तरह इंसान की आस्था डगमगाने लगती है और वह अनजाने में ही नास्तिकता की ओर बढ़ने लगता है...!
हम यह जानते हैं कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। फिर भी पता नहीं हम कहां दौड़े चले जा रहे हैं। बड़ी अजीब है जिंदगी हमारी। कहीं सुकून मिलता ही नहीं। लोगों से कहते सुना हूं कि मैं बर्बाद हो चुका हूं। खैर..मुझे फिक्र नहीं दुनिया की। मैं लडूंगा और साबित करुंगा कि मैं क्या हूं और कौन हूं