माफ़ी माँगने से क्या होगा दलाल @ABPNews ? जो अफ़वाह उड़ा दिए हो वो ख़त्म हो जाएगी क्या? मैंने विरोध किया तो माफ़ी माँग रहे हो! जो बेटियाँ विरोध नहीं कर सकतीं उनको तो तुम आत्महत्या करने पर मजबूर कर दोगे? तुम्हारी बदमाशी से मेरी गरिमा को जो ठेस पहुँची है उसकी कोई माफ़ी नहीं है. कोर्ट में मिलते हैं.
@narendramodi@NCWIndia
कहने को मुफ़्त परिवहन, पर शहर-शहर परेशान बहन!
रक्षाबंधन पर भाजपा की फ़्री बस सेवा भी जुमला निकली।
उप्र की बहनें अब इसी बस में लादकर किसी को हमेशा के लिए गोरखपुर विदा कर देंगी। अब क्या मुख्यमंत्री जी बस पर बुलडोज़र चलवाएंगे या परिवहन व्यवस्था के फेल होने पर अधिकारियों का निलंबन से एनकाउंटर करेंगे।
लोग कह रहे हैं रक्षाबंधन के दिन सड़कों पर बस से ज़्यादा गोवंश नज़र आ रहा था।
ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक श्री रौशन आनंद जी के भाई स्वर्गीय प्रिंस यादव की निर्मम हत्या की खबर से जनशक्ति जनता दल परिवार अत्यंत मर्माहत और दुखी है। इस दुखद घटना पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री तेज प्रताप यादव जी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
जनशक्ति जनता दल सरकार एवं प्रशासन से मांग करता है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
साथ ही हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि रौशन आनंद जी को उनके भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मानवीय आधार पर जेल से रिहा किया जाए अथवा कम से कम एक दिन का पेरोल प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने दिवंगत भाई को अंतिम विदाई दे सकें।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
भाजपा जिस तरह बेईमानी पर उतारू है वो उसकी हताशा का प्रतीक है। अब क्या फ़ार्म 7 का दुरुपयोग करके वो उन 95% लोगों का वोट कटवा सकते हैं, जो भाजपा के विरूद्ध एकजुट हो रहे हैं।
भाजपा और उसके संगी-साथी इसलिए फ़र्ज़ी दस्तख़त करके ये गुनाह करने का दुस्साहस कर पा रहे हैं क्योंकि उनको मालूम है कि जब चुनाव हारने के बाद उनके घोटालों का राज़ खुलेगा तो भी उन्हें जेल ही जाना है।
भाजपा के लोग ही भाजपा से हताश होकर मुख़बिरी कर रहे हैं।
दोषियों के ख़िलाफ़ तुरंत दंडात्मक कार्रवाई हो।
मोकामा विधानसभा में आयोजित स्वर्गीय दुलारचंद यादव न्याय महासभा में बिहार प्रशासन हमसे मंच और माइक तो ले सकता था लेकिन हमारी आवाज़ और साहस नहीं, हम लड़ेंगे और जीतेंगे।
मारने - मरवाने - काटने - कटवाने वालों ने बिहार में कैम्प कर हत्या का तांडव शुरू करवा दिया.. जंगलराज की मनगढंत कहानी गढ़ने वालों के राक्षसराज की बानगी है ये ..
लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। लोकतंत्र में विचारधारा और जनहित के मुद्दों की लड़ाई होती है। बमबारी और गोलीबारी की नहीं!
सत्ता संपोषित दुर्दांत अपराधी एनडीए के महाजंगलराज में बाहर घुम तांडव मचा रहे है। आज बिहार में एक दरोगा अनिरुद्ध पासवान की निर्मम हत्या कर दी गयी। अपराध के लिए कुख्यात मोकामा में सत्ता संरक्षित गुंडों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी।
एनडीए प्रत्याशियों का पत्रकारों पर गुस्सा, पत्रकारो को जान से मारने की बात करना और पूर्व में AK-47 की बरामदगी, इन सभी की परिणीति आज दिख रही है। संपूर्ण देश जानता है कि बिहार चुनाव में किस प्रवत्ति के भाजपाई बिहार में डेरा डाल अपराधियों को संरक्षण दे रहे है।
मुद्दों से डर कर जुमलेबाजी करने वाले प्रधानमंत्री जी को 35 मिनट पहले का अपना गुंडाराज और महाजंगलराज नहीं दिखता। प्रधानमंत्री बिहार में महाजंगलराज को संरक्षण और इसके पोषकों व निर्वाहकों को टिकट दे कर बिहार को बदनाम और बदहाल कर रहे हैं। बिहार की जनता प्रतिकार करेगी, आपकी इस सोच, अपराध के संरक्षण और आपके डबल इंजन को उखाड़ने का काम बिहार की धरती से किया जाएगा।
प्रवासी बिहारियों, #छठ पूजा और छठ माता के लिए भाजपाइयों की क्या भावना है यह झाग वाले यमुना के पानी से ही झलक जाता है!
बिहार में चुनाव हैं तो मीडिया में दिखाने के लिए एक घाट पर फिल्टर पानी का तालाब बना दिया गया है और उसे उसे यमुना नदी बता दिया गया!
दिवाली - छठ के लिए बिहार आने में प्रवासी बिहारवासियों की ट्रेनों में क्या दुर्गति हुई है वह भी किसी से छुपा नहीं है!
#TejashwiYadav #RJD #Bihar
वीडियो सौजन्य: @aajtak
!!! परिहार की जनता के नाम संदेश !!!
कल शाम जैसे ही यह चर्चा फैली कि मुझे #परिहार से टिकट न देकर #बेलसंड से दिए जाने की संभावना है, परिहार की जनता के असंख्य फोन और फेसबुक-ट्विटर पर संदेश आने लगे। सबकी एक ही अपील थी – “मैडम, परिहार को मत छोड़िए।”
पिछले पाँच वर्षों से मैंने परिहार की मिट्टी, यहाँ के लोगों के सुख-दुख, संघर्ष और उम्मीदों को बहुत करीब से महसूस किया है। आज परिहार की बदहाल स्थिति के लिए वर्तमान BJP विधायक गायत्री देवी ही नहीं, बल्कि पूर्व विधायक डॉ. रामचंद्र पूर्वे जी भी समान रूप से जिम्मेदार हैं।
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि डॉ. पूर्वे ने पिछले विधानसभा चुनाव में, राजद के एमएलसी रहते हुए, पार्टी से गद्दारी की थी। इसी कारण मुझे मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। आज जब पार्टी ने डॉ. पूर्वे जी की बहू को परिहार से टिकट दिया है, तो यह उनकी गद्दारी का पुरस्कार जैसा प्रतीत होता है।
परिहार को छोड़कर किसी अन्य क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ना मेरी आत्मा को स्वीकार नहीं। इसलिए मैंने पार्टी नेतृत्व को साफ तौर पर अवगत करा दिया है कि यदि पार्टी किसी मजबूरीवश अपना निर्णय नहीं बदलती है, तो मैं परिहार से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगी।
यह निर्णय आसान नहीं है, पर यह मेरे मन की आवाज़ है - और परिहार की जनता की भावनाओं का सम्मान भी।
आज ही महुआ विधानसभा क्षेत्र के परसौनिया गुदरी में भी "जन संवाद" कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या आये हुए जनता-जनार्दन को संबोधित किया।
#TeamTejPratapYadav#Mahua#JanSamvaad
नीतीश के नित्यकर्म —
१. पराई स्त्री के कंधों पर हाथ फेरना!
२. पराई स्त्री से पूछना कि 2005 से पहले कुछ पहनती थी क्या ?
३. स्त्री के साथ एक मर्द को क्या करना चाहिए, इसका ज्ञान भरे सदन में देना।
@PMOIndia@AshwiniVaishnaw@ANI@RailMinIndia@Railwhispers बहुत दुखद घटना है।
दिनांक 01.05.2025 को NFR के RANGIYA मंडल के CPQ स्टेशन पर कार्यरत श्री गयानंद प्रसाद MCM Sig प्वाइंट 125/126 विफलता ठीक करने दौरान km 260/1-0 पर रन ओवर हो गये।
ईश्वर उनकी आत्मा की शांति दें