#अलीगढ़
➡️ मारपीट कर नामजद लोगों ने किया गंभीर घायल! पुलिस कर नजर अंदाज! घटना के बाद समय हुआ 36 घंटे से अधिक! नहीं हुआ मुकदमा दर्ज!
➡️ केस में लगे दलाल, पुलिस को नहीं कोई मलाल! घायल पीडित व्यक्ति पत्नी को लेकर थाने के काट रह चक्कर!
➡️ आंखे फोड़ने का किया था प्रयास, शरीर में कई जगह आई चोंटे! लाठी डंडे और नुकीले धार हथियार से किया हमला!
➡️ चार लोगों ने की मारपीट जबकि पुलिस एक के खिलाफ लिख रही मुकदमा आखिर क्यों! पीड़ित ने पुलिस की साठ गांड पर लगाया आरोप,
➡️ 3 जून 2026 शाम करीब 9 बजे की घटना! इगलास थाना क्षेत्र के गांव नौगामा निवासी केशव देव को किया लहु लुहान!
➡️ दबंगों ने मारपीट कर छोड़ा बेहोशी हालत में! घायल व्यक्ति की जेब में रखे छः हजार रुपए भी छीन! लिए!
➡️ पीड़ित की पत्नी से दरोगा जी कर रहे अभद्र भाषा का प्रयोग! अलीगढ़ एसपी लें संज्ञान! पीड़ित व्यक्ति को मिले न्याय।
@aligarhpolice@rangealigarh@adgzoneagra@Uppolice@dgpup@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@myogiadityanath@myogioffice@InfoDeptUP@commissionerali@Dm_Aligarh@PMOIndia@HMOIndia
हाथरस।उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान में रविवार शाम 5 बजे के लगभग महिलाओं और ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हो गई। यह घटना शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर हुई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीण और महिलाएं पिछले कई दिनों से गांव से शराब का ठेका हटाने की मांग कर रहे हैं।
➡️इसी मांग को लेकर कल भी महिलाओं ने शराब के ठेके पर तोड़फोड़ की थी और पथराव किया था। रविवार शाम करीब 5 बजे फिर बड़ी संख्या में लोग शराब के ठेके पर जमा हो गए। हाथरस गेट कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
➡️वहां पहुंचते ही पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हो गई। झड़प के दौरान कुछ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भी थे। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। कुछ पुलिस कर्मियों के काफी चोट आई है। इनमें दो दरोगा कुछ अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
➡️घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
@diohathras@dm_hathras@CDOHathras@hathraspolice@rangealigarh@adgzoneagra@Uppolice@CMOfficeUP@UPGovt@myogioffice@ChiefSecyUP@myogiadityanath@PMOIndia@InfoDeptUP
सासनी कोतवाली क्षेत्र में दिन दहाड़े लोहे के पाइप से मारपीट व महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और किया इज्जत को तार तार
सासनी (हाथरस)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि नामजद लोगों ने लोहे के पाइप और अन्य हथियारों से हमला कर एक परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के साथ भी अभद्रता की और उनकी गरिमा को ठेस पहुँचाने का प्रयास किया गया।
➡️पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के दौरान हमलावरों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की, विरोध करने पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की करने के साथ उनके बालों को पकड़ अभद्रता और अभद्र व्यवहार किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।
➡️घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
@Uppolice@dgpup@adgzoneagra@rangealigarh@CMOfficeUP@MIB_India@NCIBHQ@NCRBHQ@PMOIndia@HMOIndia@diohathras@dm_hathras@hathraspolice@rangealigarh@adgzoneagra@Uppolice@CMOfficeUP@UPGovt@myogioffice@ChiefSecyUP@myogiadityanath@PMOIndia@InfoDeptUP
हाथरस | 03 जुलाई 2026
यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से मिले हाथरस जिला अध्यक्ष पं॰ विवेक उपाध्याय, 2027 चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में हाथरस जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं॰ विवेक उपाध्याय ने सहभागिता की।
बैठक में आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा प्रत्येक जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिला अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखते हुए गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने के निर्देश दिए।
बैठक के उपरांत जिला अध्यक्ष पं॰ विवेक उपाध्याय ने कहा कि “हाथरस जनपद में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए प्रत्येक बूथ तक पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को पहुँचाया जाएगा। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ बुलंद करेगा और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करेगा।”
इस अवसर पर योगेश कुमार ‘ओके’ (शहर अध्यक्ष), श्रीकृष्ण एडवोकेट (जिला महासचिव) एवं अब्बास हुसैन (जिला महासचिव) भी उपस्थित रहे।
Hathras: पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान युवक ने ससुराल में पड़ोसी के घर गोली मारकर की आत्महत्या
➡️ उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सासनी क्षेत्र में 1 जुलाई की देर रात करीब 1:00 बजे एक युवक ने अपनी ससुराल में पड़ोसी के घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान 35 वर्षीय महेश के रूप में हुई, जो समस्तपुर, तहसील खुर्जा का निवासी था। यह घटना उसकी पत्नी के करीब 16 जून को उसे छोड़कर दूसरे युवक के साथ भाग जाने के कारण हुई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
➡️महेश अपनी पत्नी आशा के छोड़कर जाने से अत्यधिक परेशान था। आशा, जो रामबाबू की बेटी है, बिजली घर के अरविंद के साथ पहले भी तीन बार जा चुकी थी। करीब 16 जून को वह अपने पति महेश और बच्चों को छोड़कर फिर से अरविंद के साथ चली गई थी। इसी परेशानी के चलते महेश अपनी ससुराल सासनी आया था।
✍️ विष्णु कुमार सम्राट
@diohathras@dm_hathras@CDOHathras@hathraspolice@rangealigarh@adgzoneagra@Uppolice@CMOfficeUP@UPGovt@myogioffice@ChiefSecyUP@myogiadityanath@PMOIndia@InfoDeptUP
#हाथरस
➡️ हाथरस से गरजे योगी, अखिलेश को मथुरा पर खुली चुनौती! “अयोध्या रामभक्तों ने संवारी”, सीएम का विपक्ष पर बड़ा हमला!
➡️ 548 करोड़ की सौगात के साथ योगी का विकास मंत्र! हाथरस में योगी का प्रहार, बोले- तुष्टिकरण से नहीं चलता विकास!
➡️ मथुरा, अयोध्या और कानून व्यवस्था पर विपक्ष को घेरा! “दंगामुक्त यूपी ही निवेश की पहचान”, बोले मुख्यमंत्री योगी
➡️ हाथरस की धरती से योगी ने गिनाईं नौ साल की उपलब्धियां! कांग्रेस-सपा गठबंधन पर सीएम का तीखा हमला!
➡️ “रामभक्तों पर गोली चलाने
वाले अयोध्या की बात न करें”! हाथरस में योगी का विपक्ष पर सीधा राजनीतिक वार!
➡️ विकास परियोजनाओं के लोकार्पण संग गरजे मुख्यमंत्री! “माफिया को सिर उठाने नहीं दिया”, योगी का बड़ा दावा
➡️ हाथरस में सुशासन और सुरक्षा पर योगी का जोर! अखिलेश में हिम्मत है तो मथुरा पर बोलें: योगी आदित्यनाथ
➡️ कानून व्यवस्था को लेकर सीएम ने पेश किया यूपी मॉडल! किसानों, युवाओं और गरीबों के लिए सरकार प्रतिबद्ध: योगी
➡️ आपातकाल का जिक्र कर कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री! हाथरस को रोजगार का बड़ा केंद्र बनाने का दावा!
➡️ हींग और गुड़ से जुड़ी पहचान को राष्ट्रीय मंच दिलाने का वादा! डबल इंजन सरकार विकास और सुरक्षा के संकल्प पर कायम: योगी
@diohathras@dm_hathras@Anjula_mahor@myogiadityanath@myogioffice@mppchaudhary@CMOfficeUP@UPGovt@narendramodi
दिनदहाड़े नाबालिग लड़की का अपहरण,क्षेत्र में फैली सनसनी
छतारी। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दो युवक लड़की को अपने साथ ले गए, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
➡️प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की अपने घर के आसपास मौजूद थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उसे बहला-फुसलाकर अथवा जबरन अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने लड़की की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने थाना छतारी में पहुंचकर शिकायत दी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं प्रशासन ने नहीं की है।
➡️घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। कही लड़की के साथ न हो जाए कोई गलत काम।
➡️परिवारजनों अपनी लड़की को सकुशल बरामद करने की व पुलिस से जल्द कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
@Uppolice@dgpup@adgzoneagra@adgzonemeerut@rangealigarh@CMOfficeUP@MIB_India@NCIBHQ@NCRBHQ@PMOIndia@HMOIndia@CMOfficeUP@UPGovt@myogioffice@ChiefSecyUP@myogiadityanath@PMOIndia@InfoDeptUP@Mayawati@BhimArmyChief@ASHAAmbedkar1@bulandshahrpol
#chatari
"हर माँ की बेटी है चाहत, बेटी से है कल का भारत" — कितनी सच्चाई?
"हर माँ की बेटी है चाहत, बेटी से है कल का भारत" एक सुंदर और प्रेरणादायक नारा है। यह बेटी के महत्व, उसके सम्मान और समाज में उसकी भूमिका को दर्शाता है।
➡️ लेकिन जब हम भारत में बेटियों के साथ होने वाले अत्याचार, भेदभाव, हिंसा और असुरक्षा की घटनाओं को देखते हैं, तो यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि क्या यह नारा केवल शब्दों तक सीमित है या वास्तव में समाज की सोच और व्यवहार में भी दिखाई देता है।
➡️सच यह है कि बेटी हर परिवार की खुशी, आशा और भविष्य का आधार होती है। वह माँ, बहन, शिक्षिका, वैज्ञानिक, सैनिक, खिलाड़ी और नेता बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। आज भारत की अनेक बेटियाँ विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। इससे यह सिद्ध होता है कि वास्तव में भारत का भविष्य बेटियों की प्रतिभा और क्षमता से जुड़ा हुआ है।
➡️किन्तु दूसरी ओर एक कड़वी सच्चाई भी मौजूद है। आज भी देश के कई हिस्सों में बेटियों को भेदभाव, दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों का सामना करना पड़ता है। कई परिवारों में बेटों को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि बेटियों की शिक्षा और स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं। समाचारों में आए दिन महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले अत्याचार समाज के सामने गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं। ऐसी परिस्थितियों में यह नारा अधूरा प्रतीत होता है, क्योंकि केवल बेटी की प्रशंसा करने से उसकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित नहीं हो जाता।
➡️फिर भी इस नारे को पूरी तरह झूठ नहीं कहा जा सकता। यह एक आदर्श और लक्ष्य का प्रतिनिधित्व करता है, जिसे समाज को वास्तविकता में बदलना है। यदि हम सचमुच मानते हैं कि "बेटी से है कल का भारत", तो हमें बेटियों को सुरक्षित वातावरण, समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक जीवन देना होगा। कानूनों के साथ-साथ सामाजिक सोच में भी बदलाव आवश्यक है। जब बेटी को परिवार और समाज में बराबरी का स्थान मिलेगा, तभी यह नारा अपने वास्तविक अर्थ को प्राप्त कर सकेगा।
@Uppolice@CMOfficeUP@UPGovt@myogioffice@ChiefSecyUP@myogiadityanath@PMOIndia@InfoDeptUP@Mayawati@BhimArmyChief@ASHAAmbedkar1@Annapurna4BJP@MinistryWCD@UPMahilaKalyan
हाथरस l उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजारे नगला दौलतपुर के निकट बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नहरनुमा बंबे में नहा रहे बच्चों की नजर पानी में बहते एक युवती के शव पर पड़ी। शव दिखाई देते ही बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए।
➡️घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने पीले रंग का सूट-सलवार पहन रखा था।
➡️सूचना पर कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
➡️इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
➡️घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतका की पहचान कर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
@Uppolice@dgpup@adgzoneagra@rangealigarh@CMOfficeUP@MIB_India@NCIBHQ@NCRBHQ@PMOIndia@HMOIndia@diohathras@dm_hathras@CDOHathras@hathraspolice@rangealigarh@adgzoneagra@Uppolice@CMOfficeUP@UPGovt@myogioffice@ChiefSecyUP@myogiadityanath@PMOIndia@InfoDeptUP
सासनी कोतवाली में रीलबाजी: सोशल मीडिया के लिए पुलिस परिसर का इस्तेमाल बना चर्चा का विषय
सासनी। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में युवाओं के बीच रील बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी क्रम में सासनी कोतवाली परिसर में कुछ युवाओं द्वारा रील बनाए जाने का मामला चर्चा का विषय बना।
➡️बताया जा रहा है कि युवाओं ने कोतवाली परिसर में वीडियो शूट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए, जिसके बाद लोगों ने इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं दीं।
➡️पुलिस थाने और सरकारी कार्यालयों का उपयोग प्रशासनिक कार्यों के लिए होता है, ऐसे में वहां मनोरंजन या सोशल मीडिया कंटेंट बनाने जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण होना चाहिए। इससे सरकारी संस्थानों की गरिमा प्रभावित हो सकती है।
➡️वहीं,सार्वजनिक और संवेदनशील स्थलों पर रील बनाने के लिए स्पष्ट नियमों का पालन किया जाना चाहिए।
➡️इस मामले में कोई नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा में है।
@diohathras@dm_hathras@CDOHathras@hathraspolice@rangealigarh@adgzoneagra@Uppolice@CMOfficeUP@UPGovt@myogioffice@ChiefSecyUP@myogiadityanath@PMOIndia@InfoDeptUP@Uppolice@dgpup@adgzoneagra@rangealigarh@CMOfficeUP@MIB_India@NCIBHQ@NCRBHQ@PMOIndia@HMOIndia
*भगवान टॉकीज स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में शॉर्ट सर्किट, धुआं उठा:100 छात्र भागकर बाहर निकले, फायर विभाग के अफसर पहुंचे, कोचिंग की जांच की*
आगरा में मंगलवार सुबह 11.15 बजे आकाश इंस्टीट्यूट में शॉर्ट सर्किट के बाद धुआं उठा। बेसमेंट से उठे धुएं को देखकर छात्र और टीचर घबरा गए। सभी तुरंत भागकर सड़क पर आ गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स कोचिंग में पढ़ाई कर रहे थे।
@Uppolice@dgpup@adgzoneagra@rangealigarh@CMOfficeUP@MIB_India@NCIBHQ@NCRBHQ@PMOIndia@HMOIndia
सासनी में नगला भम्भू का होटल बना शराबियों का अड्डा। हुई वीडियो वायरल
➡️उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी के नगला भम्भू में स्थित एक होटल इन दिनों क्षेत्रवासियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि होटल में दिन और देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है।
➡️होटल के आसपास अक्सर शोर-शराबा और अभद्र व्यवहार देखने को मिलता है। जिससे आस पास की शांति और सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार समझाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
➡️संबंधित विभाग और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे।
@Uppolice@dgpup@adgzoneagra@rangealigarh@CMOfficeUP@MIB_India@NCIBHQ@NCRBHQ@PMOIndia@HMOIndia@diohathras@dm_hathras@CMOfficeUP@UPGovt@myogioffice@ChiefSecyUP@myogiadityanath@InfoDeptUP
बिसबर अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिले जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक उपाध्याय, प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग
हाथरस, 21 जून 2026
आज जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस के अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने सादाबाद क्षेत्र के ग्राम बिसबर पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी श्री पुष्पेंद्र फौजदार के परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
ज्ञात हो कि हाल ही में श्री पुष्पेंद्र फौजदार के घर एवं दुकानों में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। उनकी टेंट एवं जूते की दुकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई तथा मकान को भी गंभीर क्षति पहुंची है। आग की इस घटना से परिवार को काफ़ी रुपये का नुकसान हुआ है।
विशेष रूप से चिंताजनक बात यह है कि श्री फौजदार की दो बेटियों का विवाह आगामी 6 जुलाई को होना है और ऐसे समय में यह हादसा परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है। इसके बावजूद अभी तक प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी पीड़ित परिवार की सहायता के लिए नहीं पहुंचा है।
इस अवसर पर पं. विवेक उपाध्याय ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार का तत्काल सर्वे कराकर उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार इस संकट से उबर सके और बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो सके।
इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष हाथरस श्री अशोक गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष श्री संजीव आंधीवाल एवं जिला महासचिव श्री कृष्ण एडवोकेट भी उपस्थित रहे।
➡️मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेकर जांच कर,अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए कार्यवाही करें।
➡️क्योंकि पाड़ित द्वारा साफ साफ बोला गया है कि जान से मारने की फिराक में है विपक्षीगण।
➡️जनपद हाथरस में ये पहली बार दबंगों का कहर देखने को नहीं मिल रहा है। जो कब्जा कर रहे है।
➡️जिलाधिकारी महोदय हाथरस व उपजिलाधिकारी महोदय हाथरस सदर व हाथरस पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर पीड़ित पक्ष की मदद करें। ताकि जनता का जो भरोसा है शासन प्रशासन पर वो कायम रहे।
➡️ उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जी द्वारा ऐसे कुकृत्य करने वालों को खुली चेतावनी उनके भाषणों में दी जाती है। तो प्रदेश के किसी जनपद में ऐसा कहर देखने को क्यों मिलता है। गरीब जनता कितनी मेहनत से अपने सपनों को सींचती है वो उसको पता है। ना कि उनको जो गरीब जनता की दया से राज योग भोग रहे है।
क्या गरीब जनता इसी दिन के लिए अपने सपने सींचती है कि कोई कभी भी आके उनके सपनों को तहस नहस कर दे।
#हाथरस
➡️ मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा! सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण!
➡️ हेलिपैड से मंच तक व्यवस्थाओं की हुई गहन समीक्षा! आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश!
➡️ सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर! कार्यक्रम स्थल पर पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश!
➡️ वीआईपी और आमजन के लिए अलग प्रवेश-निकास मार्ग होंगे! बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था को लेकर दिए दिशा-निर्देश!
➡️ सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का आदेश!तैयारियों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त!
➡️ मंडलायुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने को कहा! हेलीपैड और पंडाल निर्माण कार्यों की समीक्षा!
➡️ मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में! जिलाधिकारी ने तैयारियों की प्रगति से कराया अवगत!
➡️ स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस! कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई के लिए दिए निर्देश!
➡️ आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश! युद्धस्तर पर चल रही हैं मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियां!
➡️ अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को लेकर प्रस्तुत की कार्ययोजना! सलेमपुर में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज!
@Uppolice@dgpup@adgzoneagra@rangealigarh@CMOfficeUP@MIB_India@NCIBHQ@NCRBHQ@PMOIndia@HMOIndia@diohathras@dm_hathras@CDOHathras@hathraspolice@rangealigarh@adgzoneagra@Uppolice@CMOfficeUP@UPGovt@myogioffice@ChiefSecyUP@myogiadityanath@PMOIndia@InfoDeptUP@Mayawati@BhimArmyChief
हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी का 56वाँ जन्मदिवस नगला भुस स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया
आज हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का 56वाँ जन्मदिवस नगला भुस (मीतई) स्थित वृद्धाश्रम में सेवा एवं समर्पण के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित किए गए तथा आश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों द्वारा केक काटकर राहुल गांधी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की तथा कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष शशांक पचौरी ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हाथरस विवेक उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी जी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनका जीवन संविधान, लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित है। हम सभी कांग्रेसजन उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा करने के लिए संकल्पित हैं।
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष श्री संजीव अधिवाल, जिला महासचिव श्री कपिल सिंह, जिला महासचिव श्री कृष्ण, ब्लॉक अध्यक्ष हाथरस श्री सांतुन सेंगर, श्री प्रदीप तेनगुरिया, श्री अवधेश बक्शी जी एवं वृद्धाश्रम की संचालिका श्रीमती नीतू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आश्रम की संचालिका श्रीमती नीतू मिश्रा का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा, जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने उनका आभार व्यक्त किया।
अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लियाl
@IndiaPostOffice की शाखा ऊतर प्रदेश के जनपद हाथरस के कस्वा सासनी में चल रहा खाता अचानक से फ्रिज कर दिया गया है। आखिर क्यों ऐसे काम आम जनता के साथ किए जा रहे है।आखिर कौन सा ऐसा पेमेंट खाते में आया जिससे अकाउंट फ्रिज कर दिया है।
नोट:फ्रोडी खुलेआम घूम रहे है।
@RBI से अनुरोध है अकाउंट अनफ्रिज हो।
@IPPBOnline