सीतापुर के थाना पिसावा चौकी कुतुब नगर के अंतर्गत चौकी प्रभारी की मिली भगत से वर्षों पुराना विवादित शीशम का पेड़ बिना वन विभाग की परमिशन के दबंगों द्वारा काटा गया जिनकी तहरीर कल चौकी प्रभारी को देने के बाद नहीं हुई कार्रवाई
कृपया मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की कृपा करे
तहसील सीतापुर सदर के अंतर्गत ग्राम मदारपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल कार्यक्रम को लेकर एसडीएम स्टेनो द्वारा परमिशन न देने व जाति सूचक गाली देना दुर्भाग्यपूर्ण रात 9 बजे ग्राम वासियों के साथ DM आवास के बाहर भीम आर्मी के कार्यकर्ता करेंगे धरना प्रदर्शन
थाना महमूदाबाद के अंतर्गत नई बाजार निवासी एक व्यक्ति द्वारा जाति विशेष व पूरे पुलिस प्रशासन एवं माननीय उच्च न्यायालय को अपमानित करते हुए वीडियो वायरल सीतापुर का पुलिस प्रशासन मूक दर्शक
कृपया मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की कृपा करें
@sitapurpolice@ASP4UP
थाना कमलापुर के अंतर्गत ग्राम सिंहपुर में एक नाबालिक दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ जैसी घटना में COसिधौली के द्वारा करवाई का आदेश करने के बाद भी SHO कमलापुर द्वारा परिवार पर एप्लीकेशन बदलने का दबाव निंदनीय
भीम आर्मी के समस्त कार्यकर्ता शाम 6 बजे तक थाना कमलापुर पहुंचे
पिसावा थाना के अंतर्गत ग्राम गड़ासा में जबरन शासन प्रशासन द्वारा बुद्ध कथा रोके जाने को लेकर कल दिनांक 20 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय धरना स्थल पर आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के तत्वाधान में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा
जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
थाना पिसावा अंतर्गत ग्राम गड़ासा में चल रही पांच दिवसीय बुद्ध कथा को कुछ मनुवादी ताकतों व पुलिस द्वारा कार्यक्रम को बंद करने को लेकर ग्राम वासियों के साथ गाली गलौज बहुजन समाज एवं भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी सभी कार्यकर्ता ग्राम 2 बजे तक ग्राम गड़ासा पहुंचे
तहसील लहरपुर के अंतर्गत ग्राम सुल्तानपुर शाहपुर में एसडीएम व लेखपाल की मिली भगत से एक निजी टावर के लिए 11000 विद्युत लाइन किसानों के खेत व आम के बागान के बीच से लाइन निकलवाना अधिकारियों की तानाशाही रवाइयों को आजाद समाज पार्टी नहीं करेगी बर्दाश्त
जल्द होगा तहसील में बड़ा प्रदर्शन
सीतापुर
महोली थाना के अंतर्गत दलित युवक पर दबंगों द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमले की हल्की धारा में दर्ज की एफ आई आर
एक युवक कोमा में लखनऊ हॉस्पिटल में भर्ती
वादी ने विपक्षियों से मिले होने का लगाया महोली पुलिस पर आरोप
@sitapurpolice
सीतापुर के थाना मानपुर में दलित के घर का रास्ता बंद कर दीवाल बना रहे दबंग।
तहरीर के बाद भी मानपुर पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही। कार्य जारी
थाना क्षेत्र के महेशपुर फूलपुर का मामला
@sitapurpolice@Uppolice@dgpup@myogioffice@DmSitapur
भारत कोई मठ नहीं, बल्कि एक संवैधानिक गणराज्य है। और राज्य किसी धर्म-विशेष की जागीर नहीं।
इस स्पष्ट उल्लेख के बावजूद एक कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा परेड और सलामी (Guard of Honour) दी जाती है—यह सिर्फ़ एक प्रशासनिक गलती नहीं, बल्कि संविधान पर खुला हमला है।
सलामी और परेड राज्य की संप्रभु शक्ति का प्रतीक होती है। यह सम्मान संविधान, राष्ट्र और शहीदों के नाम पर दिया जाता है।किसी कथावाचक, बाबा या धर्मगुरु का रुतबा बढ़ाने के लिए नहीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तथाकथित रामराज्य में अब हालात ये हैं कि—आस्था को संविधान से ऊपर,धर्म को कानून से ऊपर और कथावाचकों को संवैधानिक पदों से ऊपर बैठाया जा रहा है।
यह घटना बताती है कि उत्तर प्रदेश का प्रशासन अब संविधान के प्रति जवाबदेह नहीं, बल्कि धार्मिक सत्ता के आगे नतमस्तक है। यह एक ख़तरनाक परंपरा की ओर इशारा करता है, जहाँ राज्य धीरे-धीरे अपने संवैधानिक चरित्र को त्याग रहा है।
सवाल उठते है— पुंडरीक गोस्वामी हैं कौन?, वे कौन-सा संवैधानिक पद धारण करते हैं?, किस कानून या प्रोटोकॉल के तहत उन्हें Guard of Honour दिया गया?, क्या अब उत्तर प्रदेश में धार्मिक पहचान ही नया सरकारी प्रोटोकॉल है?
मुख्यमंत्री @myogiadityanath को याद दिलाना ज़रूरी है—
1. संविधान की प्रस्तावना भारत को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित करती है, किसी एक धर्म का सेवक नहीं।
2. अनुच्छेद 15: धर्म के आधार पर विशेषाधिकार देना असंवैधानिक है।
3. अनुच्छेद 25–28: राज्य धर्म से दूरी बनाए रखेगा, चरणवंदना नहीं करेगा।
इसका साफ़ मतलब है—संविधान सर्वोच्च है—कोई धर्म नहीं। राज्य का कोई धर्म नहीं होता।
जय भीम,जय भारत,जय संविधान,जय विज्ञान
@UPGovt@CMOfficeUP@dgpup
@Bsp4u मैं भी मुस्लिम समाज से साफ-साफ बताता हूं बहन जी बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेंगी लेकिन अपने प्रत्याशी ऐसे जरूर लड़ाई गी जो 5000 से 20000 तक वोट लाकर बीजेपी को 2027 में पुनः सरकार लौटने में मदद जरूर करेंगे
जैसे अभी कुछ दिन पहले हुई लखनऊ की रैली में आभार व्यक्त किया गया
1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस का परिचय देते हुए 36 अंग्रेजी सैनिकों को मौत के घाट उतारने कर वाली वीरांगना माता उदा देवी पासी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि। @BhimArmyChief
क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती 'जनजातीय गौरव दिवस' पर उन्हें तथा सभी जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी को हार्दिक बधाई।
@BhimArmyChief
"आसपा कैडर कार्यक्रम सीतापुर "
सामाजिक कैडर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की रीढ़ होते हैं। उनके प्रयासों से जनता अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग होती है और सक्रिय भागीदारी से समाज में एकता, सहयोग और समानता की भावना विकसित होती है।
#बहुजन_एकता@BhimArmyChief