अपराधियों पर कार्रवाई कब होगी, प्रशासन जवाब दे!
बाड़मेर में मासूम बच्चियों के साथ घटनाओं पर आज़ाद सिंह राठौड़ ने जताया आक्रोश।
#Barmer#AzadSinghRathore@AzadBarmer
केकड़ी विधानसभा से भाजपा विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ShatrughanMLA
आज बाड़मेर में श्री ठाकरा राम जी बेनीवाल के नवीन प्रतिष्ठान बजरंग कम्प्यूटर्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
#Barmer
पिछले दिनों बाड़मेर में नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की शिकायतों की दो घटनाएं सामने आई हैं। ये घटनाएं पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत शर्मनाक और चिंताजनक हैं। एक सभ्य समाज में मासूम बालिकाओ की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली चरित्रहीन और विकृत मानसिकता के लोगों के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे संवेदनशील मामलों पर सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हैं। जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल सत्ता चलाना नहीं, बल्कि अन्याय और अपराध के विरुद्ध स्पष्ट एवं दृढ़ आवाज बनकर समाज को यह भरोसा दिलाना भी है कि बाड़मेर की बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अन्याय के समय मौन रहना या तटस्थ बने रहना भी कहीं न कहीं अपराधियों का मनोबल बढ़ाता है।
मेरा प्रशासन से आग्रह है कि दोनों मामलों की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए।दोषियों को कानून के अनुसार शीघ्र कठोर दंड दिलाया जाए, ताकि ऐसी मिसाल कायम हो कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी घिनौनी हरकत करने का दुस्साहस न कर सके।
@Barmer_Police
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय है। यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है।
पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोज़गारी और युवाओं के भविष्य जैसे गंभीर मुद्दों पर जवाबदेही तय करने के बजाय आवाज़ उठाने वाले युवाओं पर बल प्रयोग करना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं कहा जा सकता।
युवाओं की आवाज़ को लाठियों से दबाया नहीं जा सकता। सरकार को दमन का रास्ता छोड़कर संवाद, पारदर्शिता और जवाबदेही का मार्ग अपनाना चाहिए।
#DharmendraPradhanResign #SonamWangchuk #JusticeForStudents #StopPaperLeak #SaveYouth #RightToProtest #YouthVoice #Democracy
पेपर लीक ने लाखों युवाओं की मेहनत, उम्मीदों और सपनों पर चोट पहुंचाई है। सरकार को चाहिए कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे, पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करे और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर संरक्षण न दे।
छात्रों का हित सर्वोपरि है। उनके न्याय, सम्मान और भविष्य की लड़ाई में हमारा समर्थन अडिग है।
#PaperLeak #StudentsFirst #JusticeForStudents
जिला कांग्रेस कमेटी, बाड़मेर द्वारा आज विवेकानंद सर्किल (डाक बंगले के सामने) पर छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों, पेपर लीक प्रकरण एवं शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो!
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दो!
#Barmer
#धर्मेंद्र_प्रधान_इस्तीफ़ा_दो
@INCIndia@INCRajasthan@RahulGandhi
आज बाड़मेर स्थित कार्यालय में चंचल प्राग मठ से परम पूज्य श्री श्री अभयनाथ जी महाराज का पावन आगमन का हुआ।
इस अवसर पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। पूज्य महाराज का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी है।
#Barmer #Blessings #AzadSinghRathore
बाड़मेर-जैसलमेर में तत्काल अकाल राहत शिविर शुरू करे राज्य सरकार : आज़ाद सिंह राठौड़
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आज़ाद सिंह राठौड़ ने राज्य सरकार से बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले में उत्पन्न गंभीर सूखा एवं अकाल जैसी परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल अकाल राहत कार्य एवं पशुधन राहत शिविर (कैटल कैंप) शुरू करने की मांग की है।राठौड़ ने कहा कि बाड़मेर और जैसलमेर की बड़ी आबादी कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर है। इन जिलों में हजारों परिवारों की आजीविका पशुधन से जुड़ी हुई है। वर्तमान स्थिति में चारे की कमी के कारण गोवंश एवं अन्य पशु भूख-प्यास से बेहाल हैं। राठौड़ ने राज्य सरकार से मांग की कि दोनों जिलों को तत्काल अकाल प्रभावित घोषित कर विशेष राहत पैकेज जारी किया जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत कार्य प्रारंभ किए जाएं।
@AzadBarmer
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आज़ाद सिंह राठौड़ ने बाड़मेर और जैसलमेर में सूखा एवं अकाल जैसी परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार से तत्काल अकाल राहत कार्य और कैटल कैंप शुरू करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि कम वर्षा और मानसून में देरी के कारण दोनों जिलों में चारे और पेयजल का गंभीर संकट है, जिससे किसानों और पशुपालकों के साथ-साथ पशुधन पर भी संकट गहरा गया है।
राठौड़ ने सरकार से दोनों जिलों को अकाल प्रभावित घोषित कर विशेष राहत पैकेज जारी करने, राहत शिविर एवं कैटल कैंप शुरू करने, चारा डिपो संचालित करने, पेयजल की नियमित व्यवस्था करने तथा किसानों और पशुपालकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
आज बाड़मेर स्थित कार्यालय पर NSUI बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण ब्लॉक के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ आत्मीय संवाद किया।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी साथियों के उत्साह, समर्पण और सक्रिय सहभागिता ने यह विश्वास और मजबूत किया कि NSUI छात्र अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
जय हिंद।
जय कांग्रेस।
#NSUI #Barmer #StudentPolitics #YouthPower #Congress #Rajasthan
@nsui@NSUIRajasthan
कांग्रेस नेता एवं राजस्थान राज्य EWS बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह बुटाटी के विरुद्ध भाजपा सरकार द्वारा की जा रही एकतरफा एवं राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित जांच कार्रवाई निंदनीय है।
कथित जांच प्रक्रिया में आवश्यक कोरम, वित्तीय विशेषज्ञ की उपस्थिति तथा संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर जैसे मूल नियमों की अनदेखी की गई, जिससे जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
मैं राज्य सरकार से मांग करता हूँ कि इस एकतरफा जांच कार्रवाई को तत्काल रोका जाए तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधिसम्मत जांच सुनिश्चित की जाए।
#Butatidhamtemple
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial
आज बाड़मेर शहर में श्री शेराराम जी बेनिवाल,श्री निलेश जी माहेश्वरी,श्री सवाई जी सिंधी,श्री रोशन जी राठी के नवीन प्रतिष्ठान “Urban Kids” के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
#Barmer
कल्याणपुरा स्थित माजीसा मंदिर में आयोजित भव्य जागरण में सम्मिलित होकर माँ माजीसा के पावन दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
इस पावन अवसर पर माँ से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली एवं निरंतर उन्नति की मंगलकामना की।
माँ माजीसा की असीम कृपा सभी पर बनी रहे।
राजस्थान में मराठी भाषा के अध्ययन केंद्र खोलने का निर्णय स्वागतयोग्य है। भारत की प्रत्येक भाषा हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत है और हम सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के पक्षधर हैं।
किन्तु आज एक महत्वपूर्ण प्रश्न पूरे राजस्थान की जनता पूछ रही है—क्या अपनी ही मातृभाषा राजस्थानी को उसका उचित सम्मान दिए बिना अन्य भाषाओं के संवर्धन की बात पूर्ण मानी जा सकती है?
जिस धरती ने डिंगल, पिंगल, वीर-रस, लोकगीतों और समृद्ध साहित्य की अमूल्य परंपरा विश्व को दी, उसी राजस्थान की अपनी राजस्थानी भाषा आज भी संवैधानिक मान्यता और सम्मान की प्रतीक्षा में है।
हम किसी भाषा के विरोध में नहीं, बल्कि अपनी मातृभाषा के अधिकार के समर्थन में खड़े हैं। सभी भारतीय भाषाएँ सम्मान की अधिकारी हैं, लेकिन राजस्थानी भाषा को उसका न्यायसंगत स्थान और संवैधानिक पहचान मिलना भी उतना ही आवश्यक है।
राजस्थान की जनता अब आश्वासन नहीं, निर्णय चाहती है।
राजस्थानी भाषा को उसका सम्मान और संवैधानिक अधिकार अवश्य मिलना चाहिए।
#RajsthaniBhasha
@BhajanlalBjp
बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के दरुड़ा गाँव में पानी से भरे गड्ढों में डूबने से बालक देवराज एवं किरताराम मेघवाल की असामयिक मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है।
राजकीय चिकित्सालय, बाड़मेर की मोर्चरी में धरने में शामिल हुआ। मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूँ कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवज़ा, हरसंभव सहायता तथा इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial