जयपुर के जगतपुरा में वीआईपी मूवमेंट के नाम पर पुलिसकर्मियों द्वारा ठेला पलटने से एक युवती का गंभीर रूप से झुलस जाना बेहद निंदनीय और विचलित करने वाला है।
एक तरफ जहां मुख्यमंत्री जी स्वयं ट्रैफिक न रोकने और लाल बत्ती पर रुकने की बात कहते हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर पुलिस का यह अमानवीय चेहरा सामने आता है।
कानून व्यवस्था और सुरक्षा के नाम पर अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले गरीब आमजन के साथ ऐसा हिंसक और असंवेदनशील व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि दोषियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई हो और पुलिस बल को जनता के साथ शालीनता से पेश आने की सख्त हिदायत दी जाए। @RajCMO
क्या अब पेट भरने के लिए जलना होगा?
जयपुर में मुख्यमंत्री के काफिले के लिए सड़क खाली करवाई जा रही थी।
आरोप है कि पुलिस ने एक महिला का ठेला पलट दिया, जबकि वह बार-बार कह रही थी कि बर्तन में खौलता पानी है।
उसी खौलते पानी से उसका आधा शरीर झुलस गया।
यह सिर्फ एक हादसा नहीं, VIP मानसिकता की असली तस्वीर है।
जिस सड़क पर गरीब अपनी रोजी कमाता है, वही सड़क सत्ता के काफिले के लिए “खतरा” बन जाती है।
नेताओं के लिए रास्ते साफ किए जाते हैं, लेकिन आम आदमी की जिंदगी, मेहनत और इज्जत कुचल दी जाती है।
काफिला 2 मिनट लेट हो जाता तो क्या आसमान टूट पड़ता?
फोटो : AI जेनरेटेड
एक तरफ़ सरकार “जनता के बीच” होने का दावा करती है, दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp के काफिले के रास्ते में आम लोगों की रोज़ी-रोटी और सुरक्षा कुचल जाती है।
जयपुर में एक युवती का ठेला हटाने की कार्रवाई के दौरान उसके ऊपर खौलता पानी गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है।
मुख्यमंत्री का काफिला निकले, इसलिए आमजन का ठेला पलट जाए और एक बेटी खौलते पानी से झुलस जाए, यह किसी भी संवेदनशील शासन के लिए चिंतन का विषय होना चाहिए लेकिन राजस्थान की बीजेपी सरकार की संवेदना शून्य हो चुकी है |
क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री बतायेंगे कि इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है और पीड़िता को सरकार क्या मदद करेगी ?
क्या सरकार ऐसे गैर जिम्मेदार पुलिस अफसर और पुलिस कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही करेगी जिन्होंने ऐसी ओछी हरकत की ?
@RajCMO@PoliceRajasthan
अब तो इस्तीफ़ा दे दो!
NEET की परीक्षा में फिर से धोखाधड़ी बताती है कि भाजपाई गैंग इस बार किसी और के लिए पेपर सॉल्व करने का मुखौटा लगाकर आई, क्योंकि नीचे-से-ऊपर तक सब मिले थे, इसीलिए बायोमेट्रिक की जाँच में भी घपला किया गया। ये तो एक जगह है जहाँ बात खुल गई, बाक़ी न जाने और कितनी सेंटरों पर ये हुआ होगा।
युवाओं के साथ हो रहा ये धोखा तभी बंद होगा जब भाजपा के ख़िलाफ़ इस देश का हर छात्र, उनके माता-पिता, उनका संपूर्ण परिवार एकजुट हो जाएगा।
भाजपा अपराध और नाउम्मीदगी का दूसरा नाम बन गई है।
वोट की लूट से बनी सरकार, पेपर धांधली से लेकर चढ़ावा-चंदा-दान चोरी तक पहुँच गई है। भाजपा और उनके अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों ने सरेआम-बेईमानी के अपने ही बनाए रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।
#NEET
#NEET_REEXAM
विदिशा की घटना ने दिल दहला दिया! 💔
Re-NEET परीक्षा केंद्र, बायोमेट्रिक दिक्कतें और एडमिट कार्ड में गलती की वजह से तीन छात्राएं परीक्षा नहीं दे पाईं!
हर छात्रा के पीछे उनके माता-पिता भी खड़े थे! साथ थी बरसों की उम्मीदें, त्याग और सपने! जिसने भी यह पल देखा, भावुक हो गया!
पता नहीं इस "सिस्टम" को,
जनता के लिए कब बनाया जाएगा?
आकांक्षा आज हमारे बीच नहीं है, उसने खुदकुशी कर ली।
वो डॉक्टर बनना चाहती थी। उसके पिता ने कर्ज लेकर उसे पढ़ाया, लेकिन NEET का पेपर लीक हो गया।
आकांक्षा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है- 'सॉरी मम्मी-पापा, मैंने आप लोगों का सब बर्बाद कर दिया'
लेकिन सच्चाई ये है कि इसमें आकांक्षा की नहीं, देश के एजुकेशन सिस्टम की गलती है।
इसलिए हमें साथ मिलकर काम करना होगा। हमें ये तय करना होगा कि देश का कोई भी स्टूडेंट कभी ऐसी सिचुएशन में न आए कि वो अपनी जान देने की बात सोचे।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
📍 कोटा
#ChhatronKiGoonj
Sea buckthorn एक शक्तिशाली हिमालयी बेरी है जो 190 से अधिक पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेट , विटामिन सी और ओमेगा फैंटी एसिड (3,6, 7और 9) से भरपूर होती है, यह प्राकृतिक "सुपरफूड" है जिसे "संजीवनी बूटी" के रूप में भी जाना जाता है।
किसी को चाहिए तो संपर्क करें:9389116866
हाल ही में NCERT की कक्षा 9 की कला पाठ्यपुस्तक ‘मधुरिमा’ में हड़प्पा सभ्यता की प्रसिद्ध ‘डांसिंग गर्ल’ प्रतिमा की संशोधित छवि को लेकर बहस छिड़ गई है।
.
करीब 5000 वर्ष पुरानी यह कांस्य प्रतिमा सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे प्रतिष्ठित कलाकृतियों में गिनी जाती है। सवाल केवल एक चित्र का नहीं, बल्कि इतिहास, विरासत और उसके प्रस्तुतीकरण के तरीके का भी है।
.
क्या ऐतिहासिक कलाकृतियों को उनके मूल स्वरूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए, या आधुनिक संदर्भों के अनुसार उनमें बदलाव स्वीकार्य हैं?
.
#DancingGirl #IndusValleyCivilisation #HarappanCivilisation #NCERT #HistoryDebate #Archaeology #MohenjoDaro #AncientIndia #IndianHistory #CulturalHeritage #DrishtiIAS
घर चाहे इंसानों द्वारा बनाया गया हो या पक्षियों द्वारा तिनकों का घोंसला हो, उसे बनाने के पीछे की मेहनत और अपनों को सुरक्षित रखने का एहसास दोनों में एक समान होता है। पेड़ों की अनावश्यक कटाई या घोंसलों से छेड़छाड़ कर हम सिर्फ एक घोंसला नहीं, बल्कि किसी का घर उजाड़ते हैं।
संवेदनशीलता बरतें और अगर किसी पेड़ पर कोई घोंसला दिखे, तो उसे नुकसान न पहुँचाएँ। आइए, इस धरती को इन नन्हें जीवों के लिए भी सुरक्षित बनाएँ।
@mla_hayaghat@IPRDBihar@moefcc
#SaveBirds #SaveBirdsServeNature #natureconservation #EnvironmentAwareness