राजस्थान राज्य बालीनाथ बोर्ड का गठन
यह बोर्ड बैरवा, बेरवा जाति वर्ग की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रमाणिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन वर्गों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा इनके पिछड़ेपन को दूर करने के सुझाव राज्य सरकार को देगा।
बोर्ड द्वारा समाज के कल्याण हेतु विभिन्न
राज्य सरकार द्वारा रा��स्थान राज्य बालीनाथ बोर्ड का गठन किया गया है। यह बोर्ड बैरवा, बेरवा जाति वर्ग की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रमाणिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन वर्गों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा इनके पिछड़ेपन को दूर करने के सुझाव राज्य सरकार को देगा।
शिक्षा विभाग द्वारा अनुसूचित क्षेत्र से गैर अनुसूचित क्षेत्र में स्थानान्तरण हेतु प्रस्तुत विकल्पों के आधार पर 1903 शिक्षकों का अनुसूचित क्षेत्र के जिलों से गैर अनुसूचित क्षेत्र के जिलों में स्थानान्तरण-समायोजन किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।
बच्चे, किशोर, बेटियां, युवक व बुजुर्ग सभी में खेलों के प्रति गजब का जोश और जुनून दिखा।
जयपुर ग्रामी�� के मुंडिया रामसर ने आज राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक के उद्देश्य, सद्भाव और 'फिट राजस्थान, हिट राजस्थान' की सार्थकता प्रदर्शित की।
#खेलेगा_राजस्थान_जीतेगा_राजस्थान
#RajasthanOlympics2023
अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी छात्रावासों में रहकर अध्ययन कर भविष्य संवार सकेंगे। इनके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के बीकानेर, बूंदी, जैसलमेर, जालोर, झुंझुनूं, नागौर, सवाई माधोपुर, सीकर एवं उदयपुर जिले में छात्रावास संचालित किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 9 जिलों में 10 छात्रावासों के संचालन और नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस स्वीकृति से उदयपुर में 100 और अन्य सभी जिलों के छात्रावासों की क्षमता 50-50 सीट की रखी गई है।
जैसलमेर में बालक एवं बालिका छात्रावास (कुल दो) एवं बीकानेर के खाजूवाला, बूंदी, सीकर में बालक छात्रावास तथा जालोर, झुंझुनूं, नागौर, सवाई माधोपुर और उदयपुर में बालिका छात्रावास संचालित होंगे। साथ ही, जैसलमेर, झुंझुनूं और जालोर बालिका छात्रावासों में महिला छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय और जैसलमेर के बालक छात्रावास में पुरूष छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय के एक-एक पदों का भी सृजन किया गया है।
#Rajasthan
सीकर जिले के उपखंड लक्ष्मणगढ़ के गांव छोटी खुड़ी में प्रदेश का दूसरा राजस्थान स्काउट आवासीय विद्यालय शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्रीजी ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए 6.75 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी है।
स्वीकृति से कक्षा कक्ष, छात्रावास और 2/3 बीएचके कर्मच��री कक्षों का निर्माण होगा। विद्यालय संचालन के लिए 7 नवीन पदों का भी सृजन किया जा रहा है। इन पदों में प्रधानाध्यापक, वार्डन (द्वितीय श्रेणी अध्यापक), पीटीआई एवं कनिष्ठ सहायक का 1-1 पद तथा अध्यापक ग्रेड-2 के 3 पदों सहित कुल 7 पद शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि अभी विद्यालय अस्थाई भवन में संचालित है। इसमें कक्षा 6 से 8 तक के लिए प्रवेश लिए गए हैं। अब प्रतिवर्ष एक-एक कक्षा बढ़ाई जाएगी। आवासीय विद्यालय के जर���ए विद्यार्थी स्कूल शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और मानवता के प्रति सेवा भावना का पाठ पढ़ पाएंगे। उल्लेखनीय है कि बजट 2023-24 में इस सम्बन्ध में घोषणा की थी। #Rajasthan
फेलोशिप उन महिलाओं के लिए एक मंच है जो राजनीति और शासन के क्षेत्र में नेता या उभरती हुई न���ता बनने की आकांक्षा रखती हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाना चाहती है ।
#ShaktiClub #IndiraFellowship
Fellowship Progression : ⬇️
आज सुबह जयपुर में आमेर रोड पर गुर्जर घाटी के पास प्रभातपुरी का खोला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया, काले हनुमान जी के दर्शन किये एवं प्राचीन गुफा वाली माताजी के भी दर्शन किये और प्रसाद ग्रहण किया..
आज सुबह जयपुर में आमेर रोड पर गुर्जर घाटी के पास प्रभातपुरी का खोला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया, काले हनुमान जी के दर्शन किये एवं प्राचीन गुफा वाली माताजी के भी दर्शन किये और प्रसाद ग्रहण किया..
इनको कहते हैं रेवड़ी जो अपनों को बांटी जाती है...
मध्यप्रदेश में BJP के राज में बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा के ��ाम पर BJP सरकारी खर्च पर अपने नेताओं को ही तीर्थ दर्शन करा रही है...
जब मैं छोटा था, मेरी दादी इंदिरा गांधी जी ने मुझे एक किताब दी। उस किताब का नाम 'तेंदू-एक आदिवासी बच्चा' था
यह किताब एक आदिवासी बच्चे की जिंदगी के बारे में थी।
जब मैंने दादी से पूछा कि- दादी, आदिवासी शब्द का मतलब क्या है?
उन्होंने कहा कि- ये हिन्दुस्तान के पहले निवासी हैं। ये जो हमारी जमीन है, जिसको आज हम भारत कहते हैं; यह जमीन उन आदिवासियों की है।
मानगढ़ धाम में राहुल गाँधी जी
#RGwithTribals
गंगापुरसिटी (सवाईमाधोपुर) में अधिशाषी अभियंता कार्यालय एवं चूरू जिले के सिद्धमुख में सहायक अभियंता कार्यालय खुलेगा। इससे प्रदेश में जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जल परियोजनाओं का सुचारू एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। मुख्यमंत्रीजी ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इस स्वीकृति से विभाग संबंधित बजट घोषणाओं एवं परियोजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध रूप से हो सकेगा। उल्लेखनीय है 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी। #Rajasthan