“मेरे हसबैंड तो हीरो थे उत्तरकाशी के… 41 लोगों की जान बचाई थी उन्होंने… सब उन्हें सम्मान दे रहे थे। आज उस सम्मान के बदले मेरा मकान ले लिया!”
वकील हसन ने अपनी जान जोखिम में डालकर उत्तरकाशी सुरंग में फंसे मजदूरों की जान बचाई थी। तब अपने प्रचार के लिए भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं थीं। जब प्रचार खत्म हो गया तो आज उसी वकील हसन को थाने में बंद कर दिया और उनका घर तोड़कर उनके बच्चों के सिर से छत छीन ली।
गरीबों का घर तोड़ना, उन्हें कुचलना, प्रताड़ित और अपमानित करना - यह अन्याय ही भाजपा के “अन्यायकाल” की सच्चाई है। जनता इस अन्याय का जवाब जरूर देगी।
मोदी के ‘मीडिया मित्र’ आपको देश का सच कभी नहीं बताएंगे, अब देश को सच बताने के लिए हमें सत्याग्रह करना होगा।
कल मैंने अपना माइक सीधा ट्रेड यूनियन के अपने भाई को दिया, आप इन्हीं से गरीब श्रमिकों की पीड़ा सुनिए और सभी तक पहुंचाइये।
मोदी सरकार ने कामगारों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखे जाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया है। 2011 तक सिर्फ 28% फैक्ट्रियां कॉन्ट्रैक्ट वर्कर रखती थी, 2020 तक यह संख्या बढ़कर 98% हो गई।
ठेके पर रखे जाने से हर श्रमिक कमज़ोर हो रहा है। सैलेरीड श्रमिकों में भी आधे से अधिक नियमित घंटों से अधिक काम करते हैं, उन्हें न PF मिलता है और न ही पेंशन, इसलिए आज हर कामगार को अपना और अपने परिवार का भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस भारत बनाने वाले इन कामगारों को मज़बूत बनाना चाहती है और भाजपा उन्हें मुट्ठी भर ताकतवर लोगों का गुलाम।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन श्रमिकों की आवाज़ बन, उन्हें उनका हक़ और न्याय दिलाने का माध्यम है।
#ShramikNyay
सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने सामाजिक एकता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक चेतना के लिए उनका संघर्ष देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा। 🙏💐🌼 #Savitriji
माँ भारती की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले, भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा एवं ऊर्जा देने वाले, भारतीय इतिहास में काकोरी काण्ड का पन्ना जोड़ने वाले श्री अशफ़ाक उल्ला खां, श्री राम प्रसाद बिस्मिल एवं श्री रौशन सिंह जी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करने वाले, सामाजिक जागरण की जिम्मेदारी सक्रिय रूप से निभाने वाले मीडिया कर्मियों को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारिता को समर्पित "राष्ट्रीय प्रेस दिवस" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ये वीडियो गुजरात मॉडल की पोल खोल रहा है,
एक आदिवासी भाई को अस्पताल ले जाने के लिए दो लोग उसे काँधे पर लाद कर 1.5 किलोमीटर दूर खड़ी एम्बुलेंस तक ले जा रहें हैं, क्यूंकि 28 सालों में बीजेपी गरीबों एवं आदिवासी भाई - बहनों के लिए अच्छी सड़क उपलब्ध नहीं करवा पाई।
ये विडियो 50 वर्ष पुराना कत्तई नहीं है लेकिन 28 साल के अपने कार्यकाल में बीजेपी सरकार ने गुजरात को 50 वर्ष पीछे ज़रूर धकेल दिया है।
महोदय आपसे विनती है कि अपना दंभ त्याग दीजिये एवं जुमलेबाजी और जनता से खोखले वादे करना बंद करिए।
एम्बुलेंस तक पहुँचने से पहले एक आदिवासी भाई की मृत्यु हो गयी, ये मृत्यु प्राकृतिक नहीं है, लोकतंत्र में बैठे हुए असंवेदनशील लोगों द्वारा की गयी हत्या है।
हिंदुस्तान के तमाम अहले ईमान को ईद-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद, आप सभी के लिए यही प्रार्थना है कि आप उस परमशक्ति के बताए हुए मार्ग पर आगे बढ़ते रहें।
प्रदेश के हालात बिगड़ गए हैं। चोरी, लूटपाट, बलात्कार एवं हत्या जैसी घटनाओं से अखबार भरे पड़े हैं, कानून व्यवस्था शून्य साबित हो रही है।
सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है, प्रदेश के लोगों को सुरक्षित रखने की दिशा में न तो पुलिस ही कोई कोशिश कर रही है और न ही मुख्यमंत्री जी का इस ओर कोई ध्यान है।
जीवेत शरद: शतम !!!
जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं !
आने वाला प्रत्येक दिन हर पल आपके जीवन में अनेकानेक सफलताएँ एवं अपार खुशियाँ लेकर आए।मैं ईश्वर से आपकी लंबी उम्र उत्तम स्वास्थ्य उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं जन्मदिन मुबारक हो Kumari Selja @Kumari_Selja#कुमारी_सैलजा जी
#मुहर्रम_पर_अल्लाह_को_जानें
कुरान ज्ञान दाता अल्लाह ने कर्बला की जंग में इमाम हुसैन, इब्न अली और उनके साथियों पर आई मुसीबत को नहीं टाल सके।
Baakhabar Sant Rampal Ji