हुदहुद (Upupa epops) हमारे आसपास आसानी से दिखने वाला एक आकर्षक पक्षी है, जो अपने रंगीन पंखों और सिर पर बनी खूबसूरत कलगी के लिए पहचाना जाता है। खतरा महसूस होने पर यह अपनी कलगी को फैला लेता है। इसकी लंबी चोंच जमीन और मिट्टी में छिपे कीटों को खोजने में मदद करती है। इसके उड़ने का अंदाज भी बेहद अनोखा है। यह लगातार पंख फड़फड़ाने के बजाय कुछ अंतराल पर पंख रोककर आगे बढ़ता है, जिससे इसकी उड़ान बाकी पक्षियों से अलग दिखाई देती है।
@mla_hayaghat@IPRDBihar@moefcc
#Hudhud #upupaepops @SaveBirdds #Birdconservation #Natureawareness
Saw this incredible photo of the statue of Union in Sugar Land, Texas. It's a 90-foot tall statue of Lord Hanuman, making it the tallest Hanuman ji statue in all of North America!🙏❤️🕉
Dear @YouTubeIndia , urgent help is needed. Some scumbag is posting 1-2 fake videos regarding recruitment results on your platform every day; I have reported him multiple times. Please investigate this yourself and block that channel as soon as possible.🙏 https://t.co/CMPoQ3cfj4
भारतीय काला बिच्छू(Deccanometrus bengalensis) हमारे आसपास पाए जाने वाले जीवों में से एक है। यह अपने गहरे रंग और डंक के लिए पहचाना जाता है। इसके विष में न्यूरोटॉक्सिन सहित कई अन्य विषैले प्रोटीन पाए जाते हैं। हालाँकि, इसका विष इंसानों के लिए जानलेवा नहीं माना जाता। यह जमीन के अंदर बने बिलों और छिपी जगहों में रहना पसंद करता है।
प्रकृति में हर जीव की अपनी खास भूमिका है, आइए इनके प्रति जागरूक बनें और इनका महत्व समझें।
@mla_hayaghat@IPRDBihar@moefcc
#blackscorpion #deccanometrusbengalensis #scorpion #Biodiversity #NatureConservation #WildlifeAwareness
हिंदी साहित्य के शलाका पुरुष, 'पद्म भूषण', 'राष्ट्रकवि' रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने अपनी निष्पक्ष एवं निर्भीक लेखनी से राष्ट्रीय स्वाभिमान को जागृत कर जन-जन की चेतना में नई ऊर्जा का संचार किया।
उनका ओजपूर्ण कृतित्व भारत की संस्कृति एवं संस्कारों को सतत प्रगाढ़ और प्रखर करता रहेगा।
श्री हरि के पंचम अवतार, भगवान श्री वामन की जयंती पर सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान वामन हमें धर्म, मर्यादा, त्याग और लोक-कल्याण के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं। प्रभु की कृपा संपूर्ण सृष्टि पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।
हिमालय की ऊँची चोटियों को पार कर भारत आने वाला बार-हेडेड गूज अपनी अद्भुत उड़ान क्षमता के लिए जाना जाता है। यह दुनिया में सबसे अधिक ऊँचाई पर उड़ने वाले पक्षियों में से एक है।
कम ऑक्सीजन और कड़ाके की ठंड के बीच भी यह हजारों किलोमीटर का सफर तय करता है।
सर्दियों में बिहार की आर्द्रभूमियां, विशेषकर नागी-नकटी पक्षी अभयारण्य इसके महत्वपूर्ण पड़ाव में शामिल हैं ।
@mla_hayaghat@IPRDBihar@moefcc
#BarHeadedGoose #Birds #MigratoryBirds #birdsfact #biodiversity
किंग कोबरा (Ophiophagus hannah) दुनिया का सबसे लंबा विषैला साँप है। यह लगभग 10 से 13 फीट तक लंबा हो सकता है।
बिहार में किंग कोबरा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों में पाया जाता है।
किंग कोबरा आमतौर पर शांत स्वभाव का होता है और बिना वजह हमला नहीं करता।
किंग कोबरा से जुड़ी एक रोचक बात यह है कि यह दुनिया का एकमात्र साँप है, जो अपने अंडों के लिए घोंसला बनाता है।
@mla_hayaghat@IPRDBihar@moefcc
#kingcobra #snake #SnakeFacts #SnakeAwareness #wildlife