पहले भरोसा रहता था कि कम से कम उद्घाटन तक सड़क टिक जाएगी अब तो बनते-बनते ही सेफ्टी वॉल टूटने लगी है।
करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट ,लेकिन पहली ही बारिश में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो जाते हैं। और सबसे दुख की बात यह है कि इन सवालों से न ठेकेदारों को कोई फर्क पड़ता है, न जिम्मेदार अधिकारियों को और न ही नेताओं को।
ठेकेदार बच जाएगा, फाइलों पर हस्ताक्षर करने वाले अधिकारी बच जाएंगे, और बचाव में कोई न कोई नेता यह कह देगा कि सड़कें बनती हैं तो टूटती भी हैं
अगर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी पहली बारिश नहीं झेल पा रहा, तो जवाबदेही किसकी तय होगी?
टैक्स जनता देती है, जोखिम भी जनता उठाती है... फिर जवाबदेही से हर बार बच कौन जाता है?
IPS अविनाश पांडेय की बर्खास्तगी एवं उस पर कार्रवाई की मांग करने हेतु गृहमंत्री अमित शाह जी के नाम मैंने जो पत्र लिखा था, उसे फेसबुक पर 10 लाख से अधिक लोग पढ़ चुके हैं।
सैकड़ों लोगों ने अपने प्रोफाइल से शेयर किया है। सरकार की चुप्पी उन्हें बहुत भारी पड़ेगी। समाज सब देख रहा है।
जब आज के वो नेता पैदा भी नहीं हुए थे जब @Mayawati पर रासुका लगाया गया था जो आज मायावती के बारे में तरह तरह की बातें बताते हैं ।
जेल में महीनों बंद थी मायावती ।
बस यूँ ही याद गया ऐसी वाली नेता वाली टिप्पणी पर ।
धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार जो भी पेपर लीक का विरोध कर रहे हैं वो "देशद्रोही" हैं।
नितिन गडकरी के अनुसार जो इथेनॉल का विरोध कर रहे हैं वो "लॉबीज" हैं।
मतलब इन स्वघोषित ईमानदारों के अनुसार, विरोध करने वाली कोई भी "आम जनता" नहीं है।
राजस्थान में कानून राज स्थापित करने में बीजेपी भी कांग्रेस की तरह ही पुरी तरह फेल है.दलितों के किस तरह हालात हैं देखिए.करौली में नाबालिग लड़के को लाकर दबंग जबरन चोरी कराना चाहते हैं मना करने पर बेरहमी से पिटा.लड़का घर में एकलौता कमाने वाला है . @PoliceRajasthan
पाकिस्तान ड्रोन हमले करके गुजरात की सड़कों पर गड्ढे रहा है ताकि बरसात के मौसम में गुजरात मॉडल को बदनाम किया जा सके,
कृपया इन वीडियोज को शेयर करने से बचिए,पाकिस्तान की नापाक साजिश है।
कांग्रेस सपा ने मुस्लिम समाज को धोखा दिया है, BJP को हराने के नाम पर.
---- Babu Munqad Ali 🔥
Source: @DnnHindi@vaibhavkr86
27 में बहन जी आ रही है
@Mayawati @akashanand
नई दिल्ली में मैनहोल की।सफाई के दौरान 3 युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गयी।
कल बसपा का प्रतिनिधिमंडल उनके घर गया। जिसमें राज्यसभा सांसद श्री रामजी गौतम व प्रभारी श्री सुदेश कुमार आर्या व अन्य थे।
बेचारों के परिवार की दयनीय स्तिथी देखकर प्रतिनिधिमंडल के आंखों में आँसू आ गए। किसी का 8 माह का, 2.5 साल का व किसी का 10 साल का बच्चा है।
सफाई कर्मियों को अब मैनहोल में कार्य बन्द कर देना चाहिए। जब विशेष मशीनें आ रही है तब उनसे सरकार को सफाई करवानी चाहिए।
बसपा का प्रतिनिधिमंडल हर जगह जाता है। लेकिन पहले ही चेतावनी, भीड़ इकट्ठी करके या मीडिया लेकर नही जाता है।
उद्देश्य = पीड़ित को एहसास करवाना की उनके साथ समाज है। इसके अलावा प्रशासन पर दवाब डालना जिससे आर्थिक सहायता मिल सके।।
विकास कुमार जाटव
@Mayawati@AnandAkash_BSP@ramjigautambsp@KumarSudeshArya
पूर्वांचल में मायावती ने खेला नया दाव।
माहौल को भापते हुए बहनजी ने मुहम्मदाबाद गोहना आरक्षित सीट से 34 साल के युवा को मैदान मे उतार दिया हैं
मुहम्मदाबाद गोहना से पूर्व बसपाई और तत्कालीन सपा के विधायक राजेंद्र कुमार के सामने बसपा से जेके आजाद चुनाव लड़ेंगे
मायावती अब संगठन के साथ-साथ टिकट बंटवारे में भी युवाओं को भागीदारी दे रही है
राजेंद्र कुमार 2007 में बसपा के टिकट पर विधायक बने 2012 हारे,2017 हारे,2021 मे सपा में गए तो 2022 में दूसरी बार विधायक बने।
2022 में बसपा के खिलाफ बने नैरेटिव और उम्मीदवार के चयन में ही देरी के कारण बसपा 56000 वोट के साथ 3 नम्बर पर हिसक गई
राजनीतिक जानकार मानते हैं राजेंद्र जब 2022 में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े तो उनकी तरफ अच्छी संख्या में बसपा का वोटर शिफ्ट हुआ
लेकिन इस बार माहौल बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है बहन जी 6 महीने पहले उम्मीदवार घोषित कर रही हैं जिसके चलते उम्मीदवारों को ग्राउंड पर काम करने का समय मिलेगा
दूसरा आजाद एक युवा उम्मीदवार है आर्थिक रूप से मजबूत है काफी समय से पार्टी में काम कर रहे हैं क्षेत्र में पकड़ रखते हैं।
इस सीट पर दलित मुस्लिम और यादव वोटर निर्णायक भूमिका में है
दलित -1 लाख 30 हजार
यादव -60 हजार
मुस्लिम-55 हजार
चौहान-30 हजार
राजभर-25 हजार
आज फिर बीकानेर के एक सरकारी स्कूल में छत गिर गई। गनीमत है कि School की छुट्टियाँ थीं ।हमारी शिक्षा व्यवस्था कि तरह स्कूलों की भी हालत जर्जर है ।
शिक्षा का बजट हर साल पास हो रहा है ,स्कूलों की मरम्मत पर सालों से ध्यान नहीं दिया जा रहा ।हर विभाग में देखरेख और इन्ही सब के लिए अधिकारी-कर्मचारी भरे पड़े हैं, फिर भी जर्जर school बच्चों की जान लेने को उतारू है ।
राजस्थान बार बार ऐसा होने के बाद भी
ऐसे हादसो को गंभीरता से नहीं लें रहा।
देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों की किताबों और स्कूलों की स्तिथि बदतर से बेहतर बनाना प्राथमिकता होनी ही चाहिए ।।
@SurajKrBauddh हरदोई की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है! @myogiadityanath जी, पुलिस की मिलीभगत और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। दलित बच्ची के दरिंदों को तुरंत फांसी दें और दोषी पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर कड़ी मिसाल पेश करें। न्याय में देरी, अन्याय है!
#JusticeForDalitGirl
खून से लथपथ नाबालिग बच्ची। 😡💔
हरदोई में राहुल तिवारी और उसके साथियों ने 13 साल की एक दलित बच्ची को किडनैप किया। परिजन थाने का चक्कर लगाते रहे लेकिन स्थानीय पुलिस टालमटोल करती रही।
5 दिन बाद घरवालों को बच्ची खून से लथपथ अवस्था में मिली। उसे रक्तश्राव हो रहा था। वह स्वयं अपने पिता के साथ थाने गई लेकिन न तो उसका तत्काल उपचार कराया गया और न ही उसे किसी तरह का संबल दिया गया। जोर देने पर परिजनों के साथ अपमाजनक तरीके से बर्ताव किया गया।
वहीं प्रशासन की हीला-हवाली एवं लापरवाही के कारण बच्ची के साथ ये घिनौना जुल्म करने वाले राहुल तिवारी और उसके साथी अभी तक फरार हैं। यह अत्यंत भयावह है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हमारी मांग है कि मामले को संज्ञान में लें एवं दोषियों को गिरफ्तार करके उन पर कड़ी कार्रवाई कराएं। चुंकि पीड़िता दलित समुदाय से थी। अतः स्थानीय बिलग्राम थाने के SHO, SI एवं अन्य पुलिसकार्मियों ने इस हृदय विदारक घटना में लापरवाही बरती। इसलिए मुख्यमंत्री SP को निर्देशित कर ऐसे गैर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। बच्चियों के साथ ये ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।