5100 रुपए नेग न मिलने पर नर्स ने 40 मिनट तक मेज पर रखा नवजात, चली गई जान
◆ घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के एक अस्पताल की है
◆ मामले में जांच शुरू
Uttar Pradesh | Mainpuri | #Mainpuri | #UttarPradesh
झारखंड के चक्रधरपुर में रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। ये दुर्घटनाएँ नहीं हैं। ये सुनियोजित षड्यंत्र है।
संभवतः, किसी लॉबी को लग रहा होगा कि @AshwiniVaishnaw नए कैबिनेट में रेलवे नहीं सँभालेंगे, वह गिरोह लगातार ऐसी ‘दुर्घटनाएँ’ करवा कर त्यागपत्र लेना चाहता है। सुरेश प्रभु के साथ क्या हुआ था सबको याद है।
दलालों को रेलमंत्री पद पर दलाल चाहिए। यथास्थिति और लूट-खसोट चलने देने वाले लोग चाहिए। सुरेश प्रभु ने भी आधुनिकीकरण पर बल दिया था। वैष्णव भी वही कार्य कर रहे हैं। ठेकेदारों, यूनियनबाजी और दलालों के कुचक्र में फँसी रेलवे को ये लोग बर्बाद कर देंगे, पर नई तकनीक आदि नहीं ही लाने देंगे।
NEET-UG :- पेपर लीक
NEET-PG :- रद्द
UGC-NET :- रद्द
CSIR-NET :- रद्द
आज ये देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का हाल है।
भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढाँचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है। लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों का भविष्य सौंप देने की राजनीतिक जिद और अहंकार ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द, कैंपसों से पढ़ाई-लिखाई का विलोप और राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा-व्यवस्था की पहचान बना दिया है।
हालत ये हो गई है कि भाजपा सरकार साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा तक नहीं करा सकती।
आज युवाओं के भविष्य के सामने भाजपा सरकार एकमात्र सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी हो चुकी है। देश के काबिल युवा अपना सबसे कीमती समय, सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।