रथारूढो गच्छन्पथि मिलितभूदेवपटलैः
स्तुतिप्रादुर्भावं प्रतिपदमुपाकर्ण्य सदयः।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से हम सभी भक्तजनों के जीवन में सुख , शांति और समृद्धि का आगमन हो , यही मंगलकामना है।
जय जगन्नाथ 🙏
#RathYatra#RathaJatra2026
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बड़े भईया श्री @AmarpreetKale जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माता रानी जी आपको यशस्वी का आशीर्वाद प्रदान करें। समाज एवं राष्ट्रसेवा के आपके संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा और सफलता प्राप्त हो।
#Happybirthday
भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जयंती पर कोटि - कोटि नमन।
श्रद्धेय डॉ. मुखर्जी जी का राष्ट्र की एकता , अखंडता और संप्रभुता के लिए अविस्मरणीय संघर्ष, उनका त्याग , तपस्या और बलिदान सदैव प्रत्येक भारतवासी को राष्ट्र आराधना हेतु प्रेरित करता रहेगा।
महान आध्यात्मिक चिंतक एवं ओजस्वी वक्ता परम पूज्य स्वामी विवेकानंद जी को उन्हें कोटिशः नमन।
उनके विचार , आदर्श और राष्ट्रसेवा का संदेश सदैव हमें आत्मविश्वास , चरित्र निर्माण एवं मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
#SwamiVivekananda
राष्ट्रपति जी ने श्री शिबू सोरेन को, मरणोपरांत, लोक कार्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। ‘दिशोम गुरु’ के नाम से लोकप्रिय श्री सोरेन भारत के प्रमुख आदिवासी जननेता, समाज सुधारक तथा झारखंड आंदोलन के मुख्य शिल्पकारों में से एक थे।
#padambhushan
भारतीय जनता पार्टी , झारखंड का प्रदेश #प्रवक्ता मनोनीत होने पर श्री @MrityunjayS7 जी को हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं।
आपकी वाणी , विचार और संगठन के प्रति निष्ठा को पार्टी ने जो सम्मान दिया है , वो हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।
@BJP4India@BJP4Jharkhand
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सफल नेतृत्व के ये 12 वर्ष , भारत के प्रगति और जन-कल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के 12 वर्ष हैं।
भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है और सामर्थ्य का गौरव बढ़ाया है विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान की है
#12YearsOfGaribKalyan
आदिवासी संस्कृति एवं अस्मिता के रक्षक व उन्नायक , अद्भुत समाज सुधारक , महान क्रांतिकारी व जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#BirsaMunda#BhagwanBirsaMunda
राज्यसभा चुनाव और झामुमो:
साल 2008 मधु कोड़ा की सरकार झामुमो और कांग्रेस के समर्थन से चल रही थी। पहली बार रिलायंस समूह के परिमल नाथवानी की झारखंड में इंट्री हुई थी। झामुमो के अधिकृत उम्मीदवार किशोरी लाल थे। लेकिन झामुमो के 17 में 11 विधायक नाथवानी के प्रपोजर बने। परिमल नाथवानी ने झामुमो के उम्मीदवार को मात दी।
2010 में सविता महतो को राज्यसभा में उतारने का वादा झामुमो ने किया। लेकिन बाद में झामुमो ने अल्केमिस्ट के केडी सिंह को प्रत्याशी बनाया। उद्योगपति केडी सिंह चुनाव जीते, लेकिन फिर झारखंड में झांकने भी नहीं आए। बाद में उन्होंने इस्तीफा दिया और तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा गए।
2012 में आरके अग्रवाल से खरीद फरोख्त में जेएमएम की तत्कालीन विधायक सीता सोरेन पर चार्जशीट हुई। 2010 में स्टिंग ऑपरेशन में झामुमो के टेकलाल महतो, साइमन मरांडी, कांग्रेस के योगेंद्र साव, उमाशंकर अकेला, सावना लकड़ा भी सीबीआई के केस में आरोपी बने।
रांची शहर हम आदिवासियों/ मूलवासियों की जमीन पर बसा है। लेकिन आज रांची के शहरी क्षेत्र के तीनों विधानसभाओं (रांची, हटिया एवं कांके) में जो थोड़ी-बहुत जमीन आदिवासियों/ मूलवासियों की बची है, उसे भी छीनने का यह सरकार षडयंत्र रच रही है।
... इन्हें रोकने के लिए लाखों लोग सड़कों पर उतरेंगे।
चतरा से मरीज लेकर जा रही 108 एम्बुलेंस का टायर फट गया और ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी के सभी टायर जर्जर थे। कई बार शिकायत के बावजूद समय पर मेंटेनेंस नहीं मिला, कर्मचारियों को महीनों से सैलरी नहीं मिल रही है और मरीज भगवान भरोसे जीने को मजबूर हैं। झामुमो-कांग्रेस सरकार में कांग्रेसी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के निकम्मेपन का खामियाजा आज पूरा झारखंड भुगत रहा है।
झूठ और प्रोपेगैंडा फैलाने से पहले अपनी गिरबां में झांके @JmmJharkhand; जमशेदपुर की जागरूक जनता भ्रामक पोस्ट और सच्चाई का अंतर अच्छी तरह जानती है!
सोशल मीडिया पर जेएमएम के हैंडल से जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास और मेरी सक्रियता को लेकर जो निंदनीय और असत्य बातें फैलाई जा रही हैं, वह उनकी राजनीतिक हताशा और बौखलाहट का साफ प्रमाण है। जमशेदपुर की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार 3 बार रिकॉर्ड मतों से चुनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा है, और यह आशीर्वाद पोस्टरबाजी से नहीं बल्कि धरातल पर किए गए सेवा कार्यों से मिला है।
जरा तथ्यों के साथ जेएमएम के इस 'झूठ के पुलिंदे' की हकीकत समझ लीजिए:
संसद में सक्रियता का सच: जेएमएम के नेताओं को शायद संसद की वेबसाइट देखना नहीं आता। जनता के आशीर्वाद से संसद में मेरी उपस्थिति हमेशा 90% से अधिक रही है। मैंने कोल्हान की आवाज बनकर सैकड़ों सवाल पूछे हैं और डिबेट्स में हिस्सा लिया है। कोल्हान में मजबूत रेल इंफ्रास्ट्रक्चर, नई ट्रेनें, एनएच (NH) सड़कों का जाल और पासपोर्ट सेवा केंद्र जैसी अनगिनत सौगातें इसी सक्रियता का परिणाम हैं।
परियोजनाओं को किसने अटकाया?: पोस्टर में जिन परियोजनाओं (बागबेड़ा जलापूर्ति, सुवर्णरेखा परियोजना, धालभूमगढ़ एयरपोर्ट) का जिक्र है, उन्हें अटकाने और लटकाने का पाप खुद राज्य की @HemantSorenJMM की नेतृत्व वाली अकर्मण्य जेएमएम सरकार ने किया है। केंद्र सरकार द्वारा राशि स्वीकृत किए जाने और लगातार एनओसी (NOC) व पत्राचार के बावजूद राज्य सरकार की लचर कार्यशैली और प्रशासनिक उदासीनता के कारण कोल्हान की जनता इन मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।
जनता के बीच उपस्थिति: बिष्टुपुर प्रधान कार्यालय में आयोजित 'जनता दरबार' से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों, बस्तियों में चौपाल, शेड निर्माण और जनहित के सुख-दुख में मेरी दैनिक उपस्थिति कोल्हान का बच्चा-बच्चा जानता है।
अपनी विफलताओं, चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए जेएमएम केवल भ्रामक दुष्प्रचार का सहारा ले रही है। जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता विकास विरोधी ताकतों को पहचानती है और समय आने पर इस झूठ का करारा जवाब देगी। कोल्हान के सर्वांगीण विकास के लिए हमारा सेवा संकल्प अटूट है और निरंतर जारी रहेगा।
भारतीय संस्कृति की गौरवशाली ध्वजवाहक, सेवा, सुशासन और न्याय की प्रतिमूर्ति लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर शत-शत नमन।
आपका दूरदर्शी नेतृत्व, लोककल्याण धर्मसेवा का आदर्श युगों-युगों तक प्रेरणा देता रहेगा
#अहिल्यादेवी_होळकर#AhilyadeviHolkar#पुण्यश्लोक@BJP4Jharkhand