राहुल गाँधी की स्क्रिप्ट जो भी लिख रहा है, जो भी उसके बिन्दु बना कर दे रहा है, उसे साधुवाद। मैं घोषित रूप से उसका विरोधी हूँ और रहूँगा, पर संसद में जिस कोरियोग्राफ़ी और संवाद लेखन के साथ वह उतरता है, उसके दल को उसका दो सौ प्रतिशत परिणाम मिल रहा है, और मिलता रहेगा।
हम और आप इस पर माथापच्ची करते रह सकते हैं कि वो जो बोल रहा है, वो कितना अनुचित है, कितना भड़काऊ और विभाजनकारी है, परंतु नए वोटरों को और सामाजिक न्याय के नाम पर बनती दरारों को, यही कीवर्ड्स चाहिए।
सभापति उसकी फोटो संसद नियमावली के आलोक में न दिखाएँ, वह व्यक्ति इस बात को भुनाएगा, सभापति को मॉक करेगा कि जादू दिखाता हूँ, और वह अपने दर्शकों को यह समझाने में सफल रहेगा कि उसके साथ तानाशाही हो रही है। संविधान की हत्या हो रही है।
यही बातें राहुल गाँधी संसद के बाहर की मीडिया को बताएगा, मीडिया बिना वापस प्रश्न पूछे यही बात चलाएगा कि राहुल गाँधी ने क्या कहा। संध्या में हर कॉन्ग्रेस पैनलिस्ट रैंडम विषयों पर ‘राहुल गाँधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है’ कहते दिखेंगे।
यह योजना बहुत सुंदर है क्योंकि इसमें भाजपा कहीं गेम में है ही नहीं। ताजा समाचार यह है कि महाराष्ट्र में कॉन्ग्रेस ने 5000 लोगों को चुनाव के लिए अच्छी सैलरी पर नियुक्त किया है। भाजपा 2014 की खुमारी से बाहर नहीं निकल पा रही, कॉन्ग्रेस परफैक्शन के साथ कार्य कर रही है।
बधाई हो @SupriyaShrinate! यदि समय हो तो भाजपा के लिए एक ‘हाउ टू’ ट्यूटोरियल भेजिएगा, संभव है सीख कर इनका स्तर कुछ बढ़े।
भाजपा के वरिष्ठ नेता, @BJP4MP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, साथी श्री प्रभात झा जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दु:खी हूँ।
लोक कल्याण और जनता के हित के लिये उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।
ॐ शांति!