आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।
बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि 'असंभव' कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है।
मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आयी हूँ। सच यह है कि सबसे ज़्यादा मैंने ही पाया, और वो कर्ज़ और भी बढ़ता गया। लोग मेरी ख़ुशी में मुझसे ज़्यादा ख़ुश हुए। उन्होंने मुझे तब भी उसी विश्वास से देखा, जब मैं खुद ही थकी या टूटी थी। और इसी ने आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दी। इतना प्यार, इतना सम्मान, इतना अपनापन मिला, कि मेरी झोली पूरी भर गयी। और इसमें उन साथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का भी बहुत बड़ा श्रेय है जिन्होंने मेरे कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और साथ डटे रहे।
आज आभार से आँखें नम हैं। बस एक दृश्य इनमें बसा है। लहुरिया दह की पहाड़ी की वो वृद्ध माँ, जो अपने गाँव में पहली बार पानी पहुँचता देख कुछ नहीं बोली, बस काँपते हाथों से मेरा सिर छूकर आशीर्वाद दे गई। पद तो आज छूट गया, पर वह स्पर्श जीवन भर नहीं छूटेगा। और वह सपना भी नहीं छूटेगा, जो देश की इस मिट्टी ने मुझे दिया है।
आपकी अपनी,
दिव्या मित्तल
#PCS अफ़सर #सस्पेंड !! 📩
उत्तर प्रदेश में तहसीलदार सेवा से पदोन्नति पाकर उपजिलाधिकारी #PCS करन सिंह को #निलंबित कर दिया है साथ ही इनकी विभागीय जांच के आदेश दिये गये है...इन पर इल्ज़ाम है कि इन्होंने संभल गुन्नौर तहसीलदार के पद पर रहते हुए भूमि आवंटन में गड़बड़ी हुई थी #DM संभल IAS अंकित खंडेलवाल 2017 ने शासन को भेजी निलंबित करने की रिपोर्ट में गुन्नौर के ग्राम सुखैला असदपुर में श्रेणी-5 (3) की तहत दर्ज झाऊ के खाते में एवं श्रेणी-6 (4) रेता की सरकारी भूमि के नियम विरुद्ध आवंटित करने का मामला है #SDM निलंबित होने के बाद प्रयागराज कमिश्नर दफ्तर से अटैच रहेंगे !!
"कॉप ऑफ द मन्थ'(COP OF THE MONTH) मई 2026"
आज दिनांक 12-06-2026 को पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री लखन सिंह यादव द्वारा जनपद अमरोहा में माह मई में क्षेत्राधिकारी धनौरा सर्किल श्रीमती अंजली कटारिया को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कॉप ऑफ द मन्थ की उपाधि से सम्मानित किया
#ASP/CO सम्भल श्री आलोक कुमार द्वारा थाना हयातनगर पर तैनात आरक्षी ओमकार सिंह को आरक्षी से मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने के उपरान्त रैंक प्रतीक लगाकर बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गयी ।
#UPPolice
बरेली
➡इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी का ट्रांसफर
➡ट्रांसफर के बाद रोती नजर आई महिला पुलिसकर्मी
➡ट्रांसफर के बाद लिपट के रोई महिला पुलिसकर्मी
➡इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी की विदाई की रील वायरल
➡बरेली से आगरा जोन हुआ था इंस्पेक्टर का ट्रांसफर
➡प्रेम नगर थाने में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे आशुतोष.
#Bareilly @bareillypolice
आइजीआरएस पोर्टल पर असंतुष्ट फीडबैक एवं डिफाल्टर श्रेणी की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर वार्ता कर गुणवत्ता के साथ शिकायतों के निस्तारण के दिए कड़े निर्देश। @chiefSecyUP@CMOffice
No visit to Lucknow is complete without meeting my first police family, team Sushant Golf city police station where I had served as SHO. Feels like homecoming 🤗 Thank u for all the love and blessings 🙏🏻
#uppolice#gratitude
@dgpup@sambhalpolice@Krishan_IPS Thank u so much everyone for ur heartfelt wishes and blessings. 🙏 Overwhelmed ! Your faith in me and constant love and support is my biggest motivation to work harder every day. Can't thank u enough 🙏🇮🇳
Home Guard J Rabuluamma of Paralakhemundi came to the local market today to buy vegetables. At the busy Palace Square, she saw a traffic jam.
Holding her bag, she took charge of the situation and cleared the jam.
For some, duty ends with shift.
For others, it’s a way of life.
#SPSambhal@Krishan_IPS व #ASPSouth संभल सुश्री अनुकृति शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना धनारी पुलिस व सर्विलांस/SOG की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान नकली देशी घी 923 लीटर, बनाने के उपकरण, भारी मात्रा में रैपर व पैकिंग की सामग्री के साथ 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। Part 1.
थाना धनारी पुलिस व सर्विलांस/एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा नकली देशी घी 923 लीटर, बनाने के उपकरण, भारी मात्रा में रैपर व पैकिंग की सामग्री के साथ 05 अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में #SPSambhal@Krishan_IPS की बाइट।
#UPPolice#GoodWorkUPP