हम अपना हक आपसे नहीं मांगेंगे तो किससे कहेंगे कि हम शिक्षकों के साथ दुर्भाव हो रहा है? आप ही तो हैं जो हमारी बातें ध्यान से सुनते हैं और न्यायपूर्ण निर्णय से हमें कृतार्थ करते हैं। हम अतीत को भुला देंगे सर, हमारा वर्तमान परिष्कृत कर दीजिए।
@samrat4bjp#BiharTeachersNeed7thPay
हमें गर्व है कि हम शिक्षक हैं।
सृजन( अच्छाई )और संहार( बुराई, अन्याय, कुरीतियां) हमारी गोद में पलते हैं।
हम बच्चों का भविष्य संवारने का हुनर रखते हैं। हम सम्मान के हकदार हैं। हमें दुर्दशा में मत धकेलिए!
#BiharTeachersNeed7thPay#BiharTeachersNeed7thPay
भावी शिक्षकों के लिए रास्ता बनाना है।
सबको मिलजुलकर हांथ बंटाना है।
शिक्षकों के पुराने गौरव को
पुनर्स्थापित कराने के यज्ञ में अपनी आहुति डालिए।
आइए मिलकर हम सरकार से अनुरोध करें कि शिक्षा को सम्यक सम्मान दे। बिहार की शिक्षा व्यवस्था की उन्नति हो।
#BiharTeachersNeed7thPay
पिछले 1 वर्ष से हम प्रधान शिक्षकों ने प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। फिर हमारे साथ अन्याय क्यों? हमें 7 वें वेतनमान के अनुरूप लेवल 7 का वेतन देकर कृतार्थ करें आदरणीय।
#BiharTeachersNeed7thPay@samrat4bjp@mithileshtiwary
सातवें वेतनमान आयोग की सिफारिशों के अनुरूप वेतन पुनरीक्षण का लाभ राज्यकर्मियों को प्राप्त हो चुका है। बिहार में कार्यरत शिक्षकों को भी राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त है किंतु उन्हें राज्यकर्मियों के अनुरूप सुविधाओं से वंचित रखा गया है।
@mkrtiwari_bjp#BiharTeachersNeed7thPay
सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि शिक्षकों को केंद्रीय वेतनमान देने में कितना अतिरिक्त खर्च आ रहा है और शिक्षा के लिए आवंटित बजट में कितना खर्च वेतन मद में हो रहा है?हम चांद तारे नहीं मांग रहे हैं। सरकारी कर्मियों का हक मांग रहे हैं। @samrat4bjp#BiharTeachersNeed7thPay
बच्चों को शिक्षा देना गौण कार्य है? फिर सरकार बिहार के शिक्षकों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार क्यों करती है? शिक्षक तृतीय श्रेणी में बहाल होते रहे हैं। अब चतुर्थ श्रेणी के पूर्ण लाभ से भी वंचित किया जा रहा है।
@samrat4bjp@mkrtiwari_bjp@BiharEducation_#BiharTeachersNeed7thPay
बिहार के शिक्षक (विशिष्ट एवं विद्यालय अध्यापक) ही सिर्फ ऐसे हैं जिन्हें राज्यकर्मी होते हुए भी 7th Pay का लाभ नहीं मिलता है, सरकार इस बहुप्रतीक्षित माँग को पूर्ण करे।
@NitishKumar@narendramodi#BiharTeachersNeed7thPay
aka
#BiharTeachersNeed7thPay
उत्तर प्रदेश ,राजस्थान और झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों में शिक्षकों की बहाली सीधे 7th CPC के लेवल-6/7/8 (Grade Pay 4200/4600/4800) पर होती है ,जहाँ शुरुआती बेसिक पे ही PRT-₹35,400 TGT-44,900 PGT-47,600 होती है। वहीं बिहार में बहार है।