जनपद में हुई लगातार वर्षा एवं तेज हवा के कारण फसल क्षति के आकलन हेतु समस्त उपजिलाधिकारियों ने आज क्षेत्र में भ्रमण कर फसल क्षति का निरीक्षण एवं आंकलन कराया। गठित टीमें भी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर फसल क्षति का निरीक्षण एवं आकलन कर रही हैं। @UPGovt@InfoDeptUP@rahat_up
जनपद के विभिन्न विकास खण्डों एवं नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 443 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। @CMOfficeUP@UPSamajKalyan@InfoDeptUP
⚠️ मौसम चेतावनी | 26.09.2026 से 27.09.2026 तक जनपद में वर्षा की संभावना के दृष्टिगत नागरिक सतर्क रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें एवं आपात स्थिति में प्रशासन को सूचित करें। @rahat_up@CMOfficeUP@InfoDeptUP
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में 443 जोड़ों का सामूहिक विवाह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं। @CMOfficeUP@UPGovt@UPSamajKalyan
श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु श्रम विभाग के नेतृत्व में अल्ट्राटेक सीमेंट, टांडा परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। श्रमिकों को ई-श्रम, पीएम श्रम योगी मानधन सहित योजनाओं की जानकारी दी गई। @UPGovt@InfoDeptUP
बारिश एवं चक्रवात अर्नव के प्रभाव के दृष्टिगत अकबरपुर व भीटी में विभिन्न क्षेत्रों का पुलिस अधीक्षक के साथ भ्रमण कर प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं किसानों की समस्याएं जानीं। संबंधित अधिकारियों को क्षति का आकलन कर त्वरित सहायता के निर्देश। @UPGovt@InfoDeptUP@rahat_up
जनपद में 26 एवं 27 सितंबर को भारी वर्षा व चक्रवात अर्नव के प्रभाव से खराब मौसम की संभावना है। जनपदवासी सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें एवं प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें। @UPGovt@CMOfficeUP@rahat_up@InfoDeptUP
चक्रवात अर्नव एवं मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत अकबरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को जनसुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। @UPGovt@InfoDeptUP@rahat_up
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती (02 अक्टूबर 2026) के अवसर पर गांधी जयंती को समारोह पूर्वक मनाए जाने के संबंध में तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। @CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
पुलिस अधीक्षक के साथ अभियोजन कार्यों की समीक्षा एवं Ncord संबंधी बैठक कर अभियोजन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रभावी पैरवी, कार्यों के समयबद्ध निस्तारण एवं प्रभावी विधिक कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। @InfoDeptUP@UPGovt
संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान (01अक्टूबर से 31अक्टूबर 2026 तक) के तैयारियों की समीक्षा कर फॉगिंग, एंटी लार्वा, साफ-सफाई व हाईरिस्क क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा 27 सितम्बर तक कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश। @CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन से संबंधित मतदेय स्थलों के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। @ceoup@ECISVEEP
जिला पोषण समिति की बैठक कर SAM/MAM श्रेणी के बच्चों को समय से पुष्टाहार, चिकित्सीय परामर्श व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। @UPGovt@InfoDeptUP@icds_up
DLCC एवं DLRC की संयुक्त बैठक में वार्षिक ऋण योजना, CM Yuva, ODOP, MYSY, PM SVANidhi व KCC की प्रगति की समीक्षा की। बैंकों को CD Ratio में और सुधार लाने व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश दिए। @UPGovt@InfoDeptUP
मा. जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में टांडा में आयोजित बुनकर महापंचायत में बुनकर संबंधी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। @CMOfficeUP@InfoDeptUP@upmsme