“ चौहत्तर बरस की परवीन “
परवीन,
ये ख़त तीन बार शुरू किया। पहली बार "मोहतरमा" लिखा तो अजीब लगा, काट दिया। फिर "प्यारी परवीन" लिखा, वो और अजीब लगा, वैसे ही जैसे किसी अजनबी के कंधे पर हा�� रख दिया हो। अब सिर्फ़ परवीन लिख रहा हूँ। तुम बुरा नहीं मानोगी, इतना यक़ीन है।
शाम के पौने पाँच बजे हैं। नवंबर की धूप बालकनी की रेलिंग से धीरे-धीरे उतर रही है। चाय कब की ठंडी हो चुकी। सुबह से सोच रहा हूँ कि चौहत्तर बरस की परवीन आज कैसी दिखती। बाल शायद सफ़ेद होते, आँखों पर मोटा चश्मा होता। फिर भी किसी मुशायरे में तुम्हें देखकर कोई अपना शेर भूल जाता।
पर तुम्हारी कोई सफ़ेद बालों वाली तस्वीर है ह�� नहीं। तुम बयालीस की हो, और वही रहोगी। ज़िंदगी ने तुम्हें बूढ़ा होने की मोहलत नहीं दी। मैं आज तक तय नहीं कर पाया कि ये ज़ुल्म था या रियायत।
तुम्हें पहली बार कब पढ़ा, ठीक से याद नहीं। बस इतना याद है कि किताब प���रानी थी और किसी और की थी। उसमें किसी ने पेंसिल से कुछ शेरों के नीचे लकीरें खींच रखी थीं। हल्की, काँपती हुई लकीरें, जैसे खींचने वाले को डर हो कि किताब को चोट न लग जाए। मैं देर तक सोचता रहा कि वो कौन थी। उस दिन समझ आया कि तुम्हें कोई अकेले नहीं पढ़ता। हर बार कोई और भी साथ बैठा होता है।
मैं तुम्हारे जाने के कोई छह साल बाद आया। कभी लगता है बस इतनी सी देर हुई, कि स्टेशन पहुँचो और ट्रेन का आख़िरी डिब्बा ��्लेटफ़ॉर्म छोड़ रहा हो। दौड़ने का कोई फ़ायदा नहीं होता, हाथ हिलाने का भी वक़्त नहीं मिलता।
कहने में थोड़ी शर्म आती है, फिर भी कह देता हूँ: मुझे तुमसे मोहब्बत है। वैसी नहीं जैसी लोग करते हैं, मुलाक़ातों और इंतज़ार वाली। वैसी, जैसी किसी पुराने शहर से हो जाती है जहाँ आप कभी रहे नहीं, लेकिन उसकी गलियों के नाम ज़ुबानी याद हैं।
छब्बीस दिसंबर का ज़िक्र नहीं करूँगा। हर साल यही सोचता हूँ, और हर साल वो सड़क अपने आप याद आ जाती है। तुम दफ़्तर जा रही थीं। कितनी मामूली सुबह रही होगी। फ़ाइलें, जल्दी, और शायद पर्स में कोई अधूरी ग़ज़ल। दुनिया की सबसे क़ीमती चीज़ें ऐसी ही मामूली सुबहों में खो जाती हैं।
आज कार्तिक की पूनम है। कहीं किसी घाट पर लोग पत्तों के दोनों में दिए रखकर पानी में छोड़ र���े होंगे। मेरे पास नदी नहीं है, एक खिड़की है। रात को एक दिया वहीं रख दूँगा। तुम्हारी तरफ़ की हवा आई और उसे बुझा गई, तो समझ लूँगा कि पहुँच गया।
बस, बहुत लिख दिया। तुम होतीं तो कहतीं कि इतनी लंबी बात के लिए दो मिसरे काफ़ी थे। ठीक ही कहतीं।
सालगिरह मुबारक, परवीन। चाय फिर से बनानी पड़ेगी।
ख़त लिखने वाला लड़का।
चाय इश्क़ और राजनीति।
I can still understand the case for Washington Sundar over Jadeja, given New Zealand’s left handers. But Siraj being left out is absolutely shocking. The man who single handedly levelled the England series and is India’s leading wicket-taker in this WTC cycle doesn’t find a place, even in favourable conditions? India are already missing him on Day 1. This is Siraj territory, building partnerships, tiring batters and making things happen with his relentless work ethic. Very difficult to digest!
#NZvIND #Siraj