Today, I had the pleasure of warmly greeting Mr. Maheshbhai Patel, Chairman of the ETG Group at IFFCO Sadan, New Delhi. Later, IFFCO signed the Memorandum of Understanding (MoU) with the Empowering Farmers Foundation (EFF), Kenya, Africa. Sh. Dileep Sanaghani Ji, Chairman, IFFCO along with other senior officials were also present during the ceremony.
This will enable the promotion of IFFCO Nano Fertilisers and field trials in Africa along with other products.
@Dileep_Sanghani@IFFCO_Coop
@drusawasthi "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा" के लिए अपने जीवन का मातृभूमि के लिए होम कर देने वाले अमर जवानों को सादर नमन, मातृभूमि की इससे बड़ी सेवा कोई क्या कर सकता है, सादर
It was a pleasure to welcome Shri Naresh Srivastava, Chairman, UP Cold Storage Society Federation, at my residence yesterday.
We had a meaningful discussion on issues concerning the cold storage sector, agriculture, and opportunities to strengthen the interests of farmers and allied industries.
I sincerely appreciate his visit and look forward to continued dialogue and cooperation.
देवपोढ़ी (देवशयनी) एकादशी के पावन अवसर पर अमरेली जिला मध्यस्थ सहकारी बैंक के फील्ड स्टाफ की बैठक में सहभागिता की।
इस शुभ अवसर पर बैंक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि किसानों को सर्वोत्तम बैंकिंग सेवाएं, अधिकतम लाभ एवं समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
बैंक के मुख्य कार्यकारी बी एस कोठिया, अशोकभाई गोंडलिया, अमरेली जिला सहकारी खरीद बिक्री संघ के अध्यक्ष जयंतीभाई पानसुरिया समेत बैंक के अधिकारी ओर कर्मचारी उपस्थित रहे।
आस्था, उमंग और उत्साह के पावन पर्व श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे तथा आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।
जय जगन्नाथ! 🙏🚩
#JaiJagannath #JagannathRathYatra
गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करें।
आपके नेतृत्व में गुजरात विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे।
@Bhupendrapbjp@CMOGuj
किसानों के जीवन में सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना ही सहकारिता का वास्तविक उद्देश्य है।
एक किसान परिवार की पीड़ा ने मुझे किसान दुर्घटना बीमा योजना में महत्वपूर्ण बदलाव करने की प्रेरणा दी। अमरेली जिला सहकारी बैंक में इस पहल की शुरुआत हुई और बाद में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात सरकार में मंत्री के रूप में इसे पूरे राज्य में लागू करने का अवसर मिला।
आज यह योजना हजारों किसान परिवारों के लिए संकट की घड़ी में संबल और सुरक्षा का माध्यम बनी है।
यही जनसेवा और सहकारिता की सच्ची भावना है ✍️ दिलीप
@narendramodi@PMOIndia@AmitShah@MinOfCooperatn
Every challenge carries a lesson, every setback builds strength, and every new day brings another chance to move closer to your dreams.
#WednesdayWisdom
केंद्रीय राज्य सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल जी ने गांधीनगर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉपरेटिव मैनेजमेंट (NICM) का दौरा किया।
NICM के अध्यक्ष ओर राज्यसभा सांसद नरहरिभाई अमीन, गुजरात राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष घनश्यामभाई अमीन, खेती बैंक के अध्यक्ष डॉलरभाई कोटेचा, त्रिभुवन सहकार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. पी. सिंह सहित अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
सहकारिता शिक्षा, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के क्षेत्र में संस्थान की गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।
@mohol_murlidhar@MinOfCooperatn@narhari_amin
#सहकारिता #Cooperation #NICM
जब किसान आगे बढ़ता है, तभी देश आगे बढ़ता है।
इसी विश्वास के साथ इफको हर दिन देश के कोने-कोने में किसान गोष्ठियों, किसान सभा या किसानों से चर्चा का आयोजन करता है। यहाँ किसान केवल श्रोता नहीं होते, बल्कि संवाद के केंद्र में होते हैं।
इफ़को के विशेषज्ञ और अधिकारी छोटे-छोटे समूहों में किसानों से मिलते हैं, उनकी बातें सुनते हैं, उनके अनुभवों को समझते हैं और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ-साथ नैनो उर्वरकों के सही, संतुलित और प्रभावी उपयोग की जानकारी देते हैं।
यही संवाद ज्ञान को आत्मविश्वास में बदलता है। यही मार्गदर्शन खेती को अधिक टिकाऊ और समृद्ध बनाता है और यही अपनापन इफ़को और किसान के रिश्ते को हर दिन और भी मज़बूत करता है।
इफ़को का हर कदम... किसान के संग। हर गोष्ठी... समृद्ध खेती की ओर एक नई शुरुआत।
#AtmanirbharKrishi
@BharatUrvarak@IFFCO_Coop@AgriGoI
@drusawasthi सहकारिता और किसान कल्याण को समर्पित रहा आपका संपूर्ण जीवन अत्यंत प्रेरणादायी है सर, आपकी जीवनी "संघर्ष का सुख" हम लोगों का मार्गदर्शन करती रहती है, आपके कठिन बाल्यकाल से वैश्विक सहकारिता जगत के सर्वोच्च बिंदु तक की यात्रा हम लोगों के लिए अचंभित करने वाली हैं, सादर
आज का दिन गौरव और उपलब्धि का साक्षी है!
ओमान का सबसे बड़ा उर्वरक संयंत्र ओमिफको (OMIFCO) आज एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी बन गया है। इफको (IFFCO) और कृभको (KRIBHCO)जैसी अग्रणी भारतीय सहकारी संस्थाएं इसकी महत्वपूर्ण भागीदार हैं, और अब ओमिफको की भागीदारी ओमान की जनता के साथ-साथ वैश्विक निवेशकों तक भी विस्तृत हो गई है।
यह परिवर्तन केवल एक कॉर्पोरेट उपलब्धि नहीं, बल्कि बेहतर गवर्नेंस, पारदर्शिता और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ओमिफको की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को और सशक्त बनाएगा।
महामहिम प्रशांत पिसे, ओमान में भारत के राजदूत, डॉ. अहमद अल मरहौबी, CEO -OMIFCO समेत गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
@IFFCO_Coop@KRIBHCO_PR@OMIFCO
#OMIFCO #IFFCO #KRIBHCO #Oman #PublicListing #Cooperative #SahkarSeSamriddhi #GoodGovernance
8 जुलाई 2026 को OMIFCO के IPO शेयर लिस्टिंग कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु मस्कट (ओमान) पहुँचा।
मस्कत एयरपोर्ट आगमन पर OMIFCO के CEO Dr. Ahmed Al Marhoubi एवं बोर्ड सचिव Harish Garg ने अभिवादन किया।
OMIFCO, भारत और ओमान की सफल साझेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो अब सार्वजनिक कंपनी के रूप में एक नई यात्रा प्रारंभ कर रहा है।
🇮🇳🤝🇴🇲
@OMIFCO@IFFCO_Coop
#OMIFCO #Oman #IndiaOmanPartnership #IPOListing #Cooperation #Growth #Prosperity
लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 का दिन काले अक्षरों में दर्ज है। कांग्रेस ने सत्ता के अहंकार में पूरे देश पर आपातकाल (Emergency) थोप दिया था। लोकतंत्र को ताले में बंद कर दिया गया था और उसकी आत्मा का गला घोंटने का प्रयास किया गया था।
देश की जनता ने 21 महीनों तक अनेक कष्ट, प्रतिबंध और अन्याय सहे। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रहार किया गया।
उस समय मैं विद्यार्थी जीवन में था। लोकतंत्र की रक्षा के लिए चल रहे संघर्ष में भाग लेने के कारण मुझे भी साबरमती जेल में बंद किया गया था। जेल का वह अनुभव आज भी आपातकाल की पीड़ा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष की याद दिलाता है।
आज उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करता हूँ, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
✍️ दिलीप
#blackday
महान शिक्षाविद्, प्रखर विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
एक महान शिक्षाशास्त्री और विचारक के रूप में उनका संपूर्ण जीवन ज्ञान की साधना और समाज की उन्नति के लिए समर्पित रहा।
शिक्षा के क्षेत्र में उनके सुधार और भारतीय संस्कृति के प्रति उनका गहरा अनुराग हमेशा भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।
#ShyamaPrasadMukharjee
@Dileep_Sanghani इफको परिवार की अभिभाविका आदरणीय श्रीमती गीता संघाणी जी को जन्मदिन पर सादर शुभकामनाएं, उनका स्नेह और मार्गदर्शन पूरे परिवार को प्राप्त होता रहे, आप सदैव स्वस्थ सुखी और प्रसन्न रहें, सादर
A father's influence extends far beyond words. Through dedication, integrity, and unwavering support, fathers play a vital role in shaping individuals, families, and society.
On Father's Day, we acknowledge and appreciate the invaluable contributions of fathers and father figures whose guidance continues to inspire generations.
#HappyFathersDay #FathersDay