सभी फर्स्ट 2ndग्रेड की तैयारी करने वाले युवा साथियों को सलाह आप किसी दूसरे बेरोजगार नेताओं पर ब्लेम मत लगाओ ना तो कोई आप के पद कम करवा रहा ना एक्जाम डेट पोस्पोंड होने से रोक रहा ।। आप स्वयं खुदके दुश्मन है जो घर से भर नहीं निकल रहे ओर ना ही आप संगठित हो रहे तो आप खुद दुश्मन है
स्कूल व्याख्याता भर्ती की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने के जायज कारण -
1. राजस्थान की अधिकांश यूनिवर्सिटी के PG फाइनल के परिणाम 23 जून तक जारी नहीं हो पाएंगे जिससे हजारों छात्र इस परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।
2. B.Ed. 2nd ईयर के छात्रों के एग्जाम नहीं हुए जिससे सैंकड़ों स्टूडेंट्स इस परीक्षा से वंचित हो जाएंगे।
3. गहलोत सरकार ने स्कूल व्याख्याता के 4444 पदों पर अर्थना RPSC को भेजी पर भर्ती निकली सिर्फ 2202 पदों पर।
4. स्कूल व्याख्याता भर्ती में 3000 पद वृद्धि की फाइल वित विभाग में गई लेकिन वृद्धि कर रहें है सिर्फ 1100 पद। (रिक्त पद - 20000+)
5. अगर कुछ स्टूडेंट्स के लिए RAS postpone हो सकती है तो हजारों स्टूडेंट्स के लिए स्कूल व्याख्याता क्यों नहीं??
राजनीति विज्ञान जैसे विषय में ओबीसी (OBC) वर्ग को शून्य (0) पद, और अब पद बढ़ेंगे तो कुछ ना कुछ पद तो ज़रूर मिलेंगे ,
जिस विषय में पहले शून्य पद थे तो कई विद्यार्थियों ने फॉर्म नहीं भरे उन्हें अब भरने का मौका देना चाहिए 💯
#फर्स्ट_ग्रेड_एग्जाम_डेट_परिवर्तन_करो
स्कूल व्याख्याता भर्ती 2025
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2025
PG/BED अपीयरिंग स्टूडेंट्स व OBC MBC के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग जायज है।
अपीयरिंग व OBC MBC वाले इन हजारों अभ्यर्थियों को अपात्र होने से बचाने के लिए मैं आज से या 1 माह पहले से नहीं बल्कि 2-3 माह पहले से जागरूक था।
इसके लिए RU के परीक्षा नियंत्रक महोदय से लेकर अन्य विश्वविद्यालयों के परीक्षा नियंत्रक महोदय तक मामला अवगत करवाया था करवा रहा हूं ताकि जितना भला हो सकें उतना हो।
OBC MBC के अभ्यर्थियों के साथ गलत होने की शत् प्रतिशत संभावनाएं हैं जैसे ही पदों की संख्या बढ़कर न ई संशोधित विज्ञप्ति जारी होगी तो जहां OBC MBC के लिए कुछ विषय में 0 पद थे वहां अब बढ़ेंगे तो आवेदन की आवश्यकता होगी क्योंकि पहले पदों की संख्या जीरो थी इसलिए आवेदन नहीं कर सकें थे अब पद आयेंगे तो आवेदन करने के लिए हजारों इच्छुक अभ्यर्थी शामिल होने का हक अधिकार रखते हैं।
इन दो मांगों पर RPSC को विचार करना चाहिए और 2-3 माह परीक्षा आगे बढ़ानी चाहिए।
यहीं प्रक्रिया वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में अपनाई चाहिए क्योंकि दोनों भर्तियों में पद वृद्धि के बाद पदों की संख्या कई विषय व वर्गों में 50% से अधिक ही नहीं बल्कि 500% से भी अधिक भी बढ़ेगी क्योंकि वहां पहले पदों की संख्या "शुन्य" थी।
@RajCMO@BhajanlalBjp@RPSC1