Heartiest congratulations and best wishes to my colleague Shri @manickamtagore on being appointed as the President of Tamil Nadu Congress.
Your dedication, organisational skills and unwavering commitment to the Congress ideology will further strengthen the party.
ब्रिटिश शासन के दौरान 1923 में जब हिंदुस्तानी सेवा दल की स्थापना हुई और 1924 में पंडित जवाहरलाल नेहरू इसके प्रथम अध्यक्ष बने, तब इसका उद्देश्य था:
कांग्रेस के लिए अनुशासित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना, हर परिस्थिति में समाज और देश की सेवा करना, राष्ट्र निर्माण की भावना जगाना, भारत की आज़ादी की लड़ाई को संगठित शक्ति देना और ऐसा कैडर तैयार करना जो स्वयं से पहले देश को रखे और हर चुनौती के सामने फौलाद बनकर खड़ा हो।
102 वर्ष पुराने इस संगठन का भारत की आज़ादी और उसके बाद राष्ट्र निर्माण में योगदान अपने आप में एक गौरवशाली इतिहास है।
मेरा मानना है ���ि आज की चुनौती आज़ादी के आंदोलन से भी बड़ी है। तब सामने विदेशी हुकूमत थी, और आज संविधान और Idea of India पर हमला करने वाली ताकतें सत्ता में हैं। नफ़रत और विभाजन की राजनीति हमारे देश की आत्मा को चुनौती दे रही है।
��िस संगठन का नेतृत्व कभी पंडित नेहरू ने किया, उसकी इस ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी केवल मेरी नहीं, बल्कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की है।
इस विश्वास के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, मेरे नेता श्री राहुल गांधी जी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी और संगठन महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल ज��� का हृदय से आभारी हूँ। साथ ही, श्री लालजी देसाई जी द्वारा वर्षों तक कांग्रेस सेवा दल को मजबूत बनाने के लिए किए गए समर्पित कार्यों की सराहना करता हूँ।
कांग्रेस सेवा दल आप सभी का संगठन है। हमारा पहला लक्ष्य इसे नए स्वरूप में देश के गांव-गांव तक पहुँचाना, सेवा और संगठन की नई संस्कृति स्थापित करना, तथा संविधान और देश की एकता की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ा करना ��ोगा। नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलना ही हमारी पहचान होगी।
कांग्रेस सेवा दल इस देश का बल है।
मैं कांग्रेस के हर युवा और वरिष्ठ साथी से अपील करता हूँ, आइए, इस गौरवशाली विरासत का हिस्सा बनिए और आने वाले भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाइए। यह संगठन आपसे है, आपके लिए है।
Let's build an organisation that every Congress worker and every generation is proud of. 💪
सभी की शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
हम टोपी भी पहनेंगे,
हम लाठी भी खाएंगे।
हम गांधी का रास्ता भी चुनेंगे,
भगत सिंह का इंकलाब भी जिएंगे।
हम बाबा साहेब के संविधान की रक्षा करेंगे,
और राहुल गांधी के बब्बर शेर बनकर हर चुनौती के सामने फौलाद बनकर भी खड़े होंगे।
लड़ाई अब शुरू हुई है। ✊
@kharge @INCIndia @RahulGandhi @priyankagandhi @kcvenugopalmp @CongressSevadal
एक और पेपर लीक।
एक और परीक्षा रद्द।
इस बार महाराष्ट्र का TET।
देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है।
यह सिर्फ पेपर लीक नहीं,
यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।
मणिपुर में BSF जवान के घर में सोते दो नन्हे बच्चों की हत्या की खबर दिल को चीर देने वाली है।
मणिपुर में हिंसा की दहकती हुई आग में आज 3 साल बाद भी निर्दोष बच्चे झुलस रहे हैं - शांति का कोई संकेत दूर-दूर तक नजर नहीं आता।
मोदी सरकार इतनी संवेदनशून्य और प���्थरदिल हो गई है कि मानो यह भूल चुकी है कि मणिपुर के बच्चे भी देश के बच्चे हैं, हमारा भविष्य हैं।
कब जागेगी ये सरकार? आखिर कब तक अपनों की लाशें गिनते-गिनते मणिपुर करता रहेगा इंतज़ार?
मैं बार-बार कहता आया हूं , शांति ही एकमात्र रास्ता है। सभी समुदायों को साथ लाकर, संवेदनशीलता से ही इस संकट का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।
प्रधानमंत्री जी, मणिपुर सिर्फ एक राज्य नहीं है, ज��िम्मेदारी है। सिर्फ नाम का एक बयान काफी नहीं, सिर्फ दिखावे का एक दौरा काफी नहीं।
आपको ठोस और तत्काल कदम उठाने ही होंगे - इससे पहले कि हालात पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो जाएं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के विरुद्ध इस्तेमाल की गई अभद्र और घटिया भाषा पूरी तरह निंदनीय, शर्मनाक और अस्वीकार्य है।
खरगे जी देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय दलित और जननेता हैं - उनका अनुभव, कद और प्रतिष्ठा अतुलनीय है। उनका अपमान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि इस देश के SC-ST समाज के करोड़ों लोगों का भी ��पमान है।
लेकिन यह कोई नई बात नहीं है - यह BJP-RSS की पुरानी और सुनियोजित मानसिकता है।
बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान हो, दलित नेताओं को नीचा दिखाना हो, या SC-ST समाज के प्रतिनिधियों पर व्यक्तिगत हमले हों - भाजपा और RSS का इतिहास गवाह है कि जब-जब कोई दलित नेता सच बोलता है, तब-तब ये उसे अपमानित करने पर उतर आते हैं।
यही इनकी विचारधारा है, यही इनका असली चरित्र और चेहरा है।
और, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से स��धा सवाल है - क्या आप हिमंता सरमा की इस भाषा का समर्थन करते हैं? आपकी चुप्पी मजबूरी नहीं, सहमति है।
प्रधानमंत्री अगर देश के करोड़ों दलितों के सम्मान पर हमला होते देख मुँह न खोलें - वो न सिर्फ अपनी ज़िम्मेदारी से भाग रहे हैं, बल्कि उस अपमान के हिस्सेदार भी हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में ABVP द्वारा NSUI के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार @hiteshgulia001 पर हमला निश्चित हार के कारण बौखलाहट का परिणाम है। ये हमला दिल्ली पुलिस के संरक्षण में हुआ, ये और भी चिंतनीय है।
प्रजातन्त्र में इस तरह ��ी हिंसा का कोई स्थान नहीं है। दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र बहुत जागरूक है। वो वोट की चोट से इसका जवाब देकर @NSUI के पैनल को विजयी बनाएगा।
#StudentVsSarkar
Dear media friends, some of you are doing a good job of showing stories of missing persons. While doing so, may I request you to also guide the families to BMC control room( Satyanagar) or help them to contact Toll Free 1929 or 18003450061 for getting further assistance .
दिल्ली फायर सर्विस का नया फ���इटर...मिनटों में आ बुझाएगा स्वदेशी रोबोट...दिल्ली फायर सर्विस को मिले 6 रोबोट
अन्य ख़बरों के लि��: https://t.co/GMeliGtBAY
#LunchTime @SHAGUFTADEV @ByAnamika #Delhi
#FireStation #Robot
दिल्ली फायर सर्विस का नया फ���इटर...मिनटों में आ बुझाएगा स्वदेशी रोबोट...दिल्ली फायर सर्विस को मिले 6 रोबोट
अन्य ख़बरों के लि��: https://t.co/GMeliGtBAY
#LunchTime @SHAGUFTADEV @ByAnamika #Delhi
#FireStation #Robot
मैंने प्रधानमंत्री की आखों में डर देखा है - वो डरते हैं अडानी पर संसद में मेरे अगले भाषण से।
सीधा सवाल है - शेल कंपनियों द्वारा अडानी समूह में लगाया गया ₹20,000 करोड़ का विदेशी पैसा किसका है?
ये सारा नाटक इसी सवाल से ध्यान भटकाने के लिए है।