उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले एनएचएम संविदा कर्मचारी पिछले दो माह से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक और मानसिक संकट से जूझ रहे हैं। संविदा चिकित्सक, एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, पैरामेडिकल व मैनेजमेंट स्टाफ दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी मेहनत का सम्मान करने में लगातार विफल साबित हो रहे हैं।
मार्च और अप्रैल 2026 का लंबित मानदेय न मिलने से कर्मचारियों के सामने बच्चों की फीस, किताबें, घर-परिवार और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। यह बेहद चिंताजनक है कि जो कर्मचारी स्वास्थ्य व्यवस्था को संभाल रहे हैं, वही अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
@UPGovt से हमारी मांग है कि कर्मचारियों की जायज मांगों को तत्काल पूरा करते हुए लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों और कर्मचारियों को न्याय मिल सके।
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारी सरकार आने पर संविदा व्यवस्था को समाप्त कर कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा तथा उन्हें न्यूनतम 25,000 रुपये मासिक वेतन सुनिश्चित किया जाएगा।
@nhm_up@brajeshpathakup
#ASP_K_Mission2027
UPSI भर्ती परीक्षा में #पंडित शब्द को अपमानित किए जाने पर यूपी के ब्राह्मण विधायकों ने तगड़ा विरोध जताया है,
सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के ललकार के कारण
1. ब्रजेश पाठक जी ( उप मुख्यमंत्री, उ प्र सरकार)
2. शलभमणि त्रिपाठी जी ( विधायक, देवरिया सदर)
3. विपुल दुबे ( विधायक, ज्ञानपुर भदोही)
4. पी. एन. पाठक ( विधायक, कुशीनगर)
5. रमेश चंद्र मिश्रा ( विधायक, बदलापुर जौनपुर)
6. प्रकाश द्विवेदी ( विधायक, बांदा सदर)
7. शशांक त्रिवेदी ( विधायक, महोली सीतापुर)
उक्त सभी विधायकगणों ने इस विषय को संज्ञान में लेकर अपना विरोध जताया है और सीएम योगी को चिट्ठी लिखा है !
यूपी के ब्राह्मण विधायकों में समाज के प्रति चेतना आ रही है !
इसके अलावा चंदौली से विधायक 'सुशील सिंह' ने भी ब्राह्मणों के सम्मान के लिए आवाज उठाया है, हम उनके आभारी है !
जय परशुराम ,जय मां भवानी 🙏🚩
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न को लेकर जो विकल्प दिए गए उन पर हमे कड़ी आपत्ति है ।सरकार ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। किसी भी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुँचती है तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों को कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए। इस पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं ।संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार सभी समाजों के सम्मान, समानता और संवेदनशीलता के सिद्धांत पर काम करती है। प्रदेश के हर नागरिक की गरिमा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हमारे देश में लगभग हर साल ढ़ाई करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं। गर्भवती महिला के स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर नवजात बच्चे को 16 वर्ष तक लगने वाली आवश्यक 11 वैक्सीन के 27 डोज हमारी सरकार ने नि:शुल्क लगाने की व्यवस्था की है।
अधिकारियों की लापरवाही के कारण महाराजगंज में तैनात संविदा कर्मी आत्महत्या करने नदी के किनारे पहुंच गया ये अमृतकाल की शुरुआत जिसमें कर्मचारियों को विगत दो माह से प्रदेश में वेतन नहीं मिल रहा है और @brajeshpathakup जी मौन है @myogiadityanath@bstvlive@meevkt@Aamitabh2@nhm_up
योगी सरकार को क्यो बदनाम किया जा रहा है? एनएचएम कर्मी हेतू सन 2018 मे बेतन बिसंगति दूर करने की गठित कमेटी आज तक 5 वर्ष से ज्यादा समय बीतने पर कोई निर्णय नही दे सकी। सिर्फ कागज मे, अगले 10साल आसार नही लगते कुछ होगा। संज्ञान लेकर न्याय कराये। @myogiadityanath@CMOfficeUP@nhm_up
माननीय मुख्यमंत्री जी घर से 500से 800किलोमीटर अल्प बेतन मे काम कर रही संविदा एएनएम महिलाओ पर दया कीजिए और रिक्त पदो पर ट्रांसफर खुलवाये जिससे गृह जनपद एएनएम बहन जा सके, भगवान राम अपने घर आ गये एएनएम बहन कब आएगी? 🙏 @CMOfficeUP@narendramodi@brajeshpathakup@myogiadityanat