पर्यावरण संरक्षण में व्यक्ति की भूमिका:
"हाल ही में हम सभी ने हिमाचल में , भारत के अन्य भागों और विश्व के कई देशों मे हुई बारिश और बादल फटने की घटनाओं को देखा। इसके लिए हमने कई तरह की जिम्मेदारियाँ तय कीं, कभी जलवायु परिवर्तन को, कभी चार लेन सड़कों के निर्माण को, कभी सरकारी तंत्र को और अन्य कई कारणों को दोषी ठहराया। लेकिन क्या हमने कभी सोचा कि पर्यावरण के प्रति हमारे भी कुछ कर्तव्य हैं, जिन्हें हम पूरी तरह से नहीं निभा रहे। आज के लेख में मैं इन्हीं का उल्लेख करने जा रहा हूँ कि हम कैसे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायक हो सकते हैं।
पर्यावरण संरक्षण एक जटिल और बहुस्तरीय चुनौती है, जिसमें हर व्यक्ति, समुदाय, और संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। व्यक्ति की भूमिका न केवल पर्यावरण को बचाने में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह एक स्वस्थ और समृद्ध भविष्य के लिए भी आवश्यक है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जीवन में बदलाव
हम अगर अपने आसपास देखे तो हमें दो मुख्य कारण जो कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं दिखेगे 1. पोलीथीन बैग्स 2. एयर कंडीशनर और अन्य बिजली के उपकरणों का बेतहाशा प्रयोग 3. अन्य कई कारण जिनका उल्लेख मैं करने जा रहा हूं
हम निम्न लिखित आसान उपाय अपना कर पर्यावरण सुरक्षा में सहायक सिद्ध हो सकते हैं
1. ऊर्जा संचयन: ऊर्जा की बचत करने के लिए एलईडी बल्ब, ऊर्जा-कुशल उपकरणों का उपयोग करें और अनावश्यक उपकरणों को बंद रखें। विशेषकर एयर कंडीशनर का उपयोग कम से कम करे.
2.पॉलीथीन बैग्स के निपटान और पर्यावरण संरक्षण*
*पॉलीथीन बैग्स के नुकसान:*
i). प्लास्टिक प्रदूषण पॉलीथीन बैग्स जल और मिट्टी को प्रदूषित करते हैं।
ii) जलभराव: पॉलीथीन बैग्स जल निकासी को बाधित करते हैं जिस के कारण जलभराव की समस्या पैदा होती हैं।
पॉलीथीन बैग्स के निपटान के तरीके
i) रिसाइकलिंग:
ii). पुनरुपयोग:
iii). कचरा प्रबंधन:*
पॉलीथिन बैग के विकल्प के रूप मे हम कपड़े के बैग या जूट बैग का उपयोग कर सकते हैं
3. परिवहन: जब तक बहुत जरूरी ना हो निजी वाहनों के स्थान पर सार्वजनिक परिवहन, साइकिल, या पैदल चलने का उपयोग करें जिससे वायु प्रदूषण कम हो।
4. स्थानीय उत्पादों का उपयोग: घर बनाने में अन्य निर्माण कार्यों में स्थानीय उत्पादों का उपयोग करके हम परिवहन से होने वाले प्रदूषण को कम कर सकते हैं ।
5. पेड़ लगाना: पेड़ की जड़ें मिट्टी तथा बड़े बड़े पत्थरों को जकड़ कर रखती है इस से पहाड़ों का खिसकना रुका रहता है, वायु प्रदूषण कम होता है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। अभी सरकार ने "एक पेड़ माँ के नाम" लगाने का आग्रह जनता से किया है। एक नागरिक के नाते हमें एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए
6. सामूहिक प्रयास: समुदाय और संगठन के साथ मिलकर
i) स्थानीय पर्यावरण समूहों में शामिल होना: हमें स्थानीय समूहों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना चाहिए
ii).पर्यावरण जागरूकता फैलाना: जब भी मौका मिले दूसरों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करें।
iii). नीतियों के लिए समर्थन: सरकार और नीति निर्माताओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए नीतियां बनाने का आग्रह करें। अब समय आ गया है कि, सरकार को और पंचायतों को गाँव स्तर पर पर्यावरण समुहोॅ को गठित करने का आग्रह करे
iv). शिक्षा और प्रशिक्षण: पर्यावरण शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लें और दूसरों को भी प्रोत्साहित करें।
7 निष्कर्ष:
पर्यावरण संरक्षण में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनानी चाहिए और दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। सामूहिक प्रयासों से हम एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण कर सकते हैं।
अंत मे :-
संघर्ष हमेशा चलता रहेगा, लेकिन यही संघर्ष एक दिन दुनिया बदलता है।
@UNEP@KirenRijiju@byadavbjp@moefcc@TheParvati@dalipsabharwal@HBjournalist@AdvZulikha@baltiahmedshah@pedalandtring@Amysharma77@BikerGirlkancha@Chiragshah3088@bhakti_iii
हम सब दिवाली पर महँगी मिठाई खरीदते हैं, उसमे से 250 ग्राम कम करके आप पारम्परिक चीनी के बने खिलौने की खरीदारी करे जिस से उन लोगों को कुछ कमाने का मौका मिले जो ये खिलौने बनाते हैं ताकि इनके घर मे भी दिवाली बन सके @TinyDhillon@BikerGirlkancha@TheParvati@Nehra_Singh80#Diwali2024
हम सब दिवाली पर महँगी मिठाई खरीदते हैं, उसमे से 250 ग्राम कम करके आप पारम्परिक चीनी के बने खिलौने की खरीदारी करे जिस से उन लोगों को कुछ कमाने का मौका मिले जो ये खिलौने बनाते हैं ताकि इनके घर मे भी दिवाली बन सके @TinyDhillon@BikerGirlkancha@TheParvati@Nehra_Singh80#Diwali2024
“𝐀𝐫𝐦𝐲 𝐂𝐝𝐫, 𝐀𝐑𝐓𝐑𝐀𝐂 𝐯𝐢𝐬𝐢𝐭𝐬 7 𝐌𝐀𝐃𝐑𝐀𝐒 𝐈𝐧𝐟𝐚𝐧𝐭𝐫𝐲 𝐁𝐚𝐭𝐭𝐚𝐥𝐢𝐨𝐧 𝐆𝐫𝐨𝐮𝐩”
Lt Gen Manjinder Singh, #GOCinC#ARTRAC & COLONEL of The MADRAS REGIMENT visited the 7 MADRAS Infantry Battalion Group at #Manesar as the PALTAN gears up for UN Peacekeeping Operations deployment at Lebanon, #UNIFIL.
He shared his valuable insights with the gallant THAMBIS and urged them to continue the outstanding work and uphold the esteemed legacy of the Regiment during the prestigious UN Mission.
#ColonelOfTheMADRASRegiment
#MagnificentSeven
#MADRASREGIMENT
#VeerMadrasi
#UNIFIL
#IndianArmy🇮🇳
#ARTRAC
@adgpi