BJP की चुनावी जुमलेबाजी फिर से शुरू हो गई है।
असम में BJP सरकार महिलाओं और युवाओं को पैसों का लालच देकर वोट खरीदने की साजिश रच रही है।
मगर इनकी इस धोखाधड़ी को असम की जनता समझती है। बिहार में BJP-JDU सरकार ने चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के खातों में पैसे डालकर वोट बटोरे थे, और चुनाव जीतते ही अपने वादों से मुकर गई।
चुनावी साल में गरीबों-महिलाओं-युवाओं को ठगना, वादे करना और फिर मुकर जाना - यह भाजपा की पुरानी चाल है।
आख़िर ये 'बड़ी घोषणाएं' चुनाव से ठीक पहले ही क्यों आ रही हैं?
BJP असम में 10 साल से सत्ता में है, फिर क्यों नहीं पहले ये स्कीमें चालू की?
क्यों नहीं हर साल जनता को लाभ दिया?
क्योंकि इनका मकसद कभी विकास नहीं, सिर्फ वोट लूटना है! असल में ये सिर्फ चुनावी स्टंट है, चुनाव बाद सब धोखा साबित होगा।
असम की समझदार जनता अब इनकी चालाकी समझ चुकी है। इनके बहकावे में नहीं आएंगे। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम पहले दिन से काम शुरू करेंगे। हर महिला, हर युवा, हर परिवार को स्थायी लाभ देंगे। जनता की हर मांग पूरी होगी, बिना किसी बहाने के।
असमवासी जानते हैं कि असली बदलाव कांग्रेस ही लाएगी। इसलिए असम के करोड़ों लोग इस बार BJP के झूठे वादों को ठुकराकर कांग्रेस को चुनेंगे।
BJP’s election gimmickry has started once again.
In Assam, the BJP government is conspiring to buy votes by luring women and youth with money.
But the people of Assam understand this deception very well. In Bihar, the BJP–JDU government transferred money to women’s bank accounts just before the elections to secure votes, and the moment the election was won, they backed out of their promises.
Cheating the poor, women, and youth during an election year; making promises and then reneging on them, this is the BJP’s standard strategy.
Why do these “big announcements” surface only right before elections?
The BJP has been in power in Assam for 10 years, why were these schemes not launched earlier?
Why were people not given benefits every year?
Because their objective has never been development, only vote-grabbing. In reality, this is nothing but an election stunt, and after the elections it will once again turn out to be a betrayal.
The wise people of Assam have now seen through these tactics. They will not fall for such deception. When a Congress government is formed, we will start working from day one. Every woman, every youth, and every family will receive permanent and meaningful benefits. Every public demand will be fulfilled, without excuses.
The people of Assam know that real change can come only through the Congress. That is why crores of Assamese people will reject the BJP’s false promises this time and choose the Congress.
पुलिस भर्ती, रेलवे, SSC, NEET, CTET हर परीक्षा में धांधली से युवाओं को ठगा जा रहा है, मोदी सरकार 1 परीक्षा भी ईमानदारी और पारदर्शिता से नहीं करवा पा रही है।
दिल्ली पुलिस की भर्ती परीक्षा में धांधली से स्पष्ट है कि भाजपा सरकारों में सेटिंग और सौदेबाज़ी से युवाओं का भविष्य कुचला जा रहा है।
जिस सरकार में युवाओं का भविष्य असुरक्षित हो, और जिम्मेदार केवल झूठे दावे करें, वहां युवाओं के भविष्य की उम्मीद करना बेकार है।
आज मैं #SaveAravalli अभियान का हिस्सा बन रहा हूँ। यह सिर्फ एक फोटो नहीं, एक विरोध है उस नई परिभाषा के खिलाफ जिसके तहत 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों को 'अरावली' मानने से इंकार किया जा रहा है।
#SaveAravalli
कल रविवार, 30 नवम्बर को मेरे 45वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित 'स्नेह मिलन' एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
📍 स्थान: जय कृष्णा क्लब, जी.डी. कॉलेज के सामने, अलवर l समय प्रातः 9.15 बजे से
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी रहे, सरल व्यक्तित्व के धनी श्री टीकाराम जूली को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं। @TikaRamJullyINC
(File Pic)
मैंने कल भी कहा था कि शिक्षा के मंदिरों में जिस तरह RSS अपने कार्यक्रम कर रही है, वह शिक्षा के मंदिरों को राजनीतिक अखाड़ा बनाने का काम कर रही है l
आज जब NSUI कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण रूप से इसका विरोध किया तो RSS के लोगों ने उन पर बर्बरतापूर्ण लाठियाँ बरसायीं और पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही, क्या यही पुलिस का धर्म है?
यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है। पुलिस खुद NSUI कार्यकर्ताओं की गाड़ियाँ तोड़ रही है यह सत्ता के इशारे पर किया गया लोकतंत्र का गला घोंटने वाला कृत्य है। जो ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है l
@RajCMO@nsui@RahulGandhi@kcvenugopalmp@Sukhjinder_INC@NSUIRajasthan
छात्र राजनीति से जुड़े राजस्थान एनएसयूआई के ऊर्जावान प्रतिनिधियों/सदस्यों ने आज दिल्ली में मुलाकात की।
पंजाब में छात्रसंघ चुनाव हुए हैं, दिल्ली में छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं; लेकिन राजस्थान में नहीं; यह अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के इन होनहार नौजवानों से बातचीत के दौरान यही पाया कि छात्रसंघ चुनाव न करवाकर राज्य सरकार इनकी उम्मीदें कुचल रही है। NSUI संगठन, चुनाव प्रणाली तथा देश और प्रदेश के मुद्दों को लेकर इनसे विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
अपने-अपने कॉलेज, यूनिवर्सिटी में कई सालों से छात्रों के इश्यूज उठा रहे इन युवाओं ने DUSU इलेक्शन में भी बहुत मेहनत की है।
निश्चित ही आने वाला समय युवाओं का है। कांग्रेस की रीति-नीति को आगे बढ़ाने और स्वच्छ राजनीति की जिम्मेदारी भी इन मजबूत कंधों पर है। सभी को मेरी शुभकामनाएँ।
#Rajasthan #NSUI
राजस्थान की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में हालात इतने भयावह हैं कि कानून के रखवाले ही सरेआम पीटे और घसीटे जा रहे है l
डीग ज़िला जो मुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री का गृह जिला है वहीं कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ रही हैं। यह न सिर्फ़ शर्मनाक और अक्षम्य है बल्कि प्रदेशवासियों को डरा देने वाली स्थिति है।
इस बदहाल कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी कौन लेगा ? मुख्यमंत्री जी? गृह राज्य मंत्री जी?
या फिर दोनों मिलकर, पूछता है राजस्थान!
@RajCMO@DeegPolice@BhajanlalBjp
लालसोट, दौसा में ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर जनसभा को संबोधित किया और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लिया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी ने जिस साहस और ठोस तथ्यों के साथ ‘वोट चोरी’ का खुलासा किया है, उसने भाजपा की असलियत पूरे देश के सामने उजागर कर दी है। भाजपा ने जनता के विश्वास को तोड़ा, जनमत का अपमान किया और सत्ता पर काबिज हुई, यह लोकतंत्र का घोर अपमान है।
लालसोट की जनता आज भारी संख्या में उमड़ी और इस आंदोलन को ऐतिहासिक समर्थन दिया। लोगों ने हस्ताक्षर कर यह स्पष्ट संदेश दिया कि अब जनता जाग चुकी है। वह अपने वोट की ताक़त और संविधान की गरिमा की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़ी है। और अब पूरे दमख़म के साथ आवाज़ गूंज रही है "वोट चोरों, गद्दी छोड़ो!"
#TRJ | #TikaramJully | #LOPRajasthan | #Congress | #Rajasthan | #Alwar | #Lalsot | #Dausa
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
देश में महिलाओं के हक़ और अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने, उनके सशक्तिकरण, सम्मान, समानता और सुरक्षा के लिए आपका समर्पण एवं प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आपके प्रयासों से समाज में न्याय और समानता की अलख सदैव प्रज्वलित होती रहेगी। @LambaAlka@MahilaCongress@sarika171174@RajasthanPMC
सरिस्का के बाघों की बढ़ती संख्या हम सभी के लिए खुशखबरी है।
यहां बफर ज़ोन में बाघिन #ST2302 ने शावक को जन्म दिया है। कैमरा ट्रैप में बाघिन के साथ उसके एक शावक की तस्वीर दिखाई दी है, संभावना है कि और भी शावक हो।
बाला किला और करणी माता मंदिर के पास Tigress ST2302 नज़र आई है।
सरिस्का के आसपास रहने वाले लोगों से आग्रह है कि सजगता के साथ रहे, तथा क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही ना करें।
#Sariska #TigressST2302 #Alwar
इन्हें शहीदों की शहादत और देश की भावनाओं से प्यार नहीं, इन्हें तो बस व्यापार से प्यार है।
क्योंकि अमित शाह जी के बेटे का व्यापार नहीं बिगड़ना चाहिए। भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच होगा तभी तो BCCI से कमाई कारोबार चलेगा।
पीएम मोदी जी की माताजी के सम्मान से जुड़े सवाल एवं मां- पिता के सम्मान पर मेरे विचार :
ये सब छोड़िए माता जी पिता जी का, सब लोग हर माता का सम्मान करते हैं, राहुल गांधी जी भी सम्मान करते हैं मोदी जी की मां का, कौन सम्मान नहीं करेगा ?
हर मां का सम्मान इस देश के अंदर है चाहे किसी की मां हो, पक्ष की हो विपक्ष की हो, क्या मां तो मां ही होती है, मां का कोई विकल्प है क्या दुनिया के अंदर ? उसके ऊपर इस प्रकार की बहस होना ही मैं समझता हूं उचित नहीं है।
मां के ऊपर बहस होना मैं समझता हूं ये अपने आप में अच्छी बात नहीं है, मां तो मां होती है सबकी।