भाई @BhimArmyChief और भीम आर्मी को छोटा-मोटा कह देना ये भाषा अगर कोई सड़क छाप व्यक्ति बोलता तो एक बार को समझ आता था! लेकिन बहुजनों के सबसे बड़े राजनैतिक दल बहुजन समाज पार्टी जिसको मान्यवर कांशीराम साहब और माननीय बहनजी ने अपने खून पसीने की मेहनत से सींचा उसके राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर के द्वारा इस तरह की भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती थी।
भीम आर्मी संगठन सिर्फ़ चन्द्रशेखर आज़ाद नहीं हैं भीम आर्मी संगठन बहुजन समाज के तमाम लोगो से मिलकर बना है।
आपकी राजनीति अभी शुरू हुई है @AnandAkash_BSP यहाँ अपने ही लोगों को छोटा कह देना ये कहाँ तक ठीक है। आपको तो सबसे बड़े दल का फ़ायदा उठाते हुए सबको साथ लाने का प्रयास करना चाहिए।
दल संगठन अलग अलग हो सकते हैं, लेकिन समाज और मूवमेंट तो एक ही है! मेरे भाई कांशीराम साहब सामाजिक परिवर्तन की बात कहकर गये थे तो भीम आर्मी हो या नीले झंडे के नीचे काम करने वाला कोई भी दल उसको आप छोटा कैसे बोल सकते हैं।
इस तरह की बयानबाज़ी अगर कोई बसपा के लिए भी करता तो मेरी यही सोच होती।