माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री जी, बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए तो पहले शिक्षकों को उनकी समस्याओं से मुक्त कीजिए!
आप विद्यालयों में निरीक्षण कराइए, ऑनलाइन अटेंडेंस लागू कीजिए, AI से मॉनिटरिंग कराइए, हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है। हम भी चाहते हैं कि बिहार के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। लेकिन एक बार शिक्षकों की वास्तविक परिस्थितियों को भी समझिए।
आखिर शिक्षक विद्यालय में पढ़ाने के बजाय दूसरे कामों के लिए कार्यालयों और सचिवालयों का चक्कर क्यों लगा रहा है?
एक शिक्षक वर्षों से अपने घर के नजदीक स्थानांतरण के लिए तरस रहा है। बहुत कम संख्या में शिक्षक स्थानांतरण से वंचित बचे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ।
अपनी छोटी-सी प्रशासनिक समस्या के समाधान के लिए शिक्षक को तीन-तीन दिन कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है। एरियर का भुगतान समय पर नहीं होता। सेवा संबंधी कार्य लंबित रहते हैं। कभी सचिवालय, कभी जिला कार्यालय तो कभी मंत्री जी के आवास तक दौड़ लगानी पड़ती है।
आखिर शिक्षक विद्यालय में पढ़ाए या अपने अधिकारों के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाए?
माननीय मंत्री जी!
- आपने एरियर भुगतान की बात कही थी, लेकिन आज भी शिक्षक अपने एरियर का इंतजार कर रहे हैं। उल्टा एरियर भुगतान नहीं करने का पत्र जारी हो जाता है।
- आपने केंद्रीय वेतनमान की दिशा में प्रयास की बात कही थी, लेकिन आज तक शिक्षकों को सप्तम वेतनमान नहीं मिला।
- आपने स्थानांतरण जल्द कराने की बात कही थी, लेकिन अभी तक अंतरजिला स्थानांतरण की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई।
- शिक्षकों की अन्य सेवा संबंधी समस्याएं भी वर्षों से लंबित हैं।
हमारी राजनीति करने में कोई रुचि नहीं है। हमारा पेशा बच्चों को पढ़ाना है। हमारा सपना है कि बिहार के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त करें।
हमारी सरकार और शिक्षा विभाग से बस इतनी मांग है कि शिक्षकों को उनका जायज हक समय पर और बिना दौड़-भाग के दे दिया जाए।
समय पर वेतन और एरियर मिले, स्थानांतरण की समस्या दूर हो, सेवा संबंधी कार्य समय पर हों, शिक्षकों को सम्मान और मानसिक शांति मिले।
फिर देखिए, शिक्षक अपनी पूरी ऊर्जा विद्यालय और बच्चों के भविष्य पर लगाएगा।
शिक्षक को परेशानियों से मुक्त कर दीजिए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अलग से इतने प्रयासों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
शिक्षक को पढ़ाने दीजिए, उसके अधिकारों के लिए उसे दर-दर भटकने पर मजबूर मत कीजिए।
यही बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
— बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS)
@biharTrUnity Ye aandolan hi scripted tha.sarkar ne jannbhujhke isko kahda kiya,kuch teacher leaders apni netagiri chamka liye ho gaya mil gaya 7th pay commission ka benefit,agar ye haal raha na to puri life nahi milega Aaj mai likh ke decraha hu
Ab bas ek hi upay bacha hai support prashant kishore,kyunki election baad koi teachers ko puchega bhi nahi isiliye BJP-JDU ko MLC election mai har haal mai https://t.co/lzDzW8OhsV jaakar inke munh pe thappar lagega.#BiharTeacherNeeds7thPay
*अब शिक्षक साथियों की आवाज़ सुनी भी जाएगी, समझी भी जाएगी और शीघ्रतापूर्वक समाधान तक पहुँचाने का प्रयास भी होगा।*
बिहार के लाखों शिक्षक साथियों की वर्षों से लंबित मांगों—7वें वेतन आयोग के अनुरूप पूर्ण वेतनमान, पुरानी पेंशन, पदोन्नति एवं अन्य सेवा संबंधी विषयों—को लेकर गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से पटना के गर्दनीबाग में शिक्षक साथी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे थे।
कल नामांकन की व्यस्तताओं से निवृत्त होते ही मैं सीधे गर्दनीबाग धरना स्थल पहुँचा। अनशनरत शिक्षक साथियों से मिला, उनकी बातों और मांगों को विस्तार से समझा।
वहाँ से निकलकर मैंने माननीय शिक्षा मंत्री एवं मेरे बड़े भाई श्री मिथिलेश तिवारी जी से मुलाकात कर शिक्षक साथियों की भावनाओं और उनकी मांगों को उनके समक्ष रखा।
माननीय मंत्री जी ने शिक्षक हित में संवेदनशीलता दिखाते हुए 7वें वेतनमान से जुड़े सभी पहलुओं—विशेषकर इसके वित्तीय एवं प्रशासनिक पक्ष—की समीक्षा कर उच्चस्तरीय कमिटी के माध्यम से आगे बढ़ने का भरोसा दिया और शिक्षक साथियों से अनशन समाप्त करने की अपील की। हमारी सरकार ने सातवें वेतनमान के वित्तीय प्रभाव का आकलन कर कमिटी के माध्यम से विषय पर आगे बढ़ने का निश्चय कर चुकी है।
💢इसके बाद पुनः अनशन स्थल पहुँचकर शिक्षक साथियों से संवाद किया और जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।💢
मेरे लिए यह केवल एक आंदोलन समाप्त कराने का विषय नहीं है—शिक्षकों की जायज़ बात को सरकार तक और सरकार के सकारात्मक संवाद को शिक्षकों तक पहुँचाना मेरी जिम्मेदारी है।
संघर्ष की आवाज़ जब संवाद की मेज तक पहुँचती है, तभी समाधान का रास्ता निकलता है।
शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़े हर न्यायोचित विषय पर मेरी भूमिका स्पष्ट है—
🌹*जहाँ शिक्षक की बात होगी,वहाँ मेरी आवाज़ होगी,*🌹
🌹*जहाँ शिक्षक का अधिकार होगा,वहाँ मेरा प्रयास होगा*🌹
शिक्षक साथियों के विश्वास के लिए हृदय से आभार और माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी का सकारात्मक पहल के लिए हार्दिक धन्यवाद।🙏🙏
*संवाद भी जारी रहेगा, प्रयास भी जारी रहेगा—शिक्षक हित में कदम रुकेंगे नहीं।*
अभिषेक झा
प्रदेश प्रवक्ता, जनता दल (यूनाइटेड)
NDA समर्थित प्रत्याशी
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र MLC चुनाव 2026
#शिक्षक_सम्मान #शिक्षक_हित #सातवां_वेतनमान #अभिषेक_झा #तिरहुत_स्नातक #संवाद_से_समाधान
Bihar MLC Election: Prashant Kishor ने पहली बार बताया Jan Suraaj इतनी ? Anant Singh पर, Dr Anuj?
पूरा वीडियो लिंक पर क्लिक करके देखें
https://t.co/wL8ne8GxVn
#BiharMLCElection #PrashantKishor #AnantSingh #AnujSingh #JanSuraaj #BiharNews #BiharPolitics #KhabarUnfiltered
🫡आज शिक्षकों ने काला बैच लगा के, विद्यालय का पठन पाठन का कार्य किया जिससे,अनशन का समर्थन गर्दनीबाग़ न जाके भी किया गया।
❤️ यह तस्वीरें न सिर्फ अनशन का समर्थन है अपितु उनकी मानसिक भागीदारी भी दिखाती है, क्योंकि यह सभी शिक्षक कौम की न्यायपूर्ण मांग है।
•🔸 शिक्षक समाज सबका मार्गदर्शक है, आज उसे अपने मार्ग की रक्षा खुद एकजुट होकर करनी होगी।"
•🔸 "जो कौम अपने ही तपते हुए साथियों के साथ खड़ी नहीं हो सकती, वह समाज में अपना सम्मान कैसे बचाएगी?"
•🔸 "यह केवल कुछ दिनों का अनशन नहीं, हमारी भावी पीढ़ियों के अधिकारों की बुनियाद है।"
जय हिंद • जय शिक्षक •जय एकता
#BiharTeachersNeeds7thPay
#BiharTeachersNeeds7thPay
@Team_BRVAS@officecmbihar@mkrtiwari_bjp@btetctet@BIHARSS1
🤔🤔 सोचने वाली बात है 😐
क्या लगता है, अनशन से बात न बनी तो संघों की एक आवाज पे हड़ताल कर, सार्थकता, उपयोगिता,लाभकारिता Necessity जो दूसरे कर्मियों की हमसे ज्यादा है ऐसी हमारी समाज को दिखती है, को अपनी सार्थकता का परिचय कराने के लिए 💪🏼 तैयार हैं।.....
#BiharTeachersNeeds7thPay@Team_BRVAS
सातवाँ वेतनमान शिक्षकों का अधिकार और सम्मान का प्रश्न है।
जब तक सरकार की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक हमारा संघर्ष पूरी दृढ़ता और एकजुटता के साथ जारी रहेगा। @Anish97098@btetctet@imravisawarn@samrat4bjp@BiharCMQRT