Secretary Chhattisgarh Pradesh Congress Committee
National Coordinator AICC Minority Department (LDM
Ex. Incharge General Secretary Chhattisgarh Youth Congress.
पहले शिवसेना, फिर NCP और अब तृणमूल कांग्रेस।
हर बार एक ही पैटर्न - BJP और चुनाव आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं। फिर उसका चुनाव चिन्ह छीन लिया जाता है।
जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं।
वोट चोरी। सरकार चोरी। अब पार्टी चोरी - ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं।
ECI की संवैधानिक ज़िम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है - मगर उल्टा वो उन ताकतों की मदद कर रहा है, जो जनता के फैसले को ही पलट देते हैं।
यह लड़ाई सिर्फ़ ममता बनर्जी जी की नहीं है। यह हर राजनीतिक दल, हर मतदाता की लड़ाई है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है।
कांग्रेस कार्यालय, राजेन्द्र भवन लोहरदगा में लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा...मुझे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने के उपलक्ष्य में भव्य अभिनन्दन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी श्री अशोक चौधरी जी एवं लोकसभा सह प्रभारी श्री विजय खां जी की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही समारोह में जिला अध्यक्ष सूखैर भगत जी, इसके पश्चात जिला कांग्रेस कमिटी, युवा जिलाध्यक्ष, सभी प्रखंड अध्यक्ष , नगर अध्यक्ष, अल्पसंख्यक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पंचायत कमिटी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया।
सबसे पहले मैं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत जी, सभी पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों, नगर कमिटी, मण्डल कमिटी, पंचायत कमिटी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का मैं आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए धन्यवाद करता हूँ। आप सभी का यह स्नेह और विश्वास मेरे लिए शक्ति, प्रेरणा और नई ऊर्जा का स्रोत है।
आज छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए दिल्ली स्थित NSUI के केंद्रीय कार्यालय पहुँच कर वहाँ मौजूद सभी छात्र नेताओं से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।
आप सभी देश का भविष्य हैं। @nsui सिर्फ एक छात्र संगठन नहीं है, बल्कि सब छात्रों को लेकर चलने वाली छात्र संगठन है।DUSU चुनाव सिर्फ दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव नहीं है, यह नफरत बनाम मोहब्बत की लड़ाई है। ABVP की नफरत की राजनीति को NSUI की मोहब्बत की राजनीति से हराना है।
बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें। साथ ही, सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि वो राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ चलाकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाए।
आज नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी से आत्मीय मुलाकात की और छत्तीसगढ़ का दायित्व सौंपने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन के प्रति एक बड़ी जवाबदेही भी है। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, मजबूत संगठन और जनता के विश्वास के बल पर हम मिलकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता में वापसी का संकल्प पूरा करेंगे।
"छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया"
@kharge@kcvenugopalmp@priyankagandhi@bhupeshbaghel@DeepakBaijINC@TS_SinghDeo@DrCharandas@INCChhattisgarh
आज कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ का दायित्व सौंपे जाने पर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह जिम्मेदारी मेरे लिए केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति सेवा, संघर्ष और संकल्प का अवसर है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि सामूहिक नेतृत्व, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के साथ हम छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को और मजबूत करेंगे तथा जनविश्वास के साथ सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और समाज के हर वर्ग के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करना हमारी प्राथमिकता होगी।
"छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया"
@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@priyankagandhi@bhupeshbaghel@DeepakBaijINC@TS_SinghDeo@DrCharandas@INCChhattisgarh
राहुल जी ने कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में कहा था कि देश में राजनीति की पिच बदलने जा रही है, और देखते देखते हवाओं ने अपना रुख़ बदल लिया, राहुल मुस्करा रहे हैं और भाजपा की नींद उड़ी हुई है।
पूरा सरकारी तंत्र, पूरी मीडिया, पूरा IT Cell लाख कोशिशों के बाद भी मोदी जी की छवि सुधार नहीं पा रहा है, छात्रों की गूँज पूरी सरकार के कानों में गूँज रही है।
कुछ लोग कह रहे हैं राहुल तो पूरी तरह बदल गये हैं, मैं कहता हूँ राहुल तो वैसे ही हैं बस आप लोगों के देखने का नज़रिया बदल गया है, धीरे धीरे और बदलेगा आपका नज़रिया, मोदी जी और आप्रसंगिक होते जायेंगे, राहुल में लोगों का भरोसा और बढ़ता जायेगा।
@RahulGandhi
LoP Shri @RahulGandhi ji and Congress General Secretary Smt. @priyankagandhi ji met H.E. Dato’ Seri @anwaribrahim ji, Prime Minister of Malaysia today.
📍New Delhi
केंद्र सरकार ने आदिवासी समाज, ग्राम सभाओं और पर्यावरण की चिंताओं को दरकिनार कर हसदेव के जंगलों को उद्योगपतियों के हवाले करने का रास्ता खोल दिया है। तारा कोल ब्लॉक की नीलामी मोदानी मॉडल का एक और उदाहरण है।
केंद्र द्वारा हाल में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी की गई है और इसकी विजेता कंपनी सीजी सिन-गैस एंड केमिकल्स लिमिटेड बताई गई है, जो मुंद्रा सिनर्जी लिमिटेड की सहायक कंपनी है। मुंद्रा सिनर्जी लिमिटेड, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी है। इस फैसले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 26 जुलाई 2022 को छत्तीसगढ़ विधानसभा ने सर्वसम्मति से हसदेव क्षेत्र में कोई नया कोल ब्लॉक नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद 16 जुलाई 2023 को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि हसदेव में नई खदान की आवश्यकता नहीं है। इतना ही नहीं, 19 अक्टूबर 2023 को केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने तारा समेत 40 कोल ब्लॉकों को डीनोटिफाई कर दिया था। इसके बावजूद तारा कोल ब्लॉक की नीलामी किया जाना केंद्र सरकार की नीति और उसके पुराने फैसलों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। तारा कोल ब्लॉक करीब 5,000 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 4,000 एकड़ से अधिक घना जंगल है। खनन के लिए 10 लाख से अधिक पेड़ों की कटाई का खतरा है। इससे लेमरू एलीफेंट रिजर्व और हाथियों के प्राकृतिक कॉरिडोर पर भी गंभीर असर पड़ने की आशंका है। हसदेव-अरण्य छत्तीसगढ़ की आत्मा है। भाजपा सरकार ने विधानसभा के सर्वसम्मत प्रस्ताव और आदिवासी समाज के करीब 15 वर्षों के संघर्ष को कुचलकर अपने चहेते उद्योगपति के लिए जंगल का रास्ता खोल दिया है। जंगल उजाड़ना विकास नहीं, बल्कि पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। हसदेव के जंगलों और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज बुलंद करेगी।
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@INCIndia@INCChhattisgarh@INCJharkhand_@TribalArmy
संगठन सृजन अभियान के तहत बिलासपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के तृतीय चरण के प्रशिक्षण शिविर में आज प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया।
जय कांग्रेस
SRCC जैसी प्रतिष्ठित संस्था के छात्रों को प्रवचनों की आवश्यकता नहीं है उसके भविष्य के बारे में बात आनी चाहिए। आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। उन्हें अपने भविष्य, देश की जीडीपी, और लगातार बढ़ती बेरोजगारी के बारे में बात आनी चाहिए लेकिन उस पर बात नहीं हो रही हैं। यह मंच इन ज्वलंत राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए सबसे उपयुक्त था लेकिन दुर्भाग्यवश, इन महत्वपूर्ण विषयों पर कोई चर्चा नहीं हुई। इसके बजाय पूरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री की आत्म-प्रशंसा पर ही केंद्रित रहा। यह देश के मेधावी छात्रों और युवाओं के साथ घोर निराशा है।" केंद्र सरकार को युवाओं के असली मुद्दों - रोजगार, अर्थव्यवस्था और भविष्य की सुरक्षा पर जवाब देना चाहिए, न कि केवल आत्म-प्रशंसा में समय बिताना चाहिए।
@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia@INCJharkhand_
हर बार BJP सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न - हादसों से पहले रोकथाम नहीं, उनके बाद बयानबाज़ी होती है, कुछ छोटे अफ़सरों पर ज़िम्मेदारी मढ़ दी जाती है, और असली गुनहगार जवाबदेही मुक्त रहते हैं।
सत्य निकेतन में छात्रों से भरी इमारत का गिरना कोई अकेली त्रासदी नहीं है। पिछले 4 महीनों में सैदुलाजाब में ऐसी त्रासदी में 6 लोगों की मौत हुई, हौज़ रानी में आग ने 22 जानें ले लीं। हर बार जिंदगियां, सपने और अरमान मलबे में दबते हैं - और हर बार कार्रवाई गायब रहती है।
और जवाबदेही मांगने पर प्रधानमंत्री खुद आपको “दिमागी नक्सल, नाराज़ फूफा” जैसे अपमानजनक तमगे दे देते हैं - मकसद, सवाल पूछने वालों को शर्मिंदा करो, बदनाम करो और चुप करा दो।
12 साल में ये सरकार दुनिया भर की बातें कर के आपको गोल-गोल घुमाती रही, लेकिन मुद्दे की बात नहीं की। दिल्ली में "ट्रिपल इंजन" सरकार है, तो अब किस बात से लाचार है?
लाचारी है नीयत की - क्योंकि जहां नीयत नहीं होती, वहां जवाबदेही भी नहीं होती।
There Is No Accountability.
#TINA
Aicc द्वारा वरिष्ठ नेता लोकप्रिय सांसद श्री @sukhdeobhagat जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके कुशल मार्गदर्शन और संगठनात्मक अनुभव से प्रदेश में संगठन को नई मजबूती व ऊर्जा मिलेगी।
जय कांग्रेस • जय छत्तीसगढ़
महाराष्ट्र में हजारों छात्र सड़कों पर हैं, शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलनरत हैं - इसकी वजह सिर्फ एक परीक्षा या भर्ती नहीं, पूरे सिस्टम से टूट चुका भरोसा है।
चाहे वो केंद्र की हो या राज्य की, BJP सरकार से हर छात्र त्रस्त है। पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, शिक्षा की असहनीय लागत, हॉस्टल में अमानवीय हालात, ज़हर जैसा खाना, DBT में धोखाधड़ी...
...और अब MPSC जैसी संवैधानिक संस्था पर कब्ज़ा कर उसकी विश्वसनीयता बर्बाद कर दी है।
अपने सफल भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज़ है। सरकार उनकी आवाज़ सुनकर तुरंत कार्रवाई करे - वरना न्याय मिलने तक ये छात्रों की गूंज बढ़ती ही जाएगी।
#ChhatronKiGoonj
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी नियुक्त होने पर श्री सुखदेव भगत जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।