@RailMinIndia
Train no 12279 me 2s reserved coaches m without reservation Wale ghuse pde hai jisse reserved passenger ko dikkt ho rhi.
Pls short this out..
प्राथमिक विद्यालय नदवा ब्लॉक महमूदाबाद जनपद सीतापुर के प्रचलित प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने वह प्रधानाध्यापक श्री बृजेंद्र वर्मा की बेरहमी से पिटाई करने वालों पर मुकदमा पंजीकृत कराए जाने के संबंध में प्रत्यावेदन:
लखनऊ/लखीमपुर - बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य और पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सीतापुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर पद से बर्खास्त करने की मांग की,
आरोप है कि उन्होंने प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा का उत्पीड़न किया क्योंकि उन्होंने BSA की महिला मित्र शिक्षिका की फर्जी उपस्थिति लगाने से इनकार किया था,
शुक्ल ने मांग की कि बृजेंद्र वर्मा के विरुद्ध की गई समस्त कार्रवाई निरस्त कर उन्हें पुरस्कृत किया जाए!
चयन वेतनमान स्पेशल:
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा द्वारा 22 सितम्बर 2025 को समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के अनुसार...
अब चयन वेतनमान की स्वीकृति वर्ष में केवल दो बार — जनवरी और जुलाई में की जाएगी।
यह वेतनमान प्रभावी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 10 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही देय होगा।
बकाया एरियर भी जनवरी अथवा जुलाई में ही प्रदान किया जाएगा।
उदाहरण:
यदि 72825 बैच के निर्भय सिंह जी ने कार्यभार 9 नवम्बर 2015 को ग्रहण किया है, तो उनके 10 वर्ष 9 नवम्बर 2025 को पूर्ण होंगे।
नई व्यवस्था के अनुसार, उनका चयन वेतनमान जनवरी 2026 में स्वीकृत होगा। इस स्थिति में 9 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक का एरियर देय होगा।
नियम:
जिन अध्यापकों का कार्यभार ग्रहण तिथि जुलाई से दिसम्बर के बीच आता है, उन्हें चयन वेतनमान आगामी जनवरी में मिलेगा।
जिन अध्यापकों की कार्यभार ग्रहण तिथि जनवरी से जून के बीच आती है, उन्हें चयन वेतनमान आगामी जुलाई में स्वीकृत होगा।
पांच को दिल्ली में शिक्षक संगठनों की बैठक:
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ दिनेश चंद्र शर्मा जी ने कहा है कि संगठन टीईटी प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेगा। इस मामले में आगे की रणनीति बनाने व दिल्ली में होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए 5 अक्टूबर को दिल्ली में कांस्टीट्यूशन क्लब में एक बैठक बुलाई गई है । इसमें झारखंड,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,राजस्थान, महाराष्ट्र आदि प्रदेश के शिक्षक संगठन व नेता शामिल होंगे। तब तक केंद्र सरकार इस मामले में सकारात्मक पहल नहीं करती है तो दिल्ली में कूच की तिथि तय की जाएगी!
सीतापुर बीएसए-प्रधानाध्यापक बेल्ट प्रकरण:
शिक्षक संघ की अच्छी पहल, उतरा अध्यापक के बचाव में।
ऐसे ही विरोध होता रहा तो बेसिक शिक्षा अधिकारी का भी निलंबन तय!
सीतापुर प्रकरण अपडेट:
विभागीय जाँच कमेटी के साथ-साथ शासन स्तर से S. I. T. गठित,
पुलिस ने माँगी पूरी CCTV फुटेज ( शिक्षक के आने से लेकर जाने तक की)
त्वरित जांच के प्रति फलन स्वरूप शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद बलवती...
महोदय के पदच्युत होने के बचे हैं महज गिनती के दिन..
सीतापुर जनपद में शिक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के बीच हुए वाद विवाद व मारपीट आदि को जिला संगठन को निर्देश दिया गया है। जिला कार्यकारिणी अपने स्तर से बैठक करते हुए मामले की स्वयं जांच करते हुए अवगत कराएगी।
एकतरफा कार्यवाही से शिक्षक समाज आहत है।
BSA कार्यालय से जारी वीडियो में एक पक्ष की बातों को ही रखा जा रहा है तथा कुछ ऑडियो भी वायरल है जिसमे शिक्षक को अनावश्यक दबाव भी बनाया जा रहा है।
बुजुर्ग शिक्षक इतना बड़ा कदम बिना समस्या के नहीं उठायेगा।
यदि दो दिनों के बीच उचित कार्यवाही नहीं होती है, तो प्रदेश के सभी जनपद के शिक्षक संगठन जिला अधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को निष्पक्ष जांच के लिए पत्र लिखते हुए कार्यवाही की मांग करेंगे।
शिक्षक संगठन सदैव शिक्षक के हित के लिए और समाज को नई दिशा प्रदान करने के लिए प्रेरित रहता है और लोगों को प्रेरित करता भी है।
डॉ0 दिनेश चंद्र शर्मा,
अध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
https://t.co/DwlWJvBy3G
*शिक्षक के सम्मान में क्या एक पोस्ट या रिपोस्ट नहीं हो सकती है???*
#Istandwithbrijendraverma
*साथ ही ट्विटर X हैंडल को फ़ॉलो करके बिना रसीद कटाए मंच को मजबूती नहीं दे सकते हैं, शिक्षक साथी??? तो आइए जुड़िए और फ़ॉलो कीजिए👇👇*
https://t.co/21ujOyH6d4
#Istandwithbrijendraverma
शिक्षक के साथ हुआ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निष्पक्ष जाँच हो,
शिक्षक को सम्मान वापस मिले,
दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले।
यही आम शिक्षक की माँग है।
सीतापुर में हुए अन्याय को,
नहीं सहेगा शिक्षक समाज!
#सीतापुर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बेल्ट कांड......
सीतापुर के विवादित बीएसए का फोटो वायरल :
बीएसए के साथ फोटो में दिख रही महिला शिक्षक पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप, स्कूल में बहुत कम आती है शिक्षिका
अधिकारी जी पर आरोप है कि अनुपस्थित शिक्षिका का वेतन जारी करने के लिए बीएसए संबधित प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा जी पर देते थे दबाव!
अनुपस्थिति के बावजूद उपस्थित दिखाने का दबाव डाला जाता था। बीते कई महीनों से चल रहा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सह पर खेल जब बर्दाश्त से बात बाहर हुई तो बेल्ट निकल गई!
लेकिन बाद में बंद कमरे में शिक्षक की भी हुई जमकर धुनाई
@basicshiksha_up@UPPSS1921@DrDCSHARMAUPPSS@dm_sitapur
सीतापुर बीएसए/प्रधानाध्यापक प्रकरण:
आरोपी शिक्षक के चेहरे की हालत ही सबकुछ बयां कर रही है।
सभी को सब खबर है, फिर भी बनते बेखबर हैं,
गलत होते देख रस्ता बदलते हैं, शेष न है तुममें गैरत, हम खूब समझते हैं।
आवाज दो.......वो भी अलग-अलग दिशाओ से,, फिर भी कहेँगे हम एक हैं।
#शिक्षकसंगठन