आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी मेरे जन्मदिन पर आपका बधाई संदेश मुझे ईमेल से मिला है। मेरे पास शब्द नही है इस खुशी को बयां करने का। यह सपना है या हकीकत। @PMOIndia इस सपने को प्लीज् फ़ॉलोबैक देकर हकीकत बना दीजिये।
श्री@dubey_ips जी के जन्मभूमि पर छिनैती और चाकूबाजी से जनता त्रस्त और डर के माहौल में है, तात्कालिक रूप से @Uppolice को इस स्थान पर गस्त किए जाने हेतु स्थानीय चौकी से पुलिस बल तैनात करना चाहिए,साथ ही साथ कम से कम 3 हाईमास्ट लाइट लगाए जाने की जरूरत है
@dmsultanpur@CMOfficeUP
@adgzonelucknow@Uppolice@sultanpurpolice@CMOfficeUP@myogiadityanath@DeomaniMLA
आपका ध्यान विकास खंड लंभुआ के ग्रामसभा में घाटमपुर उत्तरी में विगत कुछ माह से घाटमपुर उत्तरी नहर पर छीनैती,चोरी और चाकूबाजी की घटना में हुए वृद्धि की ओर आकृष्ट करना चाहता हूँ। _इस रास्ते से लंभुआ से उत्तर स्थित गांव विशेष रूप से महादेवा, बधूपुर,रामगढ़, गंगापुरवा, मलिकपुरवा, गोपालपुर मधैया, पैगूपुर इत्यादि दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन शाम 7 बजे के बाद आते जाते है।_
महोदय कल शाम लगभग 7 बजे घाटमपुर उत्तरी के निवासी मालिया जी के ऊपर UP 72 और UP 45 गाड़ियों से आए दो बदमाशों ने परमहंस स्कूल बधूपुर के आपस चाकू से हमला कर दिया!
घाटमपुर उत्तरी नहर के पुल से लेकर परमहंस स्कूल बधूपुर तक इस तरह की घटना विगत कुछ माह से बहुत बढ़ गई है, आए दिन इस जगह पर असामाजिक घटना हो रही है। इस संदर्भ में मैं जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट करते हुए अनुरोध करना चाहूंगा-
1)उपरोक्त क्षेत्र के चौकीदार एवं स्थानीय लोगों से निवेदन है कि आप "कम्युनिटी पुलिसिंग" करें अर्थात शाम 7 बजे के बाद एकत्रित होकर गस्त करें।
2)आदरणीय थाना अध्यक्ष महोदय लंभुआ से निवेदन है कि कृपया इस क्षेत्र में 112 वाहन का हॉल्ट निर्धारित करते हुए पुलिस गश्त बढ़ाएं।
3) आदरणीय विधायक लंभुआ एवं जनप्रतिनिधियों से निवेदन है कृपया घाटमपुर उत्तरी नहर से लेकर परमहंस विद्यालय के मध्य कम से कम 3 हाईमास्ट लाइट की स्थापना कराएं।
इस तरह की घटना से समाज में डर और आतंक का माहौल है जो आदरणीय योगी महाराज सरकार के प्रयासों को पलीता लगा रहा है!
अतः आपसे निवेदन है ग्रामवासियों के समस्या के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश सम्बंधित को देने की कृपा करें।
धन्यवाद।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
बस इतना है कि अब वो मन नहीं है
बस इतना है कि अब वो मन नहीं है
मैं अपने-आप को सुलझा रहा हूँ
तुम्हें लेकर कोई उलझन नहीं है
- कुमार विस्वास 🌷
@DrKumarVishwas
मिशन मॉडल प्राथमिक विद्यालय महादेवा
कभी आपने सोचा है क्या??इस गांव के पूर्वज कितने दूरदर्शी थे सरकारी जमीन के अभाव में अपनी खतौनी देकर विद्यालय की स्थापना करवाएं और हम आप कितने एहसान फरामोश है कि इस वंदनीय भूमि और उसकी दीवारों को सुसज्जित और संरक्षित नहीं कर पा रहें।
इस विद्यालय से पढ़े विद्यार्थी आज देश ही नहीं विदेशों में भी इस भूमि की गौरवगाथा को स्थापित कर रहें है। आप आगे आएं और इस मुहिम में आपका सहयोग,समर्थन एवं मार्गदर्शन करें।
आइये हम सब मिलकर सरकार को जगाते है,
कुछ को मैं जगाता हूं कुछ को आप जगा दो।
🙏🙏
@JaikyYadav16 https://t.co/u98ydjqcoo
श्री शिव रामलीला समिति कृत श्री रामभाव प्रसार मंडल,महादेवा,लंभुआ,सुल्तानपुर द्वारा स्वर्ण जयंती दशक के प्रथम वर्ष अर्थात 41वें वर्ष के सप्त दिवसीय रामलीला कार्यक्रम का मंचन दिनांक 03 नवम्बर 2024 से 09 नवम्बर 2024 तक किया जायेगा। कृपया कार्यक्रम में पधारें
@arpitalokmishra@newsbook24hindi@Santoshpandemla आप आवामी पत्रकार है, जम्हूरियत के सवाल आपके अंदर ही। बस एक गिला है माननीय जी से अपनो को भूलते बहुत जल्दी है। लोकतन्त्र में हार जीत लगा रहता है लेकिन जिसने आपके लिए संघर्ष किया उसके लिए आपको संघर्ष में भी साथ नहीं छोड़ना चाहिए अगर लम्बी राजनीति करनी है। सवाल नही सुझाव दीजिएगा।
सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बाराबंकी, मछलीशहर, इलाहाबाद, बनारस, लखनऊ, फतेहपुर, कानपुर के आस पास के साथियों से जुड़ना चाहता हूं, इन जिलों के जितने भी साथी हैं फॉलो और रीट्वीट करें सबको फॉलो बैक मिलेगा।
जय श्री राम 🙏🏻
#follower
मनीष कश्यप मामले से जो सीख मिलती है वह युवा मित्रों के लिए बहुत ज़रूरी है।
1- सोशल मीडिया के शोर को ताक़त समझने की भूल मत कीजिये। हो-हो करने वाले बहुत मिलेंगे, फँस गए तो पीछे कोई नहीं दिखेगा।
2- यूज एंड थ्रो सभी पोलिटिकल पार्टियों में सामान्य है, समर्थक बनिए भक्त नहीं।
3- रिस्क उतना ही लीजिये जितना खुद झेल सकें, वरना अकेले पड़ते जाएँगे।