‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का हम स्वागत करते हैं!
समाज के स्तर पर परिवर्तन होना ही चाहिए लेकिन सच में सफलता तब ही मिलेगी जब ‘राजनीतिक परिवर्तन मोर्चा’ सक्रिय होगा। पीडीए समाज के भले के लिए जो भी साम्प्रदायिक ताक़तों से सच में लड़ेगा और पीडीए समाज की आवाज़ उठाएगा, उसकी ईमानदार आवाज़ अवाम तक पहुँचाने में हम सहयोग करेंगे। इसका एक फ़ायदा विपक्ष को ये मिलेगा कि भावनात्मक जुमलों और छलावे में आकर जो लोग साम्प्रदायिक शक्तियों को वोट दे देते थे, वो अब उनकी तरफ़ नहीं जाएंगे। बहकावे में आकर वोट देने वाले ऐसे भोले-भाले लोगों के लिए अब एक और विकल्प खुला होगा। इससे भाजपा को 2-3% वोटों की हानि और होगी। भाजपा तो कहीं की नहीं रहेगी।
केवल बातों और बयानों से सरगर्मी पैदा करना जिनका मक़सद होता है, जनता उनका सच समझती है। सच तो ये है कि ऐसे मोर्चों से लोकतंत्र और भी मजबूत होता है, बशर्तें उसके पीछे अपने समाज की भलाई की मंशा हो, किसी तीसरे का काला-मंसूबा नहीं। अगर कोई सियासत की कठपुतली बनकर रह जाता है तो जनता ज़मानत ज़ब्त भी करवा देती है। उम्मीद है सियासत में ‘वोटों की ठेकेदारी प्रथा’ ख़त्म होगी और हर कोई अपने समाज के सच्चे हित के लिए काम करेगा।
बहुत दिनों से अपेक्षित इस घटनाक्रम के घटित होने के बाद आज यह भी स्पष्ट हो गया है कि उप्र के विधानसभा चुनावों में जिसका आधारभूत वोट ज़्यादा होगा, सच में ‘परिवर्तन’ चाहनेवाली जनता उसीकी तरफ़ जाएगी, और इस संदर्भ में ‘पीडीए’ से बड़ा अन्य कोई विकल्प है ही नहीं।
हार्दिक शुभकामनाएँ!
''गंगा एक्सप्रेस-वे समाजवादी सरकार ने नहीं,बल्कि बीएसपी अध्यक्षा मायावती जी ने बनवाया था। भाजपा वाले अब बहुजन समाज पार्टी के गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास कर रहे हैं। इसलिए वोट बसपा को दें"
:- श्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री यूपी
जम्मू-कश्मीर की सरकार ख़तरे में है लेकिन वहां के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने अपनी दूसरी शादी की ख़बर देकर सबको चौका दिया है.
Omar Abdullah ने कश्मीरी पंडित Nidhi Razdan से दूसरी शादी की है. निधि राज़दान की भी यह दूसरी शादी है.
उमर अब्दुल्ला का उनकी पहली पत्नी पायल से 3 महीने तलाक़ हुआ था और निधि राज़दान का 2007 में.
निधि राज़दान ने मशहूर स्टोरी टेलर निलेश मिश्रा के साथ 2005 में शादी की थी. मात्र दो साल में ही दोनों एक-दूसरे से तलाक़ ले लिया.
उत्तर प्रदेश में पूरा गुंडा और जंगलराज चल रहा है?
योगी जी के बस में ना तो शिक्षा, ना रोजगार, ना कानून व्यवस्था है?
गाँव- पूठ, थाना - बहादुरगढ़, हापुड़,यूपी
गंगा नदी किनारे जमीन का मामला ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश?
यूपी पुलिस @Uppolice
संज्ञान लिजिए?
मैं इसी कोशिश में लगा हूँ कि मेरे समाज की किसी भी बहू-बेटी की ओर कोई आँख उठाकर भी न देखे।
1990-91 की घटना है। केंद्र में वी.पी. सिंह के नेतृत्व वाली मिली-जुली सरकार थी। बिहार में उच्च जातियों के लोगों ने एक दलित लड़की की इज्जत तार-तार कर दी। पूरे देश में रोष फैला। हर पार्टी के नेता ने हमदर्दी जताई, लेकिन साहब की कोई स्टेटमेंट नहीं आई। एक पत्रकार ने साहब से पूछा—देश के नेता बिहार जा रहे हैं, प्रधानमंत्री भी जा रहे हैं, आप कब जा रहे हैं..?
साहब का जवाब था—मेरे पास फुरसत नहीं, पहले से प्रोग्राम तय है।
पत्रकार हैरान था—आप जिस समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं, उसकी लड़की की इज्जत लूटी गई और आप कह रहे हैं फुरसत नहीं।
साहब बोले—मैं दिन-रात इसी कोशिश में हूँ कि मेरे समाज की किसी बहू-बेटी की ओर कोई आँख न उठाए। मैं दलितों को शासक बनाना चाहता हूँ। क्या कभी हुक्मरानों पर उत्पीड़न होता सुना है..? अंग्रेज मुट्ठी भर थे, राज करते रहे, उनका उत्पीड़न नहीं हुआ। यह सुनकर पत्रकार के मुँह में जुबान न रही। मंदिर प्रवेश, बाबासाहेब की मूर्ति की बेअदबी, दलितों की हत्या या औरतों को निर्वस्त्र घुमाने जैसी घटनाओं पर साहब जल्दबाजी में प्रतिक्रिया नहीं देते थे। वे या तो अपने समाज के लाखों लोगों को इकट्ठा करके जवाब देते या संसद में जोरदार पक्ष रखते। उनकी खासियत थी कि अत्याचार की घटना पर पूछने पर कहते—देश के हर हिस्से में अनगिनत अत्याचार होते रहते हैं। अगर मैं घटनाओं का दौरा करता रहा तो मेरे दबे-कुचले समाज को तैयार कौन करेगा? मेरा काम मनुवादी व्यवस्था के सदियों के अन्याय, शोषण और दमन से मुक्ति दिलाना है, न कि अत्याचार का रोना रोते रहना। अत्याचार रोकना है तो हुक्मरान बनना पड़ेगा। अत्याचार रोकने का एक ही उपाय है—अपनी खुद की सरकार बना लो। हो सकता है अनशन से न्याय मिल जाए, पर सवाल यह है कि मेरे समाज के साथ ही ऐसे अपराध क्यों होते हैं---#साहब_कांशीराम_साहब_जी