मोहन सरकार अब पुराने जनसेवा मित्रों को हटाकर नए ‘CM यंग इंटर्न’ को नियुक्त करेगी।
मध्य प्रदेश में 9390 जनसेवा मित्रों को अचानक बाहर करना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के भविष्य के साथ सीधा अन्याय है।
ये वही युवा हैं जो प्रशिक्षित हैं, ज़मीनी अनुभव रखते हैं और वर्षों से जनता की सेवा कर रहे थे। ऐसे में उन्हें हटाकर नई भर्ती की बात करना सरकार की नीयत और नीति दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
रोजगार के नाम पर ऐसे अस्थायी प्रयोग युवाओं के भरोसे को तोड़ते हैं। उन्हें स्थिरता, सम्मान और सुरक्षित भविष्य चाहिए, न कि बार-बार की अनिश्चितता।
मोहन सरकार को तुरंत इस फैसले पर पुनर्विचार कर जनसेवा मित्रों को बहाल करना चाहिए।
@DrMohanYadav51
उन्होंने गाँव-गाँव जाकर सेवा की, लोगों के सुख-दुख में साथ दिया, अब उनकी आवाज़ हम सब मिलकर उठाएँगे।
🕛 1 नवंबर दोपहर 12 बजे — “जन सेवा मित्रों की कहानी”
#जनसेवा_मित्रो_को_बहाल_करो@INCMP@UmangSinghar
📅 1 नवंबर, दोपहर 12 बजे
देखिए — जन सेवा मित्रों की वास्तविक कहानी नेता प्रतिपक्ष श्री @UmangSinghar जी के साथ।
उनकी मेहनत, सेवा और संघर्ष की आवाज़ अब सबके सामने आएगी।
#जनसेवा_मित्रो_को_बहाल_करो
1 नवंबर 2025 को जनसेवा मित्रों की व्यथा और संघर्ष को #जनपक्ष Podcast के माध्यम से सुने और जाने,
भाजपा सरकार ने अपनी योजनाओं की झूठी चमक दिखाने के लिए इन युवा साथियों का सिर्फ प्रचार के औज़ार की तरह उपयोग किया और फिर उन्हें बेरोजगारी के अंधेरे में धकेल दिया।
जनसेवा मित्रों की यह कहानी सत्ता की संवेदनहीनता और प्रणाली की सच्चाई बयां करती है।
आप सभी को भी उनकी आवाज़ सुननी चाहिए।
पूरा एपिसोड 1 नवंबर 2025 को @umangsingharofficial हमारे यूट्यूब चैनल पर ज़रूर देखे।
#जनसेवामित्र #janpakshwithumangsinghar #Janpaksh #podcast #MadhyaPradesh
जनसेवा मित्रों की आवाज अब दबेगी नहीं... गूंजेगी!
मैं संकल्पित हूं कि आपकी मेहनत, अधिकार और मांगें सरकार तक बुलंदी से पहुंचें।
हर मंच पर, हर स्तर पर आपकी आवाज को उठाना मेरा कर्तव्य भी है और धर्म भी।
यह सिर्फ संघर्ष नहीं, सम्मान की लड़ाई है – और इसे हम मिलकर जीतेंगे!
#जनसेवा_मित्र #आवाज_हक_सम्मान #संगर्ष_जारी_है #जनता_के_साथ
#जनसेवा_मित्रो_को_बहाल_करो
मध्यप्रदेश के 9300 जनसेवा मित्र, जो गांव-गांव सरकार की योजनाएं पहुंचाने में जुटे थे, आज खुद अपने हक के लिए खून से चिट्ठियां लिखने को मजबूर हैं। चुनाव से पहले इन्हें "डिजिटल क्रांति के दूत", "जनजागरण के योद्धा" बताया गया। वादे किए गए कि सेवा स्थायी होगी, वेतन बढ़ेगा, और भविष्य सुरक्षित होगा।
लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हुए, सरकार ने इनकी सेवाएं समाप्त कर दीं — बिना चेतावनी, बिना विकल्प।
यह सिर्फ वादा-खिलाफी नहीं, यह विश्वासघात है। जिन युवाओं ने पंचायतों, ब्लॉकों, और सरकारी दफ्तरों में दिन-रात मेहनत की, आज उन्हें बेरोजगारी और अपमान का सामना करना पड़ रहा है। क्या जनसेवा का यही इनाम है?
जनसेवा मित्रों की पुकार को नजरअंदाज मत कीजिए, क्योंकि ये सिर्फ पत्र नहीं लिख रहे – ये व्यवस्था की चुप्पी के खिलाफ़ लहू से इंकलाब लिख रहे हैं।
#जनसेवा_मित्र #JusticeForJanSevaMitra #MPGovtFail #ElectionPromises #YouthBetrayed #DrHiralalAlawa #9300Voices #DigitalWarriorsIgnored #StopExploitation #जनआक्रोश
@INCMP@INCIndia@anilbpl123@akanshathakur7
"रोज़गार के अभाव में पलायन और अब 18 मज़दूरों की दर्दनाक मौत!
मध्यप्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों ने गरीबों को दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया है।"
क्या यही है 'डबल इंजन' की सरकार?
#मजदूर_की_मौत#भाजपा_फेल#_MPTET_2020_OBC_पद_अनहोल्ड_करें#जनसेवा_मित्रो_को_बहाल_करो
#मध्य_प्रदेश_पुलिस_रिजल्ट_जारी_करो
#शिक्षक_भर्ती_2018
#JusticeForMPTET2018
#MPTET2018
#शिक्षक_भर्ती_पूरा_करो
#CompleteMPTET2018
#मप्र_शिक्षक_भर्ती_2018
सरकार ने बेरोजगारों का नाम बदलकर मजाक बना दिया !!!
जिन शिक्षित युवाओं के पास योग्यता होते हुए भी काम नहीं है, वे 'बेरोजगार' हैं!
लेकिन, #MP_सरकार ढेरों आश्वासन के बावजूद उन्हें रोजगार नहीं दे पा रही और उनकी मजबूरी का नाम बदलकर उसे मजाक बना दिया!
कोई #मोहन_सरकार से पूछे कि #बेरोजगारों को #आकांक्षी_युवा कहकर आखिर आप साबित क्या करना चाहते हैं?
सब इंस्पेक्टरों और सूबेदारों की 8 साल से भर्ती नहीं हुई, लेखापाल और उप अंकेक्षक के पदों पर भी 8 साल से भर्ती नहीं की जा रही!
अपनी खामी को छुपाने के लिए #MP_सरकार बेरोजगारों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है!
#CM_साहेब युवाओं को भरमाने की कोशिश न करें, इतिहास गवाह है कि हर बड़ा बदलाव युवाओं ने ही किया है!
@DrMohanYadav51@BJP4India