मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (व्यापम) द्वारा नवंबर 2022 को करवाई गई संयुक्त भर्ती परीक्षा में सब इंजीनियर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को सामान्य प्रशासन विभाग के 26 जून 2023 के आदेश के बाद होल्ड पर कर दिया गया। आपको जानकर हैरानी होंगी की होल्ड किये गए मेरिटधारी अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी करवा लिया गया था। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन अभ्यर्थियों से अन्य जॉब से त्यागपत्र भी मांगा गया था। इसके चलते इनके पास पिछली जॉब भी नहीं बची है।
इन अभ्यर्थियों का कहना है कि हम से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गयी है और हमें ज्यादा अंक लाने के बावजूद भी होल्ड कर दिया है, जो कि अन्याय है।
युवा हल्ला बोल, मध्यप्रदेश इकाई इन अभ्यर्थियों की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ेगी।
#DeafAndBlindBJP
@arunodayatri @_AmitPrakash@yuvahallabolMP
सब इंजीनियर भर्ती में कई ज्यादा अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को होल्ड कर दिया गया है जिसे लेकर अभ्यर्थियों और हमारे साथियों ने कई जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
मध्यप्रदेश की #DeafAndBlindBJP सरकार इन विसंगतियों को दूर कर इसका समाधान करे नहीं तो सड़क पर विरोध झेलने को तैयार रहे।