Modi and Stalin: Two Pragmatists
One never compromises on India's interests. The other never gives an inch on Tamil interests. Both are pro-development and pro-welfare.
Proud to have learned from their ideas and ways of working.
Thanks @mkstalin@narendramodi
KAPIL SIBAL -
"If the 131st Constitution Amendment Bill is passed, it will mark the end of whatever was left in democracy in India"
"BJP will become invincible"
"The road ahead will lead to an autocratic form of government, where decisions will be made at the whims and fancies of the executive"
A HERO THE NATION MUST NEVER FORGET! The father of 26/11 martyr Major Sandeep Unnikrishnan feels the country has forgotten his son's supreme sacrifice.
VIDEO | "Papa's security was removed so that he got killed. Papa's security removal was not just an accident. It was done on purpose so that he got killed and the atmosphere was created for him to get killed. It was obvious what was going on," says Congress MP Rahul Gandhi in a video posted on his X handle.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
#RahulGandhi #SoniaGandhi #PriyankaGandhi
VIDEO | Thirupparankundram: A couple participates in a protest at the foothills of Thirupparankundram after the Karthigai Deepam is lit at Uchipillayar Temple instead of the Deepathoon, saying the Supreme Court's order should have been followed.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
"कुंडा का कुंड."
संविधान ने 1950 में प्रजा को नागरिक बनाया और 1971 में राजाओं के प्रिवी पर्स भी बंद हो गए। पर यह चिट्ठी कुंडा तक आते-आते शायद भदरी की ड्योढ़ी पर अटक गई। वहाँ 1993 से एक राजा हैं। जनता उन्हें वोट देकर चुनती है, और इतनी नियमितता से चुनती है कि चुनाव कम और राज्याभिषेक की सालगिरह ज़्यादा लग��ा है।
नाम रघुराज प्रताप सिंह है, पर दुनिया उन्हें 'राजा भैया' कहती है। 'राजा' इसलिए कि रियासत है, 'भैया' इसलिए कि लोकतंत्र है। दोनों शब्द ऐसे साथ रहते हैं जैसे म्यान में तलवार और कलाई पर रक्षासूत्र।
यूपी की राजनीति एक तालाब है। मौसम देखकर इसमें कभी कमल खिलता है, कभी साइकिल चलती है, कभी हाथी नहाने उतरता है। ज़्यादातर नेता इसकी मछलियाँ हैं: जाल बदला तो क़िस्मत बदल गई। राजा भैया मछली नहीं, घाट हैं। इस घाट पर हर नाव को देर-सबेर रुकना पड़ता है, चाहे उस पर भगवा झंडा हो या लाल टोपी। बेंती के तालाब में अख़बारों ने बरसों मगरमच्छ तैराए। उनमें कितना पानी था और कितनी कल्पना, यह तालाब ही जाने। असली मगरमच्छ तो लखनऊ वाले तालाब में हैं, बस वहाँ उन्हें 'सहयोगी दल' कहते हैं।
पच्चीस साल निर्दलीय रहकर राजा भैया ने यूपी को 'निर्दलीय' का नया अर्थ सिखाया: जो किसी दल में न हो, पर हर सरकार में हो। कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्त, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव। पाँच मुख्यमंत्री, द�� धुर-विरोधी दल, और कैबिनेट में एक कुर्सी जिसका रंग कभी नहीं बदला। सरकारें किरायेदार थीं, मंत्री-पद उनका पुश्तैनी कमरा।
1997 में कल्याण सिंह ने उन्हें 'कुंडा का गुंडा' कहा था। उसी साल बसपा ने समर्थन खींचा, कुर्सी डगमगाई, और कल्याण सिंह की कार लखनऊ में भदरी हाउस के बाहर रुकी। कुछ ही दिनों में 'गुंडा' मंत्री बन गया। यूपी में गाली और गुलदस्ते के बीच बस एक बहुमत-परीक्षण की दूरी होती है।
नवंबर 2002 में मा���ावती सरकार ने उन पर पोटा लगाया। हाथी ने राजा को बाँध दिया। 2003 में मुलायम सिंह मुख्यमंत्री बने और शपथ के आधे घंटे के भीतर आरोप हट गए। जिस देश में मुक़दमे पीढ़ियाँ खा जाते हैं, वहाँ यह फ़ाइल उतनी देर में बंद हो गई जितनी देर में शपथ की चाय ठंडी होती है। हाथी की बाँधी गाँठ साइकिल ने बिना पैडल मारे खोल दी। 2012 में ��खिलेश सरकार में उन्हें कारागार विभाग मिला। तर्क था: जिसने जेल भीतर से देखी हो, उससे बेहतर जेल-मंत्री कौन होगा?
मार्च 2013 में कुंडा में डीएसपी ज़िया-उल-हक़ की हत्या हुई। उनकी पत्नी ने राजा भैया पर साज़िश का आरोप लगाया और उन्होंने मंत्री-पद छोड़ दिया। मामला बरसों तक अदालतों में चला। 2024 में हत्या के लिए दस लोग दोषी ठहराए गए। सितंबर 2026 में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने पर्याप्त सबूत न होने पर राजा भैया के ���़िलाफ़ कार्यवाही बंद कर दी। उन्होंने कहा, "सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।" अदालत फ़ैसला दे चुकी है।
2018 में पच्चीस साल पूरे हुए तो निर्दलीयता को भी एक दल मिल गया: जनसत्ता दल। इसे लखनऊ के रमाबाई मैदान में लॉन्च किया गया, जिस पर बसपा-काल की छाप है। राजनीति में जवाब अक्सर विरोधी के बनवाए मंच से ही दिया जाता है। 2022 में पार्टी के 2 विधायक जीते। 403 में 2 छोटी संख्या है, पर राज्यसभा चुनाव के दिन ये 2 वोट जेठ की दोपहर में दो घड़े पानी जैसे हो जाते हैं। 2024 में दोनों घड़े भाजपा की प्यास बुझाने गए।
उसी 2022 में अखिलेश यादव ने पूछा था, "कौन राजा भैया?" जो आदमी पिता की कैबिनेट में मंत्री रहा और बेटे की कैबिनेट में भी, वही अब अजनबी हो गया। राजनीति में याददाश्त भी मौसम देखकर चलती है। कुंडा ने फिर जवाब दे ���िया। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपना वोट बैंक "खुला छोड़ दिया", मानो राजा शिकारगाह का फाटक खोलकर कह रहा हो कि जिसे शिकार चाहिए, वह ख़ुद हाँका लगाए।
एक दोस्त ने उन्हें मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा भेंट किया। उसकी क़ीमत डेढ़ करोड़ बताई गई और उसका पासपोर्ट भी है। यानी घोड़े के पास विदेश जाने लायक़ काग़ज़ हैं, पर विपक्ष तीस साल में कुंडा में घुसने लायक़ काग़ज़ नहीं ��ुटा पाया।दोनों बेटे, 'बड़े राजा' शिवराज और 'छोटे राजा' बृजराज, पार्टी के सदस्य बन चुके हैं। लोकतंत्र ने राजवंश ख़त्म किए थे, अब राजवंशों ने लोकतंत्र की सदस्यता ले ली है।
इन दिनों बेंती में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा चल रही है। राजा भैया 'बँटोगे तो कटोगे' के साथ खुलकर खड़े हैं और कह चुके हैं कि कथा का 2027 के चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। बिलकुल नहीं, उतना ही जितना आषाढ़ के बादलों का धान की रोपाई ��े। जिस तालाब पर कभी क़िस्से तैरते थे, वहाँ अब चौपाइयाँ तैर रही हैं।
तैंतीस साल में सरकारें बदलीं, झंडे बदले, नारे बदले। राजा भैया के विशेषण भी बदले: 'गुंडा' से 'माननीय', 'माननीय' से 'अभियुक्त', 'अभियुक्त' से 'राहत-प्राप्त'। समर्थकों के लिए वे 'कुंडा का गौरव' रहे, विरोधियों के लिए 'बाहुबली'
2027 सामने है। लहरें एक दिशा में बहती दिखती हैं, पर पुराने मल्लाह जान���े हैं कि यह राजनीति नक़्शे से नहीं, हवा से पढ़ी जाती है। एक बात तय है। यूपी का हर दल कभी न कभी इस कुंड के किनारे झुककर अपना चेहरा देखता है, और पानी हर बार एक ही चेहरा लौटाता है।
सवर्ण आंदोलन के पीछे विदेशी फंडिंग है और इस्लामिक ताकतें हिंदू समाज में फू�� डालने की कोशिश कर रही हैं।
यह बयान वर्तमान MP CM डॉ. मोहन यादव ने SC/ST Act के खिलाफ सवर्ण आंदोलन के दौरान दिया था।
#RSS has clarified that a viral clip attributed to Sarsanghchalak Dr Mohan Bhagwat is fake and misleading. The short clip claims Dr Bhagwat said those who call Hindustan a Hindu Rashtra should be sent to a mental hospital.
The Sangh has said the video is only a few seconds long and has been cut from its original context. It accused some people of continuously trying to damage the image of the RSS and the Sarsanghchalak by circulating half-truths and factually wrong statements.
The RSS has urged people not to believe the edited clip and to check the full speech before sharing it on social media.